Posts

Showing posts with the label दिल्ली प्रदेश

कोरोना से एक दिन में 50 डॉक्टरों की मौत, अब तक 1,000 ने गंवा दी जान: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन

Image
डॉ० गौहर अंसारी की विशेष रिपोर्ट दिल्ली के तेग बहादुर अस्पताल के 26 वर्षीय जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर अनस मुजाहिद की कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव आने के कुछ घंटों के बाद ही मौत हो गई। देश में कोरोना संकट के चलते महज एक दिन में ही 50 डॉक्टरों की मौत का मामला सामने आया है। भारत में इस साल आई कोरोना की दूसरी लहर में अब तक 244 डॉक्टर जान गंवा चुके हैं। इससे पहले बीते साल कोरोना की पहली लहर में देश में 736 चिकित्सकों की मौत हो गई थी। इस तरह कोरोना के चलते अब तक देश में 1,000 डॉक्टरों की मौत हो चुकी है। मुजाहिद के परिवार में उनके माता-पिता और चार भाई-बहन हैं। मुजाहिद की मौत को एक सप्ताह गुजर गया है, लेकिन उनके दोस्त और सहकर्मी डॉ. आमिर सोहैल अब भी इस घटना पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। मुजाहिद को कोरोना के मामूली लक्षण नजर आ रहे थे। उनके गले में जलन थी और रैपिड एंटीजन टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव आए थे। इस कुछ घंटों के बाद ही उनकी मौत हो गई। मुजाहिद को कोरोना का टीका भी नहीं लगा था। डॉ. आमिर सोहैल ने कहा, 'यह बड़ा झटका था। उसके भीतर कोरोना के कोई गंभीर लक्षण नहीं थे। उसके पैरेंट्स ने भी बता...