Posts

Showing posts with the label कुशीनगर

ग्राम सभा ढोलहा मुसहरी में 11000हजार तार से आये सम्पर्क से घटना स्थल पर हुई दर्दनाक मौत

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: जनपद के नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक अंतर्गत ग्रामसभा ढोलहां मुसहरी में विद्युत विभाग की गंभीर लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। गांव के बीच से गुजर रही 11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने से 35 वर्षीय तौकीर अहमद की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार तौकीर अहमद ढोलहां चौराहे पर किराने की दुकान चलाते थे। रविवार सुबह करीब सात बजे वह अपने घर के बाहर खिड़की पर बैठे बंदर को भगाने के लिए मच्छरदानी का पाइप लेकर खड़े थे, तभी अचानक पाइप ऊपर से गुजर रही 11000 वोल्ट की लाइन से छू गया। तेज करंट लगने से वह मौके पर ही गिर पड़े। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया घटना के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई। मृतक के जनाजे की नमाज स्थानीय मुसहरी मदरसे में अदा की गई, जिसमें उत्तर प्रदेश और बिहार से आए हजारों लोग शामिल हुए। वहीं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते नजर आए ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा कि गा...

अवैध रूप से संचालित निजी अस्पताल को SDM खड्डा द्वारा सील किया गया

Image
मुसैयद अली की रिपोर्ट कुशीनगर: जनपद के थाना नेबुआ नौरंगिया के अंतर्गत 6 अक्टूबर 2020 को कोटवां बाजार में अवैध रूप से संचालित हो रहे निजी अस्पतालों को खड्डा एसडीएम अरविंद कुमार ने अपने मय फोर्स के साथ पहुंचकर सभी संचालित निजी असप्तलों का निरिक्षण किया जिसमे जांच के दौरान अवैध रूप से पाए गए दो अस्पतालों को सील किया जांच के दौरान निजी अस्पतालों के संचालन में अनियमितता पाई गयी जिसमें निरीक्षण के दौरान एसडीएम खड्डा ने शीतला हॉस्पिटल के उपस्थित डॉक्टर द्वारा आवश्यक डाक्यूमेंट्स न दिखा पाने के कारण एवं बोर्ड पर अंकित डॉक्टर की अनुपस्थिति में हॉस्पिटल को सील कर दिया। तथा हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को एम्बुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेबुआ नौरंगिया लाया गया। जिसमें पकड़ियार बाजार की एक मरीज तथा कोहरगड्डी की एक मरीज थी दूसरा हॉस्पिटल निरीक्षण में नेबुआ नौरंगिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बगल में स्थित एक अपना हॉस्पिटल के डॉक्टर द्वारा दिखाए गए दस्तावेज से असंतुष्ट होकर SDM खड्डा ने उस हॉस्पिटल को भी सील कर दिया उन्होंने बताया कि जिन अस्पतालों को सील किया गया ...