चौतारवा भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष की सड़क दुर्घटना में मृत्यु
प्रमोद साह की रिपोर्ट बिहार: पश्चिमी चम्पारण दिनांक 04 फरवरी 2021 को चौतारवा बगहा पुलिस जिला के अन्तर्गत बथुवरिया थाना क्षेत्र के बथुवरिया निवासी लालबाबू शर्मा जो बगहा पुलिस जिला भाजपा के सांगठनिक चौतरवा मंडल के पूर्व अध्यक्ष बथवरिया निवासी लालबाबू शर्मा की सड़क दुर्घटना में आज वृहस्पतिवार को मृत्यु हो गयी है। बगहा पुलिस जिला भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र श्रीवास्तव ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया है। कि लालबाबू शर्मा आज अपनी बाइक से घर से बेतिया जा रहे थे जहाँ रास्ते में लौरिया चीनी मिल के पास एन एच 727 पर ट्रक के ठोकर लगने से उनकी मृत्यु हो गई, उनके आकस्मिक मृत्यु से भाजपा संगठन और उनके परिवार की व्यापक क्षति हुई है। जिसकी भरपाया नहीं की जा सकती है। लालबाबू शर्मा वर्तमान रामनगर विधानसभा के विस्तारक पद का दायित्व निर्वहन कर रहे थे लालबाबू शर्मा की मृत्यु के समाचार पर भाजपा बगहा विधायक राम सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य मधुकर राय, जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह, जिला प्रवक्ता दीपक राही, जिला महामंत्री भूपेंद्र नाथ तिवारी, जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी रितु जयसवाल आद...