Posts

Showing posts with the label खड्डा कुशीनगर उत्तर प्रदेश

एसडीएम की अगुवाई में चला सफाई अभियान

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: जनपद में आज नगर पंचायत खड्डा में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत उपजिलाधिकारी उपमा पाण्डेय के नेतृत्व में बृहद सफाई अभियान चलाया गया। उपनगर के महाराणा प्रताप चौराहे से स्टेट बैंक तिराहे तक नगर के समाजसेवियों,सभासदों, अधिकारियों सहित सफाई कर्मियों ने झाड़ू लगाकर जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी उपमा पाण्डेय ने कहा कि स्वच्छता एक क्रिया है। जिससे हमारा शरीर, दिमाग, कपड़े, घर, आसपास और कार्यक्षेत्र साफ और शुद्ध रहते है। हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिये साफ-सफाई बेहद जरुरी है। अपने आसपास के क्षेत्रों और पर्यावरण की सफाई सामाजिक और बौद्धिक स्वास्थ्य के लिये बहुत जरुरी है। हमें साफ-सफाई को अपनी आदत में लाना चाहिये और कूड़े को हमेशा कूड़ेदान में ही डालना चाहिये, चाहिये क्योंकि गंदगी वह जड़ है जो कई बीमारियों को जन्म देती है। जो रोज नहीं नहाते, गंदे कपड़े पहनते हों, अपने घर या आसपास के वातावरण को गंदा रखते हैं, ऐसे लोग हमेशा बीमार रहते हैं। गंदगी से आसपास के क्षेत्रों में कई तरह के कीटाणु, बैक्टीरिया...