एस एस बी जवानो ने 4 किलो गांजा के साथ एक कारोबारी को धर दबोचा

रामसेवक प्रसाद की रिपोर्ट
बिहार: प0 चम्पारण दिनांक 24 सितंबर 2021 को मैनाटांड़ इंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात नगरदेही बीओपी के एसएसबी जवानों ने शुक्रवार की देर संध्या को पिलर संख्या 421 के समिप चार किलो गांजा संग कारोबारी को धर दबोचने में सफलता पाई है। डिप्टी  कमांडेंट सचिन पराशर ने बताया कि बॉर्डर पर नाका ड्यूटी लगा हुआ था तभी नेपाल की तरफ से आता एक संदिग्ध को रोक गहन तलाशी ली गई तलाशी के दौरान चार किलो गांजा के साथ एक कारोबारी को मौके से गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार कारोबारी की पहचान नेपाल के अख्तर मियां  के रूप में हुई है। जप्त गांजा व गिरफ्तार कारोबारी को भंगहा पुलिस को हैंड ओवर कर दिया गया है। जप्त गाजा की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग एक लाख साठ हजार रूपया आंकी गई है।

Comments

Popular posts from this blog

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

डीएम के निर्देश पर किडनी निकालने वाला मामले मे जांच रिपोर्ट पर नया मोड़