Posts

Showing posts with the label लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट

दोपहर से लाइट नहीं मिली मड़ारबिन्दवलिया ग्राम सभा के नौका टोला गांव में

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट जनपद कुशीनगर के ब्लाक नेबुआ नौरंगिया के कोटवा      हैंडल के अंतर्गत के ग्राम सभा मड़ार बिंदवालिया नौका टोला में आज दिनांक 05-07-20260 दोपहर से लाइट ऑफिस आईटी तार से कटा हुआ है जो लाइनमैन राम वेलास यादव, कोटवा सैंडिल जेई व एस डीओ द्वारा फोन करने पर फोन नही उठा रहे है जिसके चलते हम प्रार्थी द्वारा 1076से फोन कर 1912पर कम्पलेन नोट करा दिया गया है जबकि मेरा एक रूपए का भी बिल बाकी नहीं है अगर हमारी बात इन लोगों के समझ में नहीं आई तो हम मुख्यमंत्री के वहां भी शिकायत कर सकते हैं कोटवा बिजली का कर्मचारी और अधिकारी बहुत घमंडी हैं समय से फोन करने पर फोन नहीं उठता है। मुख्यमंत्री महोदय इन लोगों का समय-समय पर जांच पड़ताल होता रहे तो यह लोग ठीक रहेंगे ये लोग सरकारी नौकरी करने के बावजूद भी जनता से लाइट  ठीक करने के नाम पर पैसा लेते हैं यह साक्ष्य मेरे पास मौजूद है।

पोषण का खजाना है मक्का, पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए अत्यंत उपयुक्त फसल - डॉ. कमलेश कुमार

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: जनपद के पडरौना क्षेत्र के ग्राम सभा लौकरिया के डॉक्टर कमलेश कुमार से प्रेस वार्ता में उत्तर प्रदेश में मक्का फसल की जानकारी लिया गया उन्हों ने कहा पोषण का खजाना है मक्का, पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए अत्यंत उपयुक्त फसल है। मक्का (भुट्टा) को "अनाजों की रानी" कहा जाता है, क्योंकि यह उच्च उत्पादन क्षमता के साथ-साथ उत्कृष्ट पोषण प्रदान करने वाली महत्वपूर्ण खाद्य फसल है। आज के समय में संतुलित आहार की आवश्यकता को देखते हुए मक्का का महत्व लगातार बढ़ रहा है। मक्का में प्रचुर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, ऊर्जा, आहार रेशा (फाइबर), प्रोटीन, विटामिन-बी समूह, फोलिक अम्ल तथा मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, जिंक और आयरन जैसे आवश्यक खनिज पाए जाते हैं। पीले दानों वाली मक्का में कैरोटिनॉयड जैसे एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो आंखों के स्वास्थ्य तथा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए लाभदायक माने जाते हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश की जलवायु, उपजाऊ दोमट मिट्टी तथा पर्याप्त वर्षा मक्का की खेती के लिए अनुकूल मानी जाती है। यही कारण है कि इस क्षेत्र के किसानों को उन्नत स...

जनसेवक पवन दुबे के द्वारा नारी शक्ति महोत्सव का किया गया भव्य आयोजन

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट इस कार्यक्रम में महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया कुशीनगर: जनपद के नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के नौरंगिया में स्थित सरस्वती देवी महाविद्यालय के परिसर में जनसेवक पवन दुबे के द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नारी शक्ति महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया था। आगन्तुक सभी महिलाओं और अतिथियों को जनसेवक पवन दुबे और उनकी धर्मपत्नी स्वेतलाना दुबे के द्वारा पुष्प वर्षा करके और उपहार देकर स्वागत और सम्मानित किया गया उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुवे उन्होंने कहा कि हमे महिलाओं के नैतिक उत्थान पर विशेष जोर देना चाहिए क्योकि समाज में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके आत्मसम्मान, शिक्षा और जागरूकता के बिना किसी भी समाज का समुचित विकास संभव नहीं है। महिलाओं को केवल घरेलू जिम्मेदारियों तक सीमित न रखकर उन्हें रोजगार से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर, हस्तशिल्प एवं अन्य छोटे-छोटे उद्योगों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बना...

कुशीनगर: जनपद के जटहा बाजार थाना क्षेत्र की हिरनही बड़ीघटना में कोर्ट का आया ऐतिहासिक फैसला खबर

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: जनपद के विशुनपुरा ब्लाक के हिरनहीं गाँव के रहने वाले 7 वर्षीय मासूम अंकुश निषाद के हत्यारे को मा विशेष न्यायाधीश पॉक्सो जिला न्यायालय कुशीनगर ने आज मृत्यु दण्ड की सजा से दण्डित करने का ऐतिहासिक निर्णय दिया जो आज तक के इतिहास में बहुत कम समय में हुआ ऐतिहासिक निर्णय है। इस प्रकरण में तत्कालीन एसओ व विवेचक रहे जटहा बाजार श्री आलोक कुमार यादव ने प्रभावी पैरबी किया था हत्याभियुक्त चाचा पिन्टू उर्फ कोयल निवासी हिरनही बीन टोली ने ही इस मासूम के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म  कर हत्या कर दिया था यह कुशीनगर जनपद मे पहली बार हुआ है। जो कोर्ट में चार्जशीट दाखिल होने के मात्र 18 वें दिन में ही सजा निर्धारित की गयी इसके लिये बहुत बहुत धन्यवाद इस मुकदमे के विवेचक थानाध्यक्ष आलोक यादव जी थे।

पडरौना में गैस एजेंसियों पर छापा: जांच में बड़ा खेल उजागर, रेस्टोरें उच्चट में अवैध सिलेंडर उपयोग पकड़ा गया

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: जिले में गैस वितरण व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार पडरौना अभिषेक मिश्रा ने टीम के साथ विभिन्न गैस एजेंसियों और प्रतिष्ठानों की सघन जांच की। इस दौरान क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी राजीव कुमार, पूर्ति निरीक्षक बैजनाथ सिंह और राजस्वकर्मी योगेंद्र गुप्ता भी मौजूद रहे। टीम ने जंगल बेलवा स्थित इंडियन गैस एजेंसी और गायत्री नगर पडरौना की एजेंसी में करीब चार घंटे तक जांच-पड़ताल की जांच के दौरान नगर के मिठाई महल और कैलोरी किचन रेस्टोरेंट में उपयोग हो रहे गैस सिलेंडरों की भी पड़ताल की गई कैलोरी किचन में प्रतिदिन एक कमर्शियल सिलेंडर की खपत सामने आई जबकि 6 मार्च से व्यावसायिक सिलेंडरों की सप्लाई पर रोक लगी हुई है। इसके बावजूद रेस्टोरेंट में लगातार कमर्शियल सिलेंडरों का इस्तेमाल किया जा रहा था। मौके पर चार सिलेंडर उपयोग में पाए गए जांच में यह भी सामने आया कि यह रेस्टोरेंट अनिकेत इंडियन गैस एजेंसी के मालिक उदयभान सिंह से जुड़ा हुआ है। इससे यह संकेत मिलता है कि एजेंसी द्वारा अपने ही प्रतिष्ठान को नियमित रूप से कमर...

मैप पब्लिक स्कूल के होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट टापर छात्र छात्राओं ने कहा कि यदि लग्न हो तो सफलता की प्रक्रिया को अनवरत जारी रखा जा सकता है। 10वीं की परीक्षा में मैप पब्लिक स्कूल के श्रेयांश कश्यप ने 95.20% अंक पाकर विद्यालय टाप किया वही अनंत सिंह 94 .40% अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे और संजय पटेल 93.80% अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहे। कुशीनगर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित किया गया। हाटा क्षेत्र के छात्रों ने इस बार जिले में अपनी मेधा को लोहा मनवाया है। हाटा नगर के गोपालपुर बिरैचा में स्थित मैप पब्लिक स्कूल के श्रेयांश कश्यप ने 95.20% अंक पाकर विद्यालय टाप किया। वही अनंत सिंह 94 .40% अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे और संजय पटेल 93.80% अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहे इस बार कोविड के चलते 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाए रद कर दी गई थी गाइडलाइन के अनुसार छात्रों के पिछली कक्षा के रिकार्ड के अनुसार मार्किग की गई मंगलवार को सीबीएसई बोर्ड 10वीं का परिणाम करीब 12 घोषित होते ही छात्रों में खुशी का माहौल था टापर छात्र छात्राओं ने कहा कि यदि लग्न हो तो स...

पत्रकारों के शोषण और पत्रकार उत्पीड़न के खिलाफ पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: जनपद में पत्रकारों पर हो रहे लगातार हमले और उनके खिलाफ षड्यंत्र के तहत फर्जी मुकदमे दर्ज करवाने के मामलों को देखते हुए अखिल भारतीय सर्वहितकारी पत्रकार महासंघ के कुशीनगर इकाई द्वारा जिला अध्यक्ष कुशीनगर रामाधार द्विवेदी के नेतृत्व में पत्रकारों ने जिलाधिकारी कुशीनगर और पुलिस अधीक्षक कुशीनगर को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारों ने बताया कि पत्रकार और आरटीआई कार्यकर्ताओं पर लगातार हमले हो रहे हैं। पत्रकारों और आईटीआई कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे कार्यों से बचने के लिए और उन्हें प्रताड़ित करने के लिए भ्रष्टाचारी तथा गलत कामों में लिप्त लोगों द्वारा उन्हें कथित और फर्जी मुकदमों में फंसाने का प्रयास किया जाता है। समय-समय पर पत्रकारों पर हमले भी होते रहते हैं जिससे कि अपने कार्यों को सही तरीके से संपादित ना कर पाए ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने जिले के पदाधिकारी दिलीप जायसवाल जो कि एक सक्रिय आरटीआई कार्यकर्ता हैं। पर दर्ज एक मुकदमे की तरफ अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करवाया है जिसमें एक ANM द्वारा फर्जी तरीके से दर्ज करवाया गया है। ज्ञाप...

सपरिवार और समर्थकों के साथ महिला का अनशन दूसरे दिन भी जारी

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट जगह बदल कर पुल निर्माण कराये जाने का लगा रहे है। आरोप कुशीनगर: जिलाधिकारी कुशीनगर को पूर्व में दिए गए तीन सूत्रीय ज्ञापन और समस्या का समाधान न होने पर अपने पूरे कुनबे और समर्थकों के साथ गुरुवार को सुबह दस बजे नेबुआ नौरंगीया थानाक्षेत्र के ग्रामसभा टेढ़ी निवासी निर्मल देवी पत्नी नन्दलाल ने अपने ही घर के सामने आमरण अनशन पर बैठ गयी जो आज दूसरे दिन भी अनवरत जारी है। आपको बताते चले कि नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा टेढ़ी में नौरंगिया-रामकोला मार्ग पर पुराने पुल की जगह नया पुल बनाने के लिए चिह्नित जगह बदल कर पुल बनाने को लेकर विवाद शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को एक परिवार की महिला सहित तमाम ग्रामीणों ने अनशन शुरू कर दिया ग्राम सभा टेढ़ी निवासी निर्मला देवी अपने कुनबे व ग्रामीणों के साथ घर के सामने अनशन पर बैठी हैं। निर्मला का कहना है। कि घर के नजदीक ही जर्जर पुल की जगह नया पुल बनना है। एक सप्ताह पूर्व राजस्व व पीडब्ल्यूडी टीम ने पुराने पुल के सटे पश्चिम तरफ नया पुल बनाने के लिए जगह चिह्नित किया था परंतु ठेकेदार कुछ लोगों के दबाव में आकर चिह्न...