न्यायलय से पत्रावली गायब होने के सम्बन्ध मे शिकायत
मुसैयद अली की रिपोर्ट कुशीनगर: उच्च न्यायालय प्रयागराज इलाहाबाद रजिस्ट्रार महोदय के समक्ष आशीष मणि त्रिपाठी पुत्र स्वर्गीय मंगल तिवारी ग्रामसभा सिन्हा थाना रामकोला जनपद कुशीनगर का निवासी ने बताया की हम प्रार्थी को प्रतिपक्षी विमल कुमार चौबे द्वारा भद्दी भद्दी गाली गुप्ता व जान माल की घुड़की धमकी देते हुए मेरे गले में हाथ लगाकर अपने ऑफिस से धक्का देकर निकाल दिए जिससे छुब्ध होकर हम प्रार्थी ने एक परिवाद उपरोक्त तथ्यों के विषय में माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कुशीनगर पडरौना के न्यायालय में दिनांक 23-06-22014 को प्रस्तुत किया था जिसका मुकदमा नंबर 796 /2014 आशीष मणि त्रिपाठी बनाम विमल कुमार चौबे थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर है उक्त मुकदमे में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदय ने हम प्रार्थी व साक्षी गण का साक्ष्य लेने के पश्चात विमल कुमार चौबे को धारा 323 ,504 ,506 आईपीसी में तलब किया जिस पर विमल कुमार चौबे ने उक्त आदेश के विरूद्ध जनपद एवं सत्र न्यायाधीश कुशीनगर के न्यायालय में निगरानी प्रस्तुत किया था विमल कुमार चौबे की निगरानी खारिज हो गया पुनः पत्रावली मुख्य न्...