Posts

Showing posts with the label कुशीनगर उ0 प्र0

अशरफ खान को हाटा पुलिस ने किया गिरफ्तार- भेजा जेल

Image
विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट  👉 थाना कोतवाली हाटा पुलिस द्वारा एक नफर वारण्टी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार- 👉 जनपद कुशीनगर में वाँछित/ वारण्टी अपराधियो के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 10.07.2025 को थाना को0 हाटा पुलिस द्वारा मु0नं0- 8488/2023 धारा 419/420/467/468/471/506 भादवि से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त अशरफ खान पुत्र कैमुद्दीन निवासी डुमरी स्वांगीपट्टी थाना को0 हाटा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। 👉 पंजीकृत अभियुक्त- मु0न0- 8488/2023 धारा 419/420/467/468/471/506 भादवि(मा0 न्यायालय द्वारा निर्गत) 👉 गिरफ्तार-  अभियुक्त- अशरफ खान पुत्र कैमुद्दीन निवासी डुमरी स्वांगीपट्टी थाना को0 हाटा जनपद कुशीनगर 👉 गिरफ्तार-  करने वाली पुलिस टीमः- 1.प्रभारी निरीक्षक श्री रामसहाय चौहान थाना को0 हाटा जनपद कुशीनगर 2.उ0नि0 श्री इकराम खान थाना को0 हाटा जनपद कुशीनगर 3.का0 मनीष सिंह यादव थाना को0 हाटा जनपद कुशीनगर। 👉 अशरफ खान कइ धोखाधड़ी के मुकदमे मे अभियुक्त है।  अशरफ खान की रिकोड एफ. आई. आर. न0 523/ 2023 धारा 419...

रोटरी क्लब कुशीनगर ने किया 400 से अधिक पौधों का निःशुल्क वितरण

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट  जनपद कुशीनगर में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब कुशीनगर मण्डल-3120 ने रविवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के तहत कसया स्थित गांधी चौक के पुलिस चौकी पर स्टाल लगाकर विभिन्न प्रजातियों के 400 से अधिक फलदार और छायादार पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया रोटरी के अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम जिला उद्यान विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें अमरूद, सहजन, जामुन, बेल, नीम, क्रोटन, महोगनी, मल्लेश्वरी और आंवला के पौधों का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण के प्रति प्रेरित करना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर उपस्थित नगर पालिका परिषद कुशीनगर के अध्यक्ष प्रतिनिधि व रोटरी के संरक्षक राकेश जायसवाल ने कहा कि रोटरी के इस महत्वपूर्ण कदम से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि समाज में पौधारोपण की महत्ता भी बढ़ेगी रोटरी के सचिव विजय गुप्ता ने कहा, "रोटरी क्लब के द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम लगा...

सरकार को बदनाम करने के लिए बिजली तथा खाद की समस्या को उत्पन्न किया जा रहा हैं..पप्पू पांडेय

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट  जनपद कुशीनगर में बिजली तथा खाद बीज सरकार के प्राथमिकताओ में शामिल...पप्पू पांडेय 24 घंटे के अंदर बिजली तथा खाद की समस्या शीघ्र दूर कराए जिला प्रशासन नहीं तो करेंगे माननीय मुख्यमंत्री जी से शिकायत.पप्पू पांडेय पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक 13/07/2025 दिन रविवार को पडरौना विकाश खंड के नहर छपरा मुसहर बस्ती में बिजली तथा खाद की समस्या को लेकर बृहद चेतावनी चौपाल का आयोजन भाजपा के वरिष्ठ नेता पप्पू पांडेय के नेतृत्व में किया गया। चेतावनी चौपाल को संबोधित करते हुए पप्पू पांडेय ने कहा कि बिजली तथा खाद सरकार के प्राथमिकताओ में शामिल हैं लेकिन कुछ स्थानीय जिला प्रशासन द्वारा सरकार को बदनाम करने के नियत से ये सब किया जा रहा हैं जो किसी भी तरह शोभनीय नहीं हैं माननीय मुख्यमंत्री जी का सख्त निर्देश हैं कि खाद बीज तथा बिजली आम जनमानस तक प्रयाप्त मात्र में पहुंचे और प्रदेश के लगभग सभी जिलों में प्रयाप्त मात्रा में पहुंच भी रहा हैं लेकिन कुशीनगर जनपद में अधिकारी तथा कर्मचारियों को उदासीनता तथा एक षडयंत्र द्वारा इन सब समस्याओं को उत्पन्न किया ...

मोहर्रम त्यौहार के दृष्टिगत भ्रमण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा डीएम व एसपी

Image
अजय कुमार गोंड की रिपोर्ट कुशीनगर: थाना कसया क्षेत्रान्तर्गत भ्रमण/पैदल गश्त कर परखी गई सुरक्षा व्यवस्था शांति एवं भाई चारे के साथ त्यौहार मनाने हेतु आमजन से की गई अपील मोहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस बल के साथ जनपद के थाना कसया क्षेत्रान्तर्गत भ्रमण/पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय लोगों से वार्ता कर त्योहार को शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की उन्होंने अफवाहों पर ध्यान न देने और आपसी सौहार्द बनाए रखने का अनुरोध किया पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी बनाए रखने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए, ताकि त्योहार के दौरान शांति और कानून व्यवस्था कायम रहे जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में ताजिया जुलूसों के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पुलिस टीमें निरंतर भ्रमणशील रहकर ताजिया जुलूस को सकुशल और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया जा रहा ह...

बड़ी धूम धाम व शांति पूर्वक मनाया गया मोहर्रम का त्यवहार

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट जनपद कुशीनगर के थाना नेबुआ नौरंगिया के ग्राम सभा मड़ारबिन्दवलिया में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया मोहर्रम का त्यवहार एक दूजे से भाई चारा व सम्बन्ध पूर्वक ताजिया का जुलुस के साथ मनाया गया एक दूजे को शांत व सम्बन्ध पूर्वक भाई चारे का मिसाल कायम किया ग्राम सभा प्रधान श्री रविन्द्र यादव जी का अहम भूमिका रही तथा साथ से क्रान्ती चौराहा के पुलिस स्टाफ का भरपूर सहयोग रहा पुलिस चौकी के दिवान श्री जनाब अब्दुल अलीम खां व दिवान श्री अखिलेश कुमार व पुलिस स्टाफ मौजूद रहे इन लोगों के सहयोग से मुहर्रम का व्यवहार धूम धाम व शांति पूर्वक संपन्न हुआ।

लेखपाल क्षेत्र में अधिकतम 03वर्ष तक कार्यरत लेखपालों का तहसील स्तरीय स्थानान्तरण किये जाने का निर्देश

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: दिनांक 25 जून 2025 को जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने शासनादेश के क्रम में बताया कि लेखपाल एक लेखपाल क्षेत्र में अधिकतम 03 वर्ष तथा तहसील में 10 वर्ष रह सकते है. दुबारा उसी लेखपाल क्षेत्र में तब तक न तैनात किया जाये, जब तक कि लेखपाल क्षेत्र छोडने की तिथि से कम से कम 5 वर्ष व्यतीत न हो चुके हों उन्होंने जनपद के समस्त उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया है कि शासनादेश संख्या-1258/1 -9-2004-116 एल० सी०/ 2002, दिनांक 21.06.2004 तथा परिषदादेश संख्या-जी-393/4 -18ए/2008, दिनांक 23.06. 2019 में दिये गये व्यवस्था के क्रम में एक लेखपाल क्षेत्र में अधिकतम 03 वर्ष तक कार्यरत लेखपालों का तहसील स्तरीय स्थानान्तरण करते हुए कृत कार्यवाही की सूचना कार्यालय जिलाधिकारी में दिनांक 29.06.2025 तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

मंदिर में मिट्टी की बनी पिंडी टूटने की सूचना प्राप्त होने पर पटेहरवा पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: दिनांक 16/17.06.2025 की रात्रि में थाना पटहेरवा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बगही में स्थित माता जी के मंदिर में मिट्टी की बनी पिंडी टूटने की सूचना प्राप्त हुई सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना पटहेरवा पर मु0अ0सं0 0156/2025 में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। सभी तथ्यों की गहनता से जांच कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। 

कुशीनगर जनपद से दो तहसीलदार हुए गैर जनपद तो दो का हुआ आगमन

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट - दिनेश कुमार तहसीलदार कप्तानगंज से जनपद अयोध्या बनाएं गए  - नरेंद्र राम तहसीलदार हाटा‌ से जनपद सोनभद्र बनाए गए  - आकांक्षा मिश्रा तहसीलदार  प्रयागराज से जनपद कुशीनगर बनाए गई  - जया सिंह गाजीपुर से जनपद कुशीनगर बनाए गई - दो नायब तहसीलदार एक गए,एक आए  - शैलेश कुमार सिंह नायब पडरौना कुशीनगर से वाराणसी बनाए गए  - राज कुमार भारती बलिया से जनपद कुशीनगर बनाए

लाइब्रेरी गए अनिल और विदेश गए कृष्ण को नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने बना दिया अभियुक्त

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: बेहतरीन भविष्य के सपने संजोकर लाइब्रेरी में तैयारी कर रहे अनिल और रोजगार के सिलसिले में तीन माह पूर्व विदेश गए एक कृष्ण को पुलिस के द्वारा जमीनी विवाद में अभियुक्त बना देना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुवा है। नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी रामप्यारे पुत्र बुद्धू के द्वारा पुलिस अधीक्षक कुशीनगर को एक शिकायती पत्र देकर स्थानीय थाने के पुलिसकर्मीयो पर जमीनी विवाद में उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुवे बताया है कि उनका 25 वर्षीय पुत्र अनिल और 20 वर्षीय कृष्ण कुमार को भी अभियुक्त बना दिया गया है। जबकि कार्यवाही वाले दिन अनिल नौरंगिया स्थित एक लाईब्रेरी में नित्य की भांति तैयारी करने गया था और कृष्ण कुमार रोजगार के सिलसिले में विगत तीन माह पूर्व ओमान के मस्कट शहर में कार्यरत है। ओमप्रकाश पुत्र जगरनाथ से इनका जमीनी विवाद चल रहा है जो न्यायालय में विचाराधीन है। 24 मई दिन शनिवार को ओमप्रकाश के द्वारा स्थानीय थाने में शिकायती पत्र दिया गया था जिसमे पुलिसकर्मियों के द्वारा बुलाने पर रामप्यारे पुत्र बुद्धू , रामधनी और लक्ष्मण प...

शौचालय के टंकी में गिरने से 4वर्षीय बच्चे की मृत्यु

Image
गंगासागर सिंह की रिपोर्ट कुशीनगर: जनपद के नेबुआ नौरंगिया ब्लाक थाना रामकोला क्षेत्र के ग्राम सभा हरपुर माफी टोला शोभा छपरा में बुधवार के दोपहर में शौचालय के टंकी में एक किशोर की गिरने से गंभीर रूप से धायल हो गया, जिसका जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई बताया जा रहा है। कि शोभा छपरा के अमेरिका खटिक के छोटे पुत्र 4 वर्षिय आर्यन की शौच करने जाते समय शौचालय के टंकी में गिरने से मृत्यु हो गई शौचालय के टंकी का स्लेप अंदर ही अंदर जर्जर हो गया था जिसके उपर से जा रहा आर्यन निचे गिरकर अचेत हो गया, आनन फानन में स्वजन ने सीएचसी रामकोला ले गए जहां डाक्टरों ने आर्यन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जिला अस्पताल में इलाज के दौरान आर्यन ने दम तोड़ दिया घटना की सूचना पर ग्राम प्रधान हरिचंद पासवान समेत ग्रामीणों ने दुःखी परिवार को ढांढस बंधाया घटना से मृतक की माता सोना का बिलख बिलख कर बुरा हाल हो गया है।

बेमौसम हुई बरसात ने खोली जल निकासी की पोल

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट मुख्य मार्ग पर जलजमाव होने से आवागमन बांधित कुशीनगर: जनपद के नेबुआ नौरंगिया विकास खण्ड के गुलरिहा गांव के एकड़ंगा टोला के मुख्य मार्ग एवं ब्रह्म स्थान सहित लक्ष्मण पाल और विजय यादव के घर के सामने जल जमाव होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन और पूजा पाठ करने में काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय गांव के निवासी और समाजसेवी गंगासागर सिंह, संतोष राय, इंद्रजीत सिंह, बुद्धेश मल, राजकिशोर पाल और विजय यादव आदि लोगों ने बताया कि वर्ष 2012 में नाली के निर्माण के लिए धन आवंटन कराया गया था लेकिन नाली का निर्माण न हो सका। इस समस्या के समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया है। यदि 15 जून के पूर्व जल निकासी का समुचित व्यवस्था नहीं हुआ तो ग्रामवासी धरना प्रदर्शन एवं आमरण अनशन करने पर बाध्य हो होंगे इस संदर्भ में खण्ड विकास अधिकारी आरके सेठ ने बताया कि उक्त प्रकरण संज्ञान में नही है। पर इस समस्या का अतिशीघ्र ही समाधान करा दिया जायेगा।

विकास मंत्री ने संचालित महन्थ अवेद्यनाथ जी महाराज पुस्तकालय का किया निरीक्षण

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: भाजपा द्वारा पूरे देश मे आयोजित तिंरगा यात्रा की कड़ी में पडरौना दौरे पर आए सूबे के नगरविकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने नगरपालिका परिषद पडरौना द्वारा संचालित महन्थ अवेद्यनाथ जी महाराज पुस्तकालय का निरीक्षण किया इस दौरान पालिकाध्यक्ष विनय जायसवाल ने सभी विद्यार्थियों से परिचय कराते हुए पुस्तकालय में दी जा रही सुविधाओं से उन्हें अवगत कराया मीडिया द्वारा बातचीत के क्रम में मंत्री नगरविकास श्री शर्मा ने बताया कि पूर्वांचल की छोटी सी जगह में इतनी उन्नत लाइब्रेरी की उन्होंने कल्पना तक नहीं की थी उन्होंने बताया कि सुदूर क्षेत्रों से आने वाले बच्चों को शिक्षा की क्रांति से जोड़कर मुख्यधारा में लाने का प्रयास नगरपालिका पडरौना द्वारा एक क्रांतिकारी परिवर्तन है। अपने गृह जनपद मऊ में भी ऐसी ही लाइब्रेरी खुलवाने की बात उन्होंने मीडिया के सामने रखी नपाध्यक्ष श्री जायसवाल ने बताया कि कोरोना काल के बाद धनाभाव में जब बच्चे शिक्षा से वंचित होते जा रहे थे तब नपा बोर्ड ने 20 वर्ष से बंद पड़ी लाइब्रेरी का पुनरुद्धार कर उसे एक अत्याधुनिक लाइब्रेरी के रूप म...

प्रशासन की बड़ी कार्यवाही अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ एक जेसीबी मशीन व एक ट्रैक्टर ट्राली समेत एक डंपर जब्त

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ तहसील प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी मशीन और एक ट्रैक्टर ट्रली समेत एक डंपर जब्त कुशीनगर: अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर मौके पर पहुंची नायब तहसीलदार कप्तानगंज मथौली एकता त्रिपाठी, नायब तहसीलदार की कार्रवाई से अवैध खनन करने वालो में मचा हड़कंप कसया गुरुवार को अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ कप्तानगंज तहसील प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। अवैध खनन के खिलाफ तहसील प्रशासन सख्त है। मिली जानकारी के मुताबिक, तहसील क्षेत्र के ग्राम पागार में अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर नायब तहसीलदार कप्तानगंज मथौली एकता त्रिपाठी ने छापेमारी कर एक जेसीबी मशीन और एक ट्रैक्टर समेत एक डंपर को मौके पर पकड़ा और उक्त वाहनों को जब्त कर रामकोला थाना परिसर में सुपुर्द किया गया मुखबिर की सूचना पर मौके पर पहुंची नायब तहसीलदार एकता त्रिपाठी ने  कार्यवाही की नायब तहसीलदार की कार्रवाई से अवैध खनन करने वालो में हड़कंप मच गया है। उक्त नायब तहसीलदार एकता त्रिपाठी अपने तेजतर्रार कार्यशैली और अवैध कार्यों पर तत्काल कार्रवाई के लिए प्रसिद्ध है।  इस बाबत नायब तहस...

पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर लगाया न्याय की गुहार

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट मामला कुशीनगर जिले के थाना नेबुआ नौरंगिया के अंतर्गत का है। कुशीनगर जिले के थाना नेबुआ नौरंगिया के अंतर्गत के प्रार्थी दिनेश पुत्र स्वर्गीय बैजनाथ ग्राम सभा खैरी थाना नेबुआ नौरंगिया जिला कुशीनगर का स्थाई निवासी है, प्रार्थी के गांव के निवासी विष्णु प्रताप पुत्र हरिंदर तिवारी ने अपने जीवन काल में अपनी संपूर्ण अचल व अचल संपत्ति का पंजीकृत वसीयतनामा दिनांक 20, 4, 2010 को प्रार्थी के पक्ष में कर दिया विष्णु प्रताप की मृत्यु के बाद उनके चल व अचल संपत्ति पर प्रार्थी काबीज दाखिल चला आ रहा है ,प्राकृतिक वसिहयत नामा दिनांक 20, 4 ,2010 के आधार पर विष्णु प्रताप की आबादी ,डीह, की भूमि व मकान पर भी प्राथी वाद मृत्यु विष्णु प्रताप काबीज दाखिल व अत्यसित है ,किंतु विदवेसवस विष्णु प्रताप के सगे भाई ओम प्रकाश पुत्र हरेंद्र तरह तरह से प्रार्थी के कब्जा शुदा आबादी की भूमि व मकान में हस्तक्षेप किया जाता रहा है ,जिस कारण प्रार्थी द्वारा मुकदमा वाद संख्या 570/ 2019 दिनेश बनाम ओमप्रकाश माननीय सिविल जज जू0डी0  कुशीनगर स्थान पडरौना न्यायालय में विष्णु प्रताप के 1/2 के...

दारुल उलूम मोहम्मदीया कप्तानगंज मे आज दस्तारबंदी

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर। कप्तानगंज कस्बा नगर पंचायत के अंतर्गत मदरसा दारूल उलूम मोहम्मदीया में 3 मई बरोज़ शनिवार बाद नमाज़ ईशा जलसए  दस्तारबंदी का आयोजन किया गया है। जिसकी अध्यक्षता हज़रत अल्लामा मौलाना महबूब आलम साहब अशरफी प्रिंसिपल, संस्थान करेंगे ।और नक़ीब ए अहले सुन्नत हाफिज व कारी मसरूर आलम रज़वी खड्डा, कुशीनगर इसकी संचालन नक़ाबत करेंगे (मुख्य वक्ता) हरदिल अज़ीज़ हज़रत मौलाना मुफ्ती अमीरुल्लाह साहब मिसबाही उस्ताद, संस्थान ख़तीब-ए-बेमिसाल हज़रत अल्लामा हाफिज व कारी मोहम्मद तनवीर रज़ा साहब अजहरी इशाअतुल इस्लाम पर्तावल बाज़ार, महराजगंज मुफक्किर-ए-इस्लाम, शहंशाह-ए-ख़िताबत हज़रत मौलाना सैफुल्लाह अलीमी साहब कोलकाता, बंगाल। (नात-ओ-मुनक़बत) जनाब मोहम्मद आज़म साहब गोरखपुर अपने लाजवाब तरन्नुम में नात व मनक़बत पेश करेंगे।

मास्टर रोल में आज दिनांक 20-07-2024 को देवता बाली ग्राम सभा में फर्जी तरीके से काम चल रह है

Image
नित्या नन्द की रिपोर्ट जनपद कुशीनगर के ब्लाक नेबुआ नौरंगिया के ग्राम सभा देवता बाली में आज दिनांक 20-07-2024 को पौधा रोपण व चक रोड भराई का काम चल रहा है जब की मीडिया की टीम हकीकत की जानकारी लेने पहुची तो उस जगह पर कोई मजदूर नहीं मिले न काम हुआ मिला एक चक रोड पर कुछ काम हुआ मिला 32 कदम उस जगह मास्टर रोल में 35 मजदूर दिखाया गया है और पौधा रोपण का कुछ नहीं पता चला, कागज में काम दिखाया जा रहा है कुछ और, लेकिन हकीकत में मौके पर कुछ और मिल रहा है जो जांच का बिषय बन रहा है।

मुहर्रम का त्यौहार अमन व चैन से मनाया गया

Image
 लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट                                जनपद कुशीनगर  के थाना नेबुआ नौरंगिया के ग्राम सभा मड़ार बिन्दवलिया के क्रान्ति चौराहा पर ताजिया को कर्बला पर ले जाने के समय थानाध्यक्ष ने0 नौ0 हर्ष बर्धन सिंह अपनी मय फोर्स व चौकी के दिवान अब्दुल अलीम खां व अखिलेश कुमार द्धारा ताजिया को कर्बला तक पहुचाने में सहयोग रहा और त्यौहार शांति ढंग से मनाने का अपील किया गया और मोहर्रम का त्यौहार शान्ति पूर्वक सम्पन्न हुआ।

शिक्षा ही विकास का स्रोत है। आज के व्यक्ति शिक्षा से ही नहीं बल्कि विकास से भी दूर होता जा रहा है। - मुफ्ती सहबाज रजा

Image
एम.ए. हक  कुशीनगर: शिक्षा ही विकास का स्रोत है। अगर कोई व्यक्ति शिक्षा से ही नहीं बल्कि विकास से भी सबसे ज्यादा दूर होता जा रहा है अपने बुज़ुर्गों का रास्ता भूल गए यही कारण है कि हम इस युग में सफलता की छाया तक नहीं पा पाते हैं, हम केवल अपने मुंह से सफल होना चाहते हैं, जबकि इमाम जाफ़र सादिक कहते हैं कि शिक्षा के बिना एक जानवर की तरह और अल्लाह कहता है कि यदि आप आस्तिक हैं तो सफलता की गारंटी है और यदि कोई व्यक्ति अध्ययन नहीं करता है, तो उसे कैसे पता चलेगा कि आस्तिक होने की शर्त क्या है शिक्षा से दूरी यह राष्ट्र के कुछ हुकमरान इसे बड़े गर्व के साथ कर रहा है और वे सोचते हैं कि वे सफलता की ओर जा रहे हैं, जबकि यह गलत है और यह गलतफहमी है, अगर हम अपना राष्ट्र और अपनी सफलता चाहते हैं, तो इमाम राष्ट्र के राजा हैं। शिक्षा प्राप्त करें और हमारे इमामों और सत्य के विद्वानों का सम्मान करें। 

पेड़ पौधों का मानव सहित संपूर्ण ब्रह्मांड के लिये विशेष महत्व- सेनानायक

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर में वृहद् स्तर पर किया गया पौधारोपण पेड़ पौधों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। बिना इनके जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। पिछले कुछ वर्षों से संपूर्ण विश्व इसके प्रयास में अग्रसर है। इसी क्रम में पृथ्वी की आन-बान-शान इन पौधों का वाहिनी परिसर में रोपण (पौधारोपण) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेनानायक श्री आनन्द कुमार आईपीएस, सहायक शिविर पाल श्री कमलेश गुप्ता, सूबेदार सैन्य सहायक श्री धर्मेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारियों कर्मचारियों ने आम,लिची जामुन व नीम  का पौधारोपण किया। सेनानायक महोदय ने कहा कि प्रकृति हमारी सबसे बड़ी धरोहर है और प्रकृति को संतुलित रखने में पौधों का सबसे बड़ा योगदान है, वेद भी हमें  प्रकृति का  संरक्षण करने के लिये प्रेरित करते हैं। हमारी जिम्मेदारी है कि हम इसे संजोकर रखे और ज्यादा से ज्यादा पौधों को लगाकर इस धरा को हरा भरा बनाएं।  पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना चाहिए। यह हमारी जिम्मेदारी है और उनकी सुरक्षा हमारा दायित्व है।  मानव और पर्यावरण का अत्यं...

निर्वाचन दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों /कर्मचारियों को डीएम ने दिया प्रशस्ति पत्र

Image
डा0 लल्लन शर्मा की रिपोर्ट कुशीनगर 18वीं लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 का जनपद कुशीनगर में दिनांक 04.06.2024 को सकुशल समापन होने के पश्चात जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने  निर्वाचन में कार्यरत सभी अधिकारी एवं कर्मचारी के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस लोकतंत्र के महापर्व में जनपद कुशीनगर के 22000 से अधिक अधिकारी / कार्मिकों और 15 लाख मतदाताओं ने अपनी भागीदारी निभाई लोकतंत्र के महापर्व की सफलता में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और ईमानदारी प्रशंसनीय रहा है। इस समन्वित प्रयास के दौरान हमने न केवल मतदान पार्टी प्रस्थान व मतगणना के दिन प्रतिकूल मौसमी प्रभाव के बावजूद सकुशल कर्तव्य सम्पादन किया, अपितु चुनाव को सुलभ बनाने के लिए नवाचार प्रयोग यथा बूथ पर पेयजल, छाया इत्यादि की व्यवस्था स्थापित कराना, सुविधा किट तथा वोटर साथियों के सहयोग से हमारे प्रयासों की व्यापक रूप से सराहना हुई। आप द्वारा कार्मिकों/अधिकारियों के व्यवस्थित प्रबंधन, अनुशासन स्थापित करने तथा चुनाव के प्रत्येक चरण में सभी से समन्वय स्थापित करते हुए चुनाव को शां...