Posts

Showing posts with the label गोरखपुर उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री के जनता दरबार में 150लोगो की सूनी गयी शिकायत

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट गोरखपुर: दिनांक 30 दिसंबर 2025 को कड़ाके की ठंड के बावजूद सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता दरबार में पहुंचे उन्होंने फरियादियों से मुलाकात की करीब 150 फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन हुआ इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी भूमि विवाद लेकर पहुंचे थे कुछ लोगों द्वारा जमीन कब्जाने की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने कठोर कानूनी कार्रवाई का निर्देश दिया उन्होंने कहा कि यदि कोई दबंग, माफिया किसी जमीन पर जबरन कब्जा कर रहा हो तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए गरीबों को उजाड़ने वाले कत्तई बख्शे नहीं जाएंगे जहां पैमाइश की जरूरत हो वहां समय से पैमाइश हो विवाद का निस्तारण कराया जाए जनता दर्शन में बीमारी को लेकर तीमारदार भी पहुंचे थे मुख्यमंत्री ने कहा कि इलाज में धन की कमी बाधक नहीं होगी उन्होंने निर्देश दिया कि इलाज में अस्पताल से इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द पूरा कर कर शासन भेजें विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए पर्याप्त राशि दी जाएगी।

वृक्षारोपण एवं वृक्ष वितरण का कार्यक्रम का वेड इम्पार्ट नेचुरल सोसाइटी गोरखपुर द्वारा किया गया आयोजन

Image
एम. ए. हक गोरखपुर: दिनांक:- 05/06/2024 विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवशर पर, वेड इम्पार्ट नेचुरल सोसाइटी, गोरखपुर द्वारा माननीय श्री महेंद्र निषाद जी प्रधान प्रतिनिधि, ग्राम पंचायत- जगदीशपुर, विकाश खण्ड- भरोहिया, जनपद- गोरखपुर, की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत के राजस्व ग्राम चेतरिया मे युवा एवं महिला कृषकों के साथ पर्यावरण संरक्षण हेतु वृहद वृक्षारोपण  एवं ' वृक्ष वितरण' कार्यक्रम का आयोजन किया गया विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित कृषक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि श्री कैलाश पांडे जी ने कहा कि पर्यावरण में हमारे रहने की जगह की पृष्ठभूमि शामिल है। जिसमें हवा, पानी, मिट्टी, पौधे और जानवर शामिल हैं। यह परस्पर जुड़े पारिस्थितिकी तंत्रों का एक जटिल जाल है जो पृथ्वी पर जीवन का समर्थन करता है। दुर्भाग्य से, औद्योगिकीकरण, वनों की कटाई, प्रदूषण और प्लास्टिक की बस्तुओं का अत्यधिक उपयोग जैसी मानवीय गतिविधियों ने पर्यावरण पर भारी असर डाला है। वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड का बढ़ता स्तर जलवायु परिवर्तन में योगदान देता है, मौसम के पैटर्न को प्रभावित करता है और ग्लोबल वार...

26वीं अंतरवाहिनी पीएसी बैटमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का हुआ समापन समारोह आयोजित

Image
एम. ए. हक  26वीं अंतरवाहिनी पीएसी मध्य ज़ोन बैटमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2025 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर गोरखपुर: उत्तर प्रदेश आज दिनांक 07.05.2025 को पीएसी मध्य ज़ोन लखनऊ की मेज़बानी में 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर में दिनांक 05.05.2025 से 07.05.2025 तक आयोजित तीन दिवसीय 26वीं अंतरवाहिनी पीएसी मध्य ज़ोन बैटमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2025 का समापन समारोह आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक पीएसी अयोध्या अनुभाग, अयोध्या श्री अरुण कुमार श्रीवास्तव आई0पी0एस0 द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया इस प्रतियोगिता में बैटमिंटन के टीम चैंपियनशिप इवेंट, सिंगल इंडिविजुअल, ओपन डबल और टेबल टेनिस के विभिन्न इवेंट शामिल हैं तथा विभिन्न इवेंट में 09 निम्नलिखित टीमों से कुल 107 खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया - 1- 02वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर 2-10वीं वाहिनी पीएसी, बाराबंकी 3-11वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर 4-25वीं वाहिनी पीएसी, रायबरेली 5-26वीं वाहिनी पीएसी, गोरखपुर 6-27वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर 7-30वीं वाहिनी पीएसी, गोंडा 8-32वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ 9-35वीं वाहिनी प...

11वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक मलखम्भ प्रतियोगिता- 2024 का समापन समारोह हुआ आयोजित

Image
एम. ए. हक  26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर गोरखपुर: दिनांक 27.10.2024 को पीएसी मध्य ज़ोन लखनऊ की मेज़बानी में 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर में दिनांक: 24.10.2024 से 27.10.2024 तक आयोजित चार दिवसीय 11वीं उत्तर प्रदेश पुलिस मलखम्भ प्रतियोगिता- 2024 का समापन समारोह आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक पी०टी०एस० गोरखपुर श्री संजय सिंह आई0पी0एस0 द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया इससे पूर्व प्रतियोगिता के सभी टीमों से सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को चुनकर उ०प्र० पुलिस टीम के रूप में तैयार कर मुख्य अतिथि महोदय के सामने मलखंभ डेमन्स्ट्रेशन का प्रदर्शन किया गया इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस की 11 टीमों से कुल लगभग 321 खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिनके नाम व प्रतियोगिता में प्राप्त अंक निम्नलिखित हैं- 1- पीएसी मध्य जोन।      41.10 अंक 2- पीएसी पूर्वी जोन।       34.96 अंक 3- पीएसी पश्चिमी जोन   29.06 अंक 4- लखनऊ जोन             19.40 अंक 5- वारणसी जोन...

मूर्ति विसर्जन के दौरान सफल रेस्क्यूपीएसी जवानों के साहस ने बचायी 42वर्षीय युवक की जान

Image
एम.ए. हक गोरखपुर: 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर बी दल (बाढ़ राहत दल) के अलग-अलग प्लाटून गोरखपुर मंडल के विभिन्न बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में वर्षा ऋतु/नदियों के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए निरंतर ड्यूटी में  तैनात हैं। मूर्ति विसर्जन ड्यूटी हेतु एक सेक्शन मुख्य आरक्षी राजेंद्र वर्मा के हमराह घाघरा नदी भागलपुर में ड्यूटी सम्पादित कर रहे थे की आरक्षी श्यामेश्वर द्वारा देखा गया की एक व्यक्ति नदी में डूब रहा था जिसके बचाव हेतु तत्काल आरक्षी सतीस राय, श्यामेश्वर, अभय यादव,मिंटू कुमार ने नदी में छलांग लगाकर डूबते हुए *जयराम* को बाहर निकाल कर 30 मिनट तक लगातार CPR व प्राथमिक उपचार देकर होश में लाया गया फिर कुशलता पुछकर कर परिवार के परिवार के सुपुर्द किया गया। बचाए गए व्यक्ति का विवरण-  नाम- जयराम भारती पिता का नाम- रामकलाभ उम्र 42 वर्ष  निवासी- पकड़ी लाला सलेमपुर, देवरिया बाढ़ राहत दल 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर के कर्मियों की मूर्ति विसर्जन के दौरान वहाँ उपस्थित आम जन द्वारा भूरि भूरि प्रसंशा की गई, सेनानायक आनन्द कुमार आईपीएस ने कर्मियों से मिलकर उन्हें बाधायी ...

सिपाही की साहस ने बचायी एक वृद्ध की जान

Image
एम. ए. हक गोरखपुर: 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर बी दल (बाढ़ राहत दल) के अलग-अलग प्लाटून गोरखपुर मंडल के विभिन्न बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में वर्षा ऋतु/नदियों के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए निरंतर ड्यूटी में तैनात हैं। दिनांक 11/10/2024 को सुबह ड्यूटी के दौरान मुख्य आरक्षी सत्यनारायण पाल द्वारा एक वृद्ध व्यक्ति को राप्ती नदी रामघाट नौसढ में डूबता हुआ देखा गया जिसका तत्काल बचाव अभियान चलाते हुए उक्त मुख्य आरक्षी सत्यनारायण पाल व मुख्य आरक्षी सच्चिदानंद यादव द्वारा जान दांव पर लगाकर नदी में छलांग दी तथा डूबते हुए व्यक्ति को सकुशल बचा लिया गया व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देकर परिवार के सुपुर्द किया गया। बचाए गए व्यक्ति का विवरण-  नाम– शंकर गुप्ता  उम्र- 50वर्ष ग्राम– बहरामपुर (गीडा थाना), जनपद- गोरखपुर। बाढ़ राहत दल 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर के कर्मियों की आम जन द्वारा भूरि भूरि प्रसंशा की गई, सेनानायक आनन्द कुमार आईपीएस ने कर्मियों से मिलकर उन्हें बाधायी दी तथा भविष्य में भी ऐसे साहसी कार्य करने हेतु उन्हें प्रोत्साहित किया।

हर्षोउल्लास से 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर ने गाँधी जयंती पर भव्य कार्यक्रम का किया आयोजन

Image
एम. ए. हक  राष्ट्र पिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर नमन  26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर अहिंसा से हो सकता है विश्व का बड़ा से बड़ा परिवर्तन गोरखपुर: दिनांक 02 अक्टूबर 2024 को 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर सेनानायक आनंद कुमार आईपीएस के उपस्थिति में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया महोदय ने महापुरुषों को पुष्प अर्पण कर कोटि कोटि नमन कर कर्तव्यनिष्ठा,ईमानदारी और निष्पक्षता से देश सेवा की शपथ ली तथा अधीनस्थ कर्मचारियों को शपथ दिलायी एवं गांधी जी के स्वस्थ भारत ,स्वच्छ भारत मिशन को कामयाब बनाने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उपहार वितरित किया और उनकी सराहना की तथा वाहिनी अस्पताल में भर्ती मरीज़ों की मिज़ाज पुरसी की व उन्हें फल वितरण करते हुए उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना की तत्पश्चात् महोदय द्वारा पुलिस मॉडर्न स्कूल में छात्रों व अध्यापकगण से मुलाक़ात की तथा इस शुभ अवसर पर वाहिनी के तरफ़...

डूबते हुए व्यक्ति को सकुशल बचाया 26 वाहिनी पिएसी गोरखपुर बी दल

Image
एम. ए. हक  जाँबाज़ सिपाहियों ने बचायी जान गोरखपुर: 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर बी दल (बाढ़ राहत दल) के अलग-अलग प्लाटून गोरखपुर मंडल के विभिन्न बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में वर्षा ऋतु को देखते हुए निरंतर निगरानी कर रहे हैं। निगरानी व बाढ़ राहत प्रशिक्षण के दौरान दलनायक श्री राणा प्रताप चौहान के नेतृत्व में एक सिपाही द्वारा एक व्यक्ति को राप्ती नदी राजघाट नौसढ में डूबता हुआ देखा गया जिसका तत्काल बचाव अभियान HCM सत्यनारायण पाल के हमराह मे भेजा गया तथा डूबते हुए व्यक्ति को सकुशल बचाया गया बचाए गए व्यक्ति का detail-  नाम– विकास चौहानs/o शंभू चौहान ग्राम–उनवल बाजार (गीडा थाना) तथा वहीं बाढ़ राहत दल की दूसरी टीम पीसी चन्द्रभान शाह के हमराह नहान ड्यूटी हेतु एक सेक्शन HC मनोज सिंह के हमराह घाघरा नदी गौरा(बरहज थाना) में ड्यूटी सम्पादित कर रहे थे की आरक्षी जितेंद्र कुमार द्वारा देखा गया की एक लड़की नदी में डूब रही थी जिसके बचाव हेतु तत्काल आरक्षी जितेंद्र कुमार, आशीष शाही, उमेश यादव, मनोज शुक्ला के द्वारा अभियान चलाया गया तथा लड़की को सकुशल बाहर निकाल कर परिवार के सुपु...

मलखम्भ प्रतियोगिता 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर का तीसरे दिन हुआ समापन

Image
एम. ए. हक  26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर गोरखपुर: दिनांक 23.09.2024 को पीएसी मध्य ज़ोन लखनऊ के तत्वाधान में 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर में दिनांक: 21.09.2024 से 23.09.2024 तक आयोजित तीन दिवसीय 11वीं अंतर वाहिनी पीएसी मध्य ज़ोन की मलखम्भ प्रतियोगिता- 2024 का समापन समारोह आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र, गोरखपुर श्री आनन्द एस. कुलकर्णी आई0पी0एस0 द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया इस प्रतियोगिता में पीएसी मध्य जोन व SDRF की 10 निम्नलिखित टीमों से कुल 170 खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया- 1- एस डी आर एफ़, लखनऊ 2- 02वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर 3-10वीं वाहिनी पीएसी, बाराबंकी 4-11वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर 5-25वीं वाहिनी पीएसी, रायबरेली 6-26वीं वाहिनी पीएसी, गोरखपुर 7-27वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर 8-30वीं वाहिनी पीएसी, गोंडा 9-32वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ 10-35वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ इस संपूर्ण प्रतियोगिता में सर्वोत्तम प्रदर्शन करते हुए 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर प्रथम, 30वीं वाहिनी पीएसी गोंडा द्वितीय तथा 02वीं वाहिनी पीएसी सी...

11वीं अंतर वाहिनी पीएसी मलखम्भ प्रतियोगिता का वार्षिक उत्सव

Image
एम. ए. हक  11वीं अंतर वाहिनी पीएसी मध्य ज़ोन वार्षिक मलखम्भ प्रतियोगिता- 2024 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर गोरखपुर: पीएसी मध्य ज़ोन लखनऊ के तत्वाधान में 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर में दिनांक:21.09.2024 से आयोजित होने वाली 11वीं अंतर वाहिनी पीएसी मध्य ज़ोन वार्षिक मलखम्भ प्रतियोगिता- 2024 का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक श्री किरीट राठौड़ (आईपीएस) द्वारा वाहिनी स्पोर्ट्स ग्राउंड पर किया गया इस प्रतियोगिता में पीएसी मध्य जोन व SDRF की 10 निम्नलिखित टीमों से कुल 147 खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है- 1- एस डी आर एफ़, लखनऊ 2- 02वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर 3-10वीं वाहिनी पीएसी, बाराबंकी 4-11वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर 5-25वीं वाहिनी पीएसी, रायबरेली 6-26वीं वाहिनी पीएसी, गोरखपुर 7-27वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर 8-30वीं वाहिनी पीएसी, गोंडा 9-32वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ 10-35वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन दिनांक 22.09.2024 को प्रतियोगिता में 02वीं वाहिनी, 11वीं वाहिनी, 35वीं वाहिनी, 30वीं वाहिनी और 26वीं वाहिनी पीएसी के...

26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर के खेल ग्राउण्ड में किया गया मलखम्भ प्रतियोगिता का आयोजन

Image
एम. ए. हक 👉 11वीं अंतरवाहिनी मध्य ज़ोन मलखम्भ प्रतियोगिता-2024 👉 पुलिस उप महानिरिक्षक के द्वारा किया गया प्रतियोगिता का शुभारम्भ 👉 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर दिनांक 21.09.2024 को 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर के खेल ग्राउण्ड पर 11वीं अन्तर वाहिनी पीएसी मध्य जोन की मलखम्भ प्रतियोगिता-2024 का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 10 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया, प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री किरीट राठौड़ आई.पी.एस. के कर कमलों द्वारा समय 10.00 बजे कबूतर आजाद कर के किया गया इस अवसर पर इस वाहिनी के उप सेनानायक श्री अशोक कुमार वर्मा, सहायक सेनानायक 02वीं वाहिनी उ0प्र0 विशेष सुरक्षा बल श्री अभिनव यादव, पुलिस उपाधीक्षक पी.टी.एस. श्री अवनीश गौतम, शिविरपाल श्री लूदर सिंह, सुबैदार सैन्य सहायक श्री धर्मेंद्र सिंह, सहायक शिविरपाल श्री कमलेश गुप्ता सहित सभी अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे आयोजन सचिव श्री आनन्द कुमार आई.पी.एस. द्वारा मुख्य अतिथि महोदय को पुष्प गुच्छ देकर व कैप पहना स्वागत करते हुऐ खिलाडियों को खेल भावना से खेल में भाग लेने हे...

सेनानायक महोदय 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर द्वारा हर्सोल्लास से मनाया गया श्री कृष्णजन्मोत्सव

Image
एम. ए. हक श्री कृष्णजन्मोत्सव का भव्य आयोजन 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर गोरखपुर: दिनांक 26-08-2024 की संध्या को श्रीमान सेनानायक महोदय 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर श्री आनन्द कुमार आईपीएस के निर्देशन में हर वर्ष की भाति इज वर्ष भी वाहिनी में पूरे उत्साह, धूम-धाम, हर्सोल्लास तथा भक्तिभाव के साथ श्री  कृष्णजन्मोत्सव मनाया गया जहां वाहिनी मंदिर परिसर में भव्य सजावट की गई व झांकी तैयार किया गया सर्वप्रथम सेनानायक महोदय द्वारा वाहिनी में स्थापित राधा-कृष्ण जी की पूजा कर/ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आरंभ किया गया तदोपरांत वाहिनी के जवानों तथा भजन मंडली द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई महोदय द्वारा कलाकारों की प्रस्तुति से प्रसन्न होकर उनका उत्साह वर्धन कर आभार व्यक्त किया गया तथा वहाँ उपस्थित आमज़न द्वारा संपूर्ण कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की गई सांस्कृतिक कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात वाहिनी मंदिर में हवन पूजन किया गया श्री कृष्ण भगवान के दरबार में आये हुए समस्त भक्तजनों/आगन्तुकों को चरणामृत  एवं प्रसाद वितरण किया गय...

26वीं वाहिनी पीएसी ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मान पूर्वक फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Image
एम. ए. हक 🇮🇳 राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को पूरे सम्मान के साथ दी गई गार्द की सलामी 🇮🇳 सेनानायक श्री आनंद कुमार आईपीएस महोदय ने अधिकारियों एव कर्मचारियों को दिलाई शपथ गोरखपुर: स्वतंत्रता दिवस 2024 को 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर  ध्वजारोहण/पदक व‌ प्रशंसा चिन्ह किया वितरण 15 अगस्त 2024 को 78वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर  सेनानायक महोदय श्री आनंद कुमार आईपीएस के द्वारा वाहिनी क्वार्टर गार्द पर राष्ट्रीय ध्वज सम्मान पूर्वक फहराया गया व राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को पूरे सम्मान के साथ गार्द की सलामी दी गई तदोपरांत सेनानायक महोदय द्वारा उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई महोदय ने अपने उद्बोधन में भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन के गौरवमयी इतिहास को दोहराते हुए क्रांतिकारियों के बलिदान और त्याग को नमन किया तत्पश्चात् वाहिनी के अधिकारियों/कर्मचारियों को प्राप्त हुए पदक व प्रशंसा चिन्ह को प्रदान करते हुए बधाई व शुभकामनाएं दीं तथा गार्द को मिष्ठान वितरण किया इस अवसर पार शिविरपाल श्री लूदर सिंह, सूबेदार मेजर श्री धर्मेंद्र सि...

सेनानायक की उपस्थिति में हर्षोउल्लास के साथ हर घर तिरंगा यात्रा हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Image
एम. ए. हक गोरखपुर: भारत सरकार के आदेशानुसार, अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी उ०प्र० लखनऊ के निर्देश के अनुपालन में स्वतंत्रता दिवस-2024 के अवसर पर दिनांक 13-15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाये जाने के क्रम में आज दिनांक 13.08.2024 को सेनानायक 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर श्रीं आनन्द कुमार आईपीएस महोदय द्वारा हर घर तिरंगा यात्रा को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया गया यह तिरंगा यात्रा क्वार्टर गार्ड से प्रारंभ कर , फ़ैमिली लाइन आवास, पुलिस मॉडर्न स्कूल, पी०टी०एस०, चारफाटक ब्रिज, रेलवे कॉलोनी, कौवा बाघ, सरस्वती पुरम होते हुए  फिर वापस पीएसी वाहिनी कैम्प तक पूर्ण किया गया इस अवसर पर शिविरपाल श्री लूदर सिंह, सूबेदार सैन्य सहायक श्री धर्मेंद्र सिंह, सहायक शिविरपाल श्री कमलेश कुमार गुप्ता, प्रभारी दलनायक श्री अखिलेश कुमार सहित वाहिनी के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा इस रुट मार्च में प्रतिभाग किया गया।

काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह का आयोजन

Image
एम. ए. हक आयोजन के साथ वीर शहीदों को किया गया नमन गोरखपुर: आज दिनाँक 09/08/2024 को मा० मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार काकोरी ट्रेन एक्शन के 100वीं वर्षगाँठ के अवसर पर ”काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह” का सकुशल आयोजन कर संपूर्ण प्रदेश में विभिन्न गतिविधियों/कार्यक्रमों के आयोजन के साथ वीर शहीदों को नमन करने के क्रम में 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर में वाहिनी ब्रास बैंड द्वारा शहीदों की याद में राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत कैप्टन रामसिंह द्वारा बनाये गये राष्ट्र धुनों का वादन किया गया, संपूर्ण वाहिनी परिसर में वृहद् स्तर पर सफ़ाई अभियान चलाया गया, उसके बाद अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा एक-एक पेड़ लगाये गये तत्पश्चात् वाहिनी में उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों  को “काकोरी एक्शन पर बनी लघु फ़िल्म” दिखाया गया इस अवसर पर सहायक सेनानायक श्री संजय सिंह,शिविरपाल श्री लूदर सिंह, सूबेदार सैन्य सहायक श्री धर्मेन्द्र सिंह, सहायक शिविरपाल श्री कमलेश गुप्ता सहित सभी अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

अंतर्धार्मिक संवाद और सहयोग पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सैयद सलमान चिश्ती ने भारत का प्रतिनिधित्व किया

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट  गोरखपुर उत्तर प्रदेश: मलेशिया की राजधानी शहर कुआलालंपुर ने 57 देशों के 2,000 से अधिक धार्मिक नेताओं और विद्वानों की मेजबानी की, जिनमें प्रमुख भारतीय आध्यात्मिक नेता जैसे हाजी सैयद सलमान चिश्ती गद्दी नशीन, दरगाह अजमेर शरीफ, चिश्ती फाउंडेशन के अध्यक्ष, पद्म श्री सद्गुरु ब्रह्मेशानंद आचार्य स्वामी और श्री डॉ जीडी सिंह - लेखक और विश्व शांति अधिवक्ता शामिल थे। मुस्लिम वर्ल्ड लीग  और मलेशियाई सरकार द्वारा सह-आयोजित इस सभा का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर विविध धार्मिक समुदायों के बीच समझ, आत्मीयता और सहयोग को बढ़ावा देना था सम्मेलन का उद्घाटन मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम और सऊदी अरब से मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव शेख डॉ. मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-इसा ने किया, जिन्होंने हाल ही में भारत का दौरा किया था और नई दिल्ली में भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की थी और भारतीय मुस्लिम समाज की सराहना करी थी, जिसे अपनी देशभक्ति और भारत की विविधता में एकता के साथ अपने जुड़ाव पर गर्व है, उन्होंने समझ, सह-अस्तित्व और...

कूटरचित स्टाम्प तैयार करने वाला सात अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Image
विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट गोरखपुर: जनपद के थाना कैण्ट पुलिस ने दिनांक 05.04.2024 को कूटरचित स्टाम्प तैयार कर प्रतिरूपण द्वारा अवैध मुहर का प्रयोग कर धोखाधड़ी करने के आरोप में 07 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से कूटरचित न्यायिक व गैर न्यायिक स्टाम्प कीमती 01 करोड़ 52 हजार 30 रूपये व प्रिन्टिग से सम्बन्धित उपकरण बरामद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा धोखाधड़ी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, स0पु0अ0/ क्षेत्राधिकारी कैण्ट गोरखपुर के पर्यवेक्षण में विशेष टीम (SIT) का गठन कर, एसओजी टीम व सर्विलांस टीम द्वारा थाना कैण्ट पर पंजीकृत मु0अ0सं0 14/2024 धारा 255/258/259/260/419/420/467/468/471/474/120 (बी) भादवि0 से संबंधित अभियुक्त 1. मोहम्मद कमरूद्दीन 2. साहेबजादे 3. रामलखन जायसवाल 4. ऐश मोहम्मद 5. रविन्द्र दीक्षित 6. सन्तोष गुप्ता व 7. नन्दू उर्फ नन्दलाल को गिरफ्तार किया गया, कब्जे से कूटरचित न्यायिक व गैर न्यायिक स्टाम्प कीमती 01 करोड़ 52 हजार 30 रूपये व प्रिन्टिग से सम्बन्धित ...

सेनानायक कुन्तल किशोर के अध्यक्षता में मनाया गया जन्मोत्सव

Image
एम. ए. हक गोरखपुर: दिनांक 02 अक्टूबर 2022 को सेनानायक महोदय 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर श्री कुन्तल किशोर आईपीएस के निर्देशन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया महोदय ने महापुरुषों को पुष्प अर्पण कर कोटि कोटि नमन कर कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और निष्पक्षता से देश सेवा की शपथ ली  तथा अधीनस्थ कर्मचारियों को शपथ दिलायी एवं गांधी जी के स्वस्थ भारत ,स्वच्छ भारत मिशन को जिवित रखने वाले सफाई कर्मचारियों को उपहार वितरित किया इस अवसर दलननायक श्री विनय राय, शिविरपाल श्री चंद्रप्रताप सिंह तथा सूबेदार सैन्य सहायक श्री संदीप यादव सहित वाहिनी के सभी अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

सेना नायक श्री कुन्तल किशोर आईपीएस के उपस्तिथि में सेवानिवृत्ति के अवसर पर हुई भावभीनी बिदाई

Image
एम. ए. हक गोरखपुर: 26वींवाहिनी पीएसी गोरखपुर में अपने जीवन की लंबी और मूल्यवान सेवायें देने के बाद दिनांक 31-08-2022 को  1- मुख्य आरक्षी श्री जयप्रकाश गिरी 2-  मुख्य आरक्षी श्री झकरी यादव  जी सेवानिवृत्त हुए इस मौके पर श्रीमान सेनानायक महोदय "श्री कुन्तल किशोर IPS" उपसेनानायक श्री राजेश कुमार यादव, सहा० सेनानायक श्रीमती निष्ठा उपाध्याय, सूबेदार सैन्य सहायक श्री संदीप यादव तथा शिविरपाल श्री चंद्रप्रताप सिंह सहित सभी अधिकारियों एंव कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दिया, मिठाई खिलायी और उपहार दिए तथा पीएसी परिवार के तरफ से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दिर्घायु तथा सुखमय जीवन की कामना करते हुए, प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया आपका सभी का  योगदान हम सब के लिए प्रेरणास्पद है।

समाज में निःशुल्क शिक्षा का अलख जगा रहे गोरखपुर शहर के युवा समाजसेवी

Image
एम. ए. हक समाज से अनपढ़ होने का अभिशाप जड़ से समाप्त हो-कुलदीप पाण्डेय गोरखपुर: शिक्षा एक अनमोल खजाना है। जिसे कोई भी चुरा या छिन नहीं सकता है। शिक्षा के व्यवसायीकरण को ध्यान में रखते हुए सामाजिक राष्ट्रीय संगठन युवा जनकल्याण समिति के प्रमुख व राष्ट्रीय अध्यक्ष व गोरखपुर शहर के सुप्रसिद्ध युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने होनहार बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने का निस्वार्थ भाव से जिम्मेदारी निभा रहे हैं। युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने समाज के असहाय जरूरतमंद परिवार के बच्चों को पढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। जिससे कि आज के समय में शिक्षा के व्यवसाय पर लगाम लग सके.आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को जो पढ़ना चाहते हैं। उनके पढ़ाई में बांधा ना आये , इसलिए पठन-पाठन सामग्री भी निःशुल्क प्रदान करते रहते हैं। कुलदीप पाण्डेय कि सोच है। कि समाज में शिक्षित बच्चों कि प्रतिशत दर में वृद्धि किया जाये और कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित ना रहे,शिक्षित बच्चों के कंधों पर ही देश का भविष्य निर्भर है। युवा समाजसेवी ने यह भी कहा कि बच्चे देश के कर्णधार है। इनको शिक्षा प्रदान कर...