Posts

Showing posts with the label बिहार प0 चम्पारण

किसान चौपाल का आयोजन पूर्वी लगुनाहा में किसानों के साथ किया गया बैठक

Image
प्रमोद साह की रिपोर्ट बिहार: बगहा पश्चिमी चंपारण दिनांक 12 दिसम्बर 2024 को बगहा एक प्रखंड के बसवारीया पंचायत के पूर्वी लगुनहा में प्रखंड तकनिकी प्रबंधक सत्यम कुमार, सहायक तकनिकी प्रबंधक गौतम कुमार, कृषि सामान्यक शैलेन्द्र कश्यप,किसान सलाहकार नागेंद्र यादव के द्वारा किसान चौपाल का आयोजन किया गया वही सत्यम कुमार के माध्यम से मोटा अनाज बीज टीका कारण, प्रधान मंत्री किसान निधि पर किसानों  के बीच प्रकाश डाला गया, जैसे मक्का के खेती के लिए मुगा के खेत के तैयारी ,प्रमेद का चुनाव बीज चुनाव एव बुआई के समय बीज दर बीज उपचार पोशाक तात्य एव सिंचाई खर पतवार नियमतह फसल सुरक्षा एवं प्राणी खर पतवार नहीं जलाना है कृषि विभाग के विभिन्न योजनाओं की बारे मे बताया गया।किसानों के बीच बताई गई वही पंचायत समिति प्रतिनिधि प्रमोद साह ने बताया कि सत्यम कुमार जी ने बताए हैं बीज उपचार एव मोटा अनाज मक्का मूंग के बारे सही उपचार किया जाय सत्यम जी मधु मक्खी के बारे में भी किसानों को सलाह दिए की आप लोग भी मधु मक्खी भी पाल सकते हैं। बैठक में बहारन यादव, योगेन्द्र यादव,रामजी साह,, ललन बेलदार, जगरन...

501 कुआरी कन्याओं के साथ बाजे गाजे और जयकारे के बीच निकली भव्य कलश यात्रा

Image
प्रमोद साह की रिपोर्ट बिहार: पश्चिमी चंपारण दिनांक 03अक्टूबर 2024 को चौतरवा बगहा प्रखंड एक के बसवारिया पंचायत में बसवारिया दुर्गा मंदिर स्थान में दुर्गा पूजा को लेकर 501 कुआरी कन्याओं ने ऐतिहासिक करजनिया बेलवा हरहा नदी 501 कुआरी कन्याओं ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरा तथा पूजा मंडप में लाया इसी दौरान श्रद्धालु भक्ति धुनो पर भक्ति भाव धिरकते देखे गए। तथा पूरा वातावरण माता के जयकारों से गूंजीत होता रहा। इस जल शोभा यात्रा में अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद मुखिया जी रौशन तिवारी उप मुखिया प्रतिनिधि नंदकिशोर यादव, पंचायत समिति प्रतिनिधि प्रमोद साह अजय यादव भोला जी आदि श्रद्धालु उपस्थित थे।

थाना रामनगर इस्पेक्टर की गाड़ी से एक 6 वर्षीय बालक की मौत भागने के दौरान, दो बकरी को भी कुचला

Image
प्रमोद साह की रिपोर्ट बिहार: पश्चिमी चंपारण दिनांक 02 अक्टूबर 2024 को बगहा पुलिस जिला अंतर्गत बथवरिया में थाना की गाड़ी के साथ रामनगर इस्पेक्टर अभय कुमार का वाहन किसी कांड के जांच में जा रहा था अचानक टेसरहिया बथवरिया पंचायत के वार्ड संख्या आठ सीता राम यादव के टोला के पास एक 6 वर्षीय बालक को चालक ने ठोकर मार दिया ठोकर लगने के साथ ही बालक की मौत हो गई चालक तेज रफ्तार से वाहन भागने लगा आगे दो बकरियों को भी ठोकर मार कर मौत के मुंह में डालते हुए मौके से फरार हो गया इसके बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ लग गई मृत अनुराग कुमार यादव उम्र आठ वर्ष पिता अजय कुमार यादव वार्ड संख्या आठ टेसरहिया बथवरिया पंचायत के सीताराम के टोला थाना बथवरिया का निवासी है। मृतक के पिता गोरखपुर में है वह गोरखपुर में मजदूरी करते है। मृतक का बड़ा पुत्र था तथा एक छोटा गोद में है। लोग मरी बकरियों को लेकर बथवरिया थाना में जाकर इंसाफ की मांग कर रहें है। लोगों ने अंचल निरीक्षक के चालक की ऐसी लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश है। मामले में बथवरिया थानाध्यक्ष कामेश कुमार, चौतरवा थानाध्यक्ष संजीत कुमार नदी थाना...

आपसी कलह में आकर पत्नी ने पति को उतारा मौत घाट

Image
प्रमोद साह की रिपोर्ट बिहार: पश्चिमी चंपारण बगहा दिनांक 21सितम्बर 2024 को चौतरवा बगहा अनुमंडल के बगहा पुलिस जिला के अंतर्गत चौतरवा थाना क्षेत्र में कोल्हुआ चोतरवा गांव में शनिवार की रात पति पत्नी के बीच विवाद व झगड़ा में अक्रोश में आकर पत्नी ने अपने नाबालिक बहन के सहयोग से अपनी पति की हत्या कर दी तथा हत्या कर खून से लथपथ शव को घर के बाहर दरवाजे पर फेक दी रविवार की सुबह जब पड़ोसीओ ने शव को देख कर चौक को गया तथा घटना की सूचना चौतरवा थाना पुलिस को दी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस इंस्पेक्टर सह चौतरवा थानाध्यक्ष संजीत कुमार पुलिस जवानों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेजा उन्होंने बताया कि मृत व्यक्ति का पहचान उक्त गांव के शमशेद उर्फ l लल्लू उम्र लग भाग 40 वर्ष रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पति व पत्नी के बीच झगड़ा को लेकर मार पीट हो गई अपने पति पर बखुआ से हमला बोल दी सर पर गंभीर चोट आ जाने से मौके पर ही शमशेद की मौत हो गई।

कंस वध मेला मझौवा कोर्ट माई परिसर में शुरु हुआ भव्य कुस्ती का आयोजन

Image
प्रमोद साह की रिपोर्ट कंस वध मेला मझौवा कोर्ट माई परिसर में कंस मेला एव पुजन के साथ ही शुरु हुआ कंस वध मेला के दूसरे दिन भव्य कुस्ती का आयोजन बिहार: पश्चिमी चम्पारण बगहा दिनांक 10 सितंबर 2024 चोतरवा बगहा प्रखंड एक के मझौवा पंचायत स्थित कोर्ट माई स्थान परिसर में मंगलवार को कोर्ट माई स्थान परिसर की भूमि पुजन के साथ ही तीन दिवसीय कंस वध मेला की शुभारंभ हुई पूर्व मुखिया सह समाजसेवी जयनारायण शाही, बीडीसी प्रतिनिधि बब्लू मिश्रा, समाजसेवी अरविंद मिश्रा समेत कई समाजसेवियों ने बताया कि कोर्ट माई स्थान की भूमि पुजन के साथ ही कंस वध मेला की शुभारंभ हुई कोर्ट माई स्थान परिसर में वर्षों पूर्व से कंस वध मेला का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोर्ट माई स्थान परिसर की साफ सफाई के साथ ही आकर्षण का केन्द्र बनाया गया है। तथा कोर्ट माई स्थान सजधज कर तैयार है, जहां श्रद्धालु महिला व पुरुष पुजा - अर्चना के साथ ही दर्शन के लिए आते हैं। पूर्व मुखिया ने बताया कि तीन दिवसीय कंस वध मेंला देखने के लिए दुर दराज के गांवों से हजारों हजार की संख्या में दर्शक पहुंचते है। तथा मेला में बच्चों के...

ब्रेकिंग न्यूज़ कुशीनगर

Image
विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट 👉 कुशीनगर के शूटरों ने की थी बिहार के जदयू नेता विभव राय की हत्या। 👉 सुपारी लेकर कुशीनगर के अपराधियों ने मारी थी विभव राय को गोली। 👉  जदयू नेता की हत्या के मामले में बगहा पुलिस ने 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, शेष 2 की तलाश जारी। 👉 बिहार की बगहा पुलिस ने विभव राय हत्या मामले में रवि प्रकाश पुत्र गिरिजा शंकर यादव नौका टोला, थाना - कोतवाली पडरौना, विजय यादव उर्फ टाइगर पुत्र रामसेवक यादव, जानकीनगर सोहनरिया, थाना - रविंद्रनगर धुस, विकास सिंह उर्फ विवेक सिंह, रामकोला वार्ड नं 9, थाना - रामकोला तथा नन्हे सिंह उर्फ कृष्ण कुमार सिंह, खैराटोला, थाना - भितहा, जनपद - पश्चिमी चंपारण को गिरफ्तार किया है। 👉 बगहा पुलिस को अभी फरार चल रहे अभियुक्तों मंटू सिंह उर्फ विनीत सिंह पुत्र हरेंद्र सिंह, खैरवा टोला, थाना - भितहा तथा गौरव, जानकीनगर सोहनरिया, थाना - रविंद्रनगर धुस, जनपद - कुशीनगर की तलाश जारी है। 👉 ग्राम खैरवा के वर्तमान मुखिया पति मंटू सिंह ने वर्चस्व को लेकर करायी थी विभव राय की हत्या।

बगहा अनुमंडल अन्तर्गत क्षेत्रों में आन बान शान से लहराया गया तिरंगा

Image
प्रमोद साह की रिपोर्ट बिहार: बगहा पश्चिमी चंपारण दिनांक 15 अगस्त 2024 गुरुवार को बगहा अनुमंडल अन्तर्गत क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया इस मौके पर जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये।अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आधिकारी गण,जनप्रतिनिधिगण और संस्थान के प्रमुख द्वारा झंडोत्तोलन करते हुए तिरंगे को सलामी दी गई। अनुमंडल मुख्यालय, एसपी कार्यालय,थाना परिसर, प्रखंड मुख्यालय,व्यापार मंडल, बाल विकास परियोजना,विधुत आपूर्ति प्रशाखा,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ,नगर परिषद कार्यालय,प्रखंड संसाधन केंद्र,पंचायत भवन,पशु चिकित्सालय, सरकारी और गैर सरकारी समेत विभिन्न जगहों पर झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी गई।

बसवारिया पंचायत के मुखिया जी एवं कार्यपालक सहायक, रोजगार सहायक द्वारा स्वतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर पौधा रोपण का कार्य किया

Image
प्रमोद साह की रिपोर्ट बिहार: बगहा पश्चिमी चंपारण दिनांक 15 अगस्त 2024 को बगहा प्रखंड एक के बसवारिया पंचायत में मुखिया रौशन तिवारी व रोजगार सेवक प्रेम नाथ, कार्यपालक मंजीत जी के द्वारा स्वतंत्र दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत एक दर्जन फलदार वृक्ष उगाएं गये इस संबंध में मुखिया रौशन तिवारी ने बताया की पर्यावरण को संतुलित रखने में पौधारोपण आवश्यक है। वृक्ष से धुप में राहत मिलती है। तथा फल भी खाने हेतु प्राप्त होता है। पर्यावरण को संतुलित रखने हेतु आप सभी भी पेड़ लगाए एवं सहयोग करें मौके पर वार्ड सदस्य और सैकड़ों जन संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ग्राम पंचायतमझौवा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय हमीरा मे बृक्षारोपण कार्य समपन्न

Image
रामसेवक प्रसाद की रिपोर्ट बिहार दिनांक 14 अगस्त2024 को बगहा 1 के मझौवा पंचायत के मुखिया रूदल मूसहर के द्वारा पर्याबरण संरक्षण के लिएराजकीय प्राथमिक विद्यालय हमीरा के प्रा़गंण में बृक्षारोपण कार्य किया विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक तिवारीजी के द्वारा पर्यावरण पर प्रकाश डालते हुए सभी लोगों को इस पुनीत  कार्य के लिए उत्प्रेरित किया गया ।इस पुनीत कार्य में प्रधानाध्यापक के साथ समाजसेवी बिजय गाईन ,सुनीलयादव ,चित्रसेनबाला स्वक्षता प्रवेक्षक अजय कुमार,कृषि सलाहकार रंजीत ठाकुर एवं पंचायत के तमाम गणमान्यलोग उपश्थित रहे।

वृक्षरोपण कार्यक्रम संपन्न बसवारिया पंचायत के मुखिया रौशन तिवारी एव ठाकुर जी ने किया वृक्षरोपण

Image
प्रमोद साह की रिपोर्ट बिहार: बगहा पश्चिमी चंपारण दिनांक 14 जुलाई 2024 को बुधवार को बगहा प्रखंड एक के बसवारिया  पंचायत में मुखिया रौशन तिवारी व रोजगार सेवक प्रेम नाथ जी, द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत एक दर्जन फलदार वृक्ष उगाएं गये।इस संबंध में मुखिया रौशन तिवारी ने बताया की पर्यावरण को संतुलित रखने में पौधारोपण आवश्यक है।वृक्ष से धुप में राहत मिलती है तथा फल भी खाने हेतु प्राप्त होता है। पर्यावरण को संतुलित रखने हेतु आप सभी भी पेड़ लगाए एवं सहयोग करें। मौके, ग्रामीण उपस्थित रहे।

अचानक आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई राख

Image
प्रमोद साह की रिपोर्ट बिहार: बगहा पश्चिमी चंपारण दिनांक 13 मार्च 2024 को बगहा प्रखंड एक अंतर्गत मेहुड़ा पंचायत के मसहवा टोला वार्ड संख्या 8 में बुधवार को खाना बनाने के कारण अचानक आग लगने से दो घर जलकर राख हो गया आग लगने से लाखों रुपया मूल्य की संपत्ति जल कर नष्ट हो गई घटना की पुष्टि भाजपा नेता श्वेतमणि सिंह उर्फ तुषार सिंह ने की है। आग लगने की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता तुरंत पहुंचे पहुंचते ही उन्होंने अग्निशमन को फोन कर बुलाया जो आग पर काबू पाया गया उन्होंने बताया कि मसहवा टोला वार्ड संख्या 8 में अचानक आग लगने से दो घर जल कर राख हो गया आग लगने से शंभू चौधरी का घर जलकर राख हो गया साथ ही आग ने सुनील चौधरी के भी घर को अपने चपेट में ले लिया शंभू चौधरी और सुनील चौधरी मजदूरी करते हैं। वही भाजपा नेता ने बताया कि स्थानीय लोगों और अग्निशमन के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।

सरेह में घास काटने गई महिला की हत्या कर आरोपी हुआ फरार

Image
      रोते बिलखते बच्चों को समझते हुए ग्रामीण          घटना स्थल पर पहुचे हुए ग्रामीणो की झुंड              गला कटा हुआ महिला की शव सजंय कुमार पाल की रिपोर्ट बिहार: प0 चम्पारण बगहा पुलिस जिले के चौतरवा थाना क्षेत्र के मठिया सरेह में गुरुवार की सुबह घास काटने गई एक महिला को उसका ही पड़ोसी कुल्हाड़ी से हमला कर महिला का गला काट कर हत्या कर दिया जिसकी सूचना मिलते ही चौतरवा थाना और नदी थाना प्रभारी पुलिस बलों के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया लाश को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेजा गया बताया जा रहा है। कि चौतरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी बेचू यादव की पत्नी तारा देवी (42) अपनी पुत्री के साथ मठिया सरेह में घास काट रही थी उसी क्रम में गांव के ही मोतीलाल यादव जो साधु के वेश में रहता है। व अपने साथ कुल्हाड़ी भी रखता है। महिला के साथ जबरदस्ती करना चाहा तो महिला के विरोध करने पर कुल्हाड़ी से वार कर गला काट डाला जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई इस बा...