Posts

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सहित अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा शहीद स्मारक पर मृतक उपनिरीक्षक को दी गई श्रद्धांजलि

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: दिनांक 07.09.2026 को जनपद कुशीनगर के थाना सेवरही पर तैनात उ0नि0 भवानी प्रसाद पाण्डेय की असामयिक मृत्यु पर पुलिस परिवार द्वारा गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गई तथा उन्हें अंतिम विदाई दी गई जनपद पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर मृतक पुलिस कर्मी के शव को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार एवं अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा शोक सलामी दी गई। इसके बाद सभी ने कंधा देकर मृतक को अंतिम विदाई प्रदान की। पुलिस अधीक्षक श्री केशव कुमार ने मृतक उ0नि0 के परिजनों से बातचीत कर उन्हें ढाढ़स बंधाया तथा आश्वासन दिया कि इस दुख की घड़ी में पूरा पुलिस परिवार उनके साथ खड़ा है। इस दौरान मौजूद सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की आँखें नम थीं दिवंगत  उ0नि0 भवानी प्रसाद पाण्डेय को ईश्वर सद्गति प्रदान करें तथा उनके परिजनों व प्रियजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें, यही प्रार्थना है।

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर 2026 को किया जायेगा आयोजन

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर  संजीव कुमार त्यागी की अध्यक्षता में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 12.09.2026 दिन शनिवार को दीवानी न्यायालय कुशीनगर स्थान पडरौना व वाह्य न्यायालय, कसया, कुशीनगर के प्रांगण में आयोजित की जा रही है। उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण किया जाना है। सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक लोन, बीमा, दुर्घटना, पारिवारिक मामला, आपराधिक मामला, बिजली बिल का विवाद, चेक विवाद, पैसा वसूली का विवाद सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित कराया जा सकेगा। अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर से सम्पर्क कर सकते हैं।

स्वीट्स एवं फैमिली रेस्टोरेंट का हुआ शुभारंभ

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कसया, कुशीनगर। कसया नगर में शुक्रवार को किशोर स्वीट्स एवं फैमिली रेस्टोरेंट का विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पीएन पाठक ने फीता काटकर रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया। शुभारंभ के दौरान उन्होंने रेस्टोरेंट का निरीक्षण कर संचालकों को शुभकामनाएं दीं और प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की विधायक पीएन पाठक ने कहा कि कसया पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है और यहां देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों की भी खान-पान की बेहतर सुविधाओं की आवश्यकता रहती है। ऐसे में आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए प्रतिष्ठानों की शुरुआत क्षेत्र के लिए अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यवसाय की सफलता का आधार गुणवत्ता, स्वच्छता और ग्राहकों के प्रति बेहतर व्यवहार होता है। उम्मीद है कि किशोर स्वीट्स एवं फैमिली रेस्टोरेंट इन मानकों पर खरा उतरेगा रेस्टोरेंट के प्रबंधक किशोर मदेशिया एवं कन्हैया मदेशिया ने बताया कि प्रतिष्ठान शुरू करने का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं, गुणवत्तापूर्ण खान-प...

उड़ीसा कमाने गए युवक की हादसे में मौत, परिजनों में मची चीख पुकार

Image
मुसैयद अली की रिपोर्ट  जनपद कुशीनगर थाना नेबुआ नौरंगिया के अंतर्गत  सौरहाँ बुजुर्ग निवासी युवक की उड़ीसा में हुई मौत से परिजनों में मची चीख पुकार आप को बतादें कि थाना नेबुआ नौरंगिया के अंतर्गत ग्राम सभा सौरहाँ बुजुर्ग निवासी छोटेलाल उर्फ़ राहुल पुत्र गोबरी साहनी 21 वर्ष की   मौत ने परिवार में एक संसनी सी फैलादी! जबकि एक महीना पहले रोजी रोटी  हेतू उड़ीसा गया था, इस घटना  कि जानकारी 05/09/2026 को सुबह को मिली तो परिवार में मातम सा फ़ैल गया, खबर लिखे जाने तक घटना कैसे हुई इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई।

पड़रौना कोतवाली में डोल मेला के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आयोजकों तथा डीजे संचालकों के साथ गोष्ठी की गयी

Image
रिपोर्टर मुसैयद अली  कुशीनगर, आज 01/09/2026 को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर  केशव कुमार के निर्देशन में उपजिलाधिकारी सदर तथा क्षेत्राधिकारी सदर राकेश प्रताप सिंह द्वारा थाना कोतवाली पडरौना में डोल मेला के आयोजकों एवं डीजे संचालकों के साथ गोष्ठी की गई उक्त गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य डोल मेला के दौरान क्षेत्र में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना, कानून-व्यवस्था को दुरुस्त बनाना तथा जनपद में अमन एवं शांति बनाए रखना गोष्ठी में उपस्थित आयोजकों एवं डीजे संचालकों को मेला स्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन करने, भीड़ प्रबंधन, ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों का अनुपालन तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को रोकने के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए क्षेत्राधिकारी सदर राकेश प्रताप सिंह ने सभी संबंधितों से अपील की कि वे प्रशासन एवं पुलिस के साथ पूर्ण सहयोग करें ताकि डोल मेला शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके तथा किसी भी अप्रिय घटना की आशंका से बचा जा सके व शांति व्यवस्था कायम रहे l

बाईक की भिड़ंत से मृत युवक का शव पोस्टमार्टम से घर पहुंचते ही परिजनों में चीख पुकार

Image
मुसैयद अली की रिपोर्ट    जनपद  कुशीनगर : थाना नेबुआ नौरंगिया के अंतर्गत.दो बाईक की भिड़ंत में दो की मौत! तीन लोगों का अस्पताल में चल रहा इलाज आप को बता दें कि नौरंगिया कप्तानगंज मार्ग पर चरिघरवा  गांव के समीप  30अगस्त 2026 रविवार शाम को दो बाइकों में भिड़ंत हो गयी, जिसमें सौरहाँ बुजुर्ग टोला पिपरपाती निवासी  मंद्रेस पुत्र लालु शाहनी  21 वर्ष की मौके ही पर मृत्यु हो गई, ग्रामीणों की मदद से मौके पर पहुंची थाना नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया, व चार घायलों को एम्बुलेंस द्वारा CHC नेबुआ नौरंगिया भेजवाया गया, जिसमे सौरहाँ बुजुर्ग (नंदनछपरा) निवासी अनीश पुत्र सैदुल्लाह व सौरहाँ बुजुर्ग टोला पिपरपाती निवासी अजय पुत्र दिवाकर को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल को रेफर कर दिया, जिनका इलाज चल रहा है, वहीं पर थाना रामकोला  क्षेत्र के विजयपुर राव टोला निवासी सुधा देवी पत्नी संदीप पासवान व आदर्श पुत्र संदीप पासवान  को चिकित्सकों ने नाजुक हालत देखकर मेडिकल कालेज गोरखपुर को रेफर कर दिया, जिसमे आदर्श पुत्र संदीप ने ...

नेपाल में आई बाढ़ के कारण गंडक/नारायणी नदी क्षेत्र से प्राप्त 06 अज्ञात शवों के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई जारी

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट अपर जिलाधिकारी, कुशीनगर  वैभव मिश्रा ने बताया कि नेपाल में आई बाढ़ के कारण जनपद कुशीनगर में गंडक/नारायणी नदी के क्षेत्र से अब तक कुल 06 अज्ञात शव प्राप्त हुए हैं। वर्तमान में इन शवों की पहचान पूर्ण रूप से नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन कुशीनगर द्वारा सभी शवों को ससम्मान जिला अस्पताल, कुशीनगर के डीप फ्रीजर में सुरक्षित रखा गया है, ताकि पहचान एवं आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण होने तक शवों का सुरक्षित संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके शवों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा नेपाल के सीमावर्ती संबंधित जिला प्रशासन एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ निरंतर समन्वय एवं वार्ता की जा रही है। साथ ही, शवों की पहचान एवं उनके परिजनों की जानकारी प्राप्त करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि किसी शव की पहचान सुनिश्चित होने तथा आवश्यक वैधानिक औपचारिकताएं पूर्ण होने के उपरांत संबंधित शव को नियमानुसार पूरे सम्मान के साथ उसके परिजनों अथवा अधिकृत प्रतिनिधि को सुपुर्द किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पूरे ...