Posts

Showing posts with the label कुशीनगर उत्तर प्रदेश

मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 05 अगस्त तक बढ़ी

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: सहायक निदेशक मत्स्य, ने अवगत कराया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 05 अगस्त, 2026 कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, सघन मत्स्य पालन हेतु एरेशन सिस्टम की स्थापना योजना, उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष के अंतर्गत मोपेड विद आइस बॉक्स परियोजना, अंतर्देशीय खारे जल क्षेत्रों में मात्स्यिकी विकास हेतु नए तालाब निर्माण एवं प्रथम वर्ष निवेश योजना, उत्तर प्रदेश में मोती संवर्धन योजना तथा विशिष्ट प्रजाति की मत्स्य हैचरी स्थापना योजना के लाभार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इन योजनाओं के लिए विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा 16 जुलाई, 2026 से उपलब्ध है। पूर्व निर्धारित अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026 को बढ़ाकर अब 05 अगस्त, 2026 कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि योजनाओं का विस्तृत विवरण, इकाई लागत, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक अभिलेख एवं विज्ञापन विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध...

कृषि विभाग व ग्राम प्रधान रविन्द्र यादव ग्राम सभा मड़ारबिन्दवलिया की उपस्थिति में हुआ वृक्षारोपण

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: जनपद में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली के लिए वृहद अभियान चलाए जा रहे हैं। जिनमें पंचायत भवनों, तालाबों/अमृत सरोवरों, और स्कूलों के आसपास नीम, पीपल, और फलदार पौधे लगाए जाते हैं। इस क्रम में  एक पेड़ मां के नाम लगा ग्रामीण व बच्चों के साथ पौधा रोपते हुए ग्राम प्रधान रविन्द्र यादव ने कहा कि पर्यावरण का जिस तरह से संतुलन बिगड़ रहा है। उसे देखते हुए बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि खुद तो हम सभी पौधे लगाएंगे ही साथ में पूरी ग्राम पंचायत के लोगों को कार्य के लिए प्रेरित करेंगे। ग्राम प्रधान रविन्द्र यादव ने कहा सांस लेने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत होती है। साथ ही जो पौधे रोपे जाएंगे उनकी सुरक्षा भी करेंगे इस कार्यक्रम के दौरान श्री कृष्ण मुरारी पाण्डेय, रबिंद्र नाथ दूबे, सदस्य साबिर अहमद, जाकिर अंसारी, संजय शर्मा, मोहम्मद यूनुस, सहित अधिकारी व कर्मचारी समेत अन्य लोगों ने पौधरोपण किया।

कुकुत्था नदी तट पर वृहद पौधरोपण: 'एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों ने लगाए पौधे

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कृषि विभाग व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की उपस्थिति में हुआ वृक्षारोपण  कुशीनगर: जनपद में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली के लिए वृहद अभियान चलाए जा रहे हैं। जिनमें पंचायत भवनों, तालाबों/अमृत सरोवरों, और स्कूलों के आसपास नीम, पीपल, और फलदार पौधे लगाए जाते हैं। इस क्रम में  एक पेड़ मां के नाम लगा ग्रामीण व बच्चों के साथ पौधा रोपते हुए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मो आसिफ ने कहा कि पर्यावरण का जिस तरह से संतुलन बिगड़ रहा है। उसे देखते हुए बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि खुद तो हम सभी पौधे लगाएंगे ही साथ में पूरी ग्राम पंचायत के लोगों को कार्य के लिए प्रेरित करेंगे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मो आसिफ ने कहा सांस लेने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत होती है। साथ ही जो पौधे रोपे जाएंगे उनकी सुरक्षा भी करेंगे इस कार्यक्रम के दौरान (नाम) समेत अन्य लोगों ने पौधरोपण किया।

पत्रकारों के विरुद्ध अभद्रता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट जनपद कुशीनगर के थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के एक युवक द्वारा मीडिया/पत्रकार के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी को लेकर संगठन ने संज्ञान लेकर कार्रवाई की मांग किया है।  पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब तहसील ईकाई खड्डा द्वारा थाना प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे को ज्ञापन/तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया गया उन्होंने आश्वासन दिया की शीघ्र उसके ऊपर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण अभियान के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना द्वारा चलाया गया अभियान पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमारके निर्देशन में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित *मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण अभियान के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने व महिलाओं की सुरक्षा के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से जनपद के सभी थानों द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत सभी थानों की एंटीरोमियो टीमों द्वारा बाजारों, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण अभियान के तहत जानकारी दी गई, साथ ही महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई कार्यक्रमों के दौरान प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातक...

भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर की विकास यात्रा को गति प्रदान करते हुए

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: जनपद के रामकोला एवं हाटा विधानसभा क्षेत्रों की लगभग ₹525 करोड़ लागत की 464 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री योगिआदित्यनाथ जी के साथ सहभागी होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ इस गरिमामय अवसर पर कुशीनगर के प्रभारी मंत्री/मा० कारागार मंत्री आदरणीय श्री दारा सिंह चौहान जी, माननीय सांसद श्री रवि किशन जी, माननीय सांसद श्री विजय कुमार दुबे जी, राज्यसभा सांसद आदरणीय श्री आर. पी. एन. सिंह जी, सम्मानित विधायकगण, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दुर्गेश राय जी, विधान परिषद सदस्य मा० श्री रतनपाल सिंह जी तथा बड़ी संख्या में उपस्थित देवतुल्य जनता एवं समर्पित कार्यकर्ता बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। यशस्वी मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। इन विकास परियोजनाओं से क्षेत्र की आधारभूत संरचना और अधिक सुदृढ़ होगी तथा आमजन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन के साथ विकास की नई संभावनाओं का मार्ग प्रशस्त होगा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वा...

पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा शहीद स्मारक पर मृतक आरक्षी को दी गई श्रद्धांजलि

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: दिनांक 11 जुलाई 2026 को पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी दिनेश यादव की असामयिक मृत्यु पर पुलिस परिवार द्वारा गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गई तथा उन्हें अंतिम विदाई दी गई पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर मृतक के शव को पुलिस अधीक्षक श्री केशव कुमार एवं अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा शोक सलामी दी गई इसके बाद सभी ने कंधा देकर मृतक को अंतिम विदाई प्रदान की पुलिस अधीक्षक श्री केशव कुमार ने मृतक आरक्षी के परिजनों से बातचीत कर उन्हें ढाढ़स बंधाया तथा आश्वासन दिया कि इस दुख की घड़ी में पूरा पुलिस परिवार उनके साथ खड़ा है। इस दौरान मौजूद सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की आँखें नम थीं दिवंगत आरक्षी दिनेश यादव को ईश्वर सद्गति प्रदान करें तथा उनके परिजनों व प्रियजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें, यही प्रार्थना है।

विकासखंड पडरौना स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर 'स्कूल चलो अभियान' के प्रभावी

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट जनपद कुशीनगर के विकास खंड पडरौना स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर 'स्कूल चलो अभियान' के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एक भव्य जनजागरूकता रैली, शैक्षिक संगोष्ठी और शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति जागरूक करना और हर बच्चे को विद्यालय से जोड़ना था। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पडरौना, मनीष बुलबुल जायसवाल और विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, अनिल कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह और अमित चौहान भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान छात्रों और शिक्षकों द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसने शिक्षा के महत्व का संदेश दिया मुख्य अतिथि मनीष बुलबुल जायसवाल ने कहा कि राष्ट्र की वास्तविक उन्नति केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से संभव है। वहीं, अनिल कुमार सिंह ने शिक्षकों से नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यह अभियान क...

मोहर्रम का त्योहार हर्षउल्लास के साथ मनाया गया

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट जनपद कुशीनगर में मोहर्रम का त्योहार आज दिनांक 26 जून 2026को हर्ष एवं उल्लास के साथ पूरे देश व प्रदेश में मनाया जा रहा है। सरकार व प्रशासन के निर्देशो के नियमानुसार पालन करते हुए मनाया जा रहा है। सह सम्पादक के ग्राम सभा मड़ारबिन्दवलिया थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर में शान्ति पूर्ण ढंग से मोहर्रम का त्योहार मनाया जा रहा है। पुलिस चौकी मड़ारबिन्दवलिया के पुलिस स्टाप सभी लोग मौजूद रहे किसी बाद विवाद की सूचना खबर लिखे जाने तक नही थी।

पकड़ियार बाजार में ट्रेलर बाइक के टक्कर में बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कप्तानगंज नौरंगिया रोड पर सोमवार की रात  ईदगाह के पास रामकोला थाना क्षेत्र के लालाछपरा गांव निवासी साहिल 17 वर्ष,इरफान 18 वर्ष दोनो एक ही बाइक पर सवार हो कर पनियहवा रिश्तेदारी में से घर वापस जा रहे थे कि पकड़ियार गांव में रोड के किनारे खाली ट्रेलर  हसमुद्दीन के दरवाजे के सामने खड़ा था उन के  वहाँ बहु भोज था भीड़ थी और कप्तानगंज के तरफ से एक गाड़ी नौरंगिया के तरफ जा रहा था गाड़ी के लाइट से चक मक खा कर शाहिल और इरफान दोनों खाली ट्रेलर में ठोकर मार दिए ठोकर बहुत तेज था बाइक छती ग्रस्त हो गया दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए गांव के लोगों ने एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटवा भेजा वहा से इलाज कर के डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिए जहाँ इलाज चल रहा है,पकड़ियार बूथ की पहुँची पुलिस छती ग्रस्त बाइक को पुलिस बूथ पर ले आयी

मृत्युदण्ड के साथ तीन लाख रूपये अर्थदण्ड की सजा

Image
विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत कुशीनगर पुलिस द्वारा जघन्य हत्या के मुकदमे में प्रभावी पैरवी कर एक अभियुक्त को मृत्युदण्ड (फांसी) व 3,00,000/- रुपये अर्थदण्ड की सजा दिलायी गयी कुशीनगर: दिनांक 29 मई 2026 को ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत निरन्तर प्रभावी पैरवी कर दोषी अभियुक्त को सजा दिलवायी जा रही है जिसके क्रम में थाना तुर्कपट्टी पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 218/2021 धारा 302 भादवि0 में दोषी अभियुक्त के विरुद्ध स्थानीय पुलिस, मॉनिटरिंग सेल व जिला शासकीय अधिवक्ता(फौजदारी) के द्वारा प्रभावी पैरवी व सार्थक कार्यवाही किया गया, जिसके फलस्वरुप मा0 जिला एवं सत्र न्यायालय द्वारा आज दिनांक 29.05.2026 को अभियुक्त राजेश गुप्ता पुत्र चन्नू गुप्ता सा0 किशुनदास पट्टी थाना तुर्कपट्टी जनपद जनपद कुशीनगर के विरुद्ध जघन्य हत्या का पर्याप्त साक्ष्य पाकर अपराध सिद्ध करते हुए उपरोक्त अभियुक्त को मृत्युदण्ड (फांसी) व  3,00,000/- रुपये अर्थदण्ड की सजा दिलायी गयी अभियुक्त को सजा दिलाने में विवेचक निरीक्षक श्री आनन्द कुमार गुप्ता व निरीक्षक श्री जयप्रकाश पाठक, जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदार...

विकास को लेकर जिलाधिकारी से मिले समाजसेवी

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: जनपद के नगर पंचायत छितौनी के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर पत्रकार एवं समाजसेवी ओमप्रकाश कुमार भास्कर व दिवाकर कुमार ने जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा तथा आवश्यक समस्याओं के समाधान की मांग की मुलाकात के दौरान नगर क्षेत्र में बिजली, पेयजल, सड़क, पनियहवा स्थित नारायणी नदी घाट की सफाई एवं शिव मंदिर के सुंदरीकरण सहित विभिन्न विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई ओमप्रकाश भास्कर ने जनहित से जुड़े इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का अनुरोध किया जिलाधिकारी ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित स्थलों का शीघ्र निरीक्षण कराने तथा आवश्यक कार्यों को नियमानुसार पूरा कराने का आश्वासन दिया उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी इस मुलाकात को लेकर स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि नगर पंचायत छितौनी की प्रमुख समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा और विकास कार्यों को गति मिलेगी।

धारदार हथियार से हमला कर युवक को गंभीर रूप से किया घायल

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: जिले के रामकोला थानाक्षेत्र के सिधावे भड़कुड़वा गांव में बीते दिनों बाजार से घर लौट रहे एक युवक पर कुछ लोगों के द्वारा धारदार हथियार से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिधावे भड़कुड़वा निवासी रामाश्रय पुत्र स्वर्गीय धर्मेन्द्र प्रसाद बाजार से वापस अपने घर लौट रहे थे इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया आरोप है। कि हमलावरों ने रामाश्रय के पेट, बाएं कंधे और कान के नीचे ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े घायल युवक ने बचाव के लिए शोर मचाया, लेकिन सुनसान रास्ता होने के कारण कोई भी मदद के लिए नहीं पहुंच सका घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक को मरणासन्न अवस्था में छोड़कर फरार हो गए घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने गंभीर रूप से घायल...

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: जनपद के थाना नेबुआ नौरंगिया अन्तर्गत ग्राम सभा मडार बिदंवलिया में पवन सिंह की जमीन भू माफियाओं द्वारा कब्जा कर के 13 साल से , अपने धन बल के दम पर आयुक्त मण्डल, राजस्व परिषद तक मुकदमा लडाते रहे अंतः अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वारा धारा 134 में बेदखली का आदेश 15 दिसम्बर 2025 को हो गया । लेकिन तहसीलदार, लेखपाल प्रभारी निरीक्षक द्वारा देरी होती रही जिलाधिकारी महोदय के संज्ञान में मामला आया तो नायब तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल और पुलिस बल के साथ कब्जा दिलाने पहुंचे भू माफिया सतीश सिंह अपने 20 सहयोगियों को लेकर सम्पूर्ण प्रशासन और सैकड़ों स्थानीय लोगो के सामने आकाश गौड़ और पवन सिंह पे जान लेवा हमला कर दिया स्थानीय लोगो और कुछ पुलिस कर्मियों द्वारा आकाश और पवन सिंह की जान बचाई गई शासक और प्रशासन मूक दर्शक बन के देखता रहा किसी के मौत होने का प्रतीक्षा कर रहा था फिलहाल थाना नेबुआ नौरगिया में 0155/26 धारा 191(2), 125(2),351(3), 352, 121 पंजीकृत हुआ कुल 20 भूमाफियो की टीम जिनका नाम,, सतीश सिंह, बच्चा, शैलेंद्र,मिथिलेश, रामावती, विभूति, श्रद्धा, गिरीश , रम्भ...

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर कुल 147540 वादों का किया गया निस्तारण

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: जनपद में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसका शुभारम्भ संजीव कुमार त्यागी, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गुलाब सिंह, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय कुशीनगर के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर एवं माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया इस अवसर पर, राम अवतार यादव,  अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नं० 1 , कुशीनगर, इफराक अहमद, विशेष न्यायाधीश एस०सी०/ एस०टी० एक्ट/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, कुशीनगर, आनन्द प्रकाश-III, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पाॅक्सो एक्ट, कुशीनगर, परमेश्वर प्रसाद, अपर जिला जज, कोर्ट नं० 2, कुशीनगर, आेम प्रकाश-ix, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कोर्ट नं-3, मोहम्मद आजाद, अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, कुशीनगर, सत्यपाल सिंह प्रेमी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/एफ०टी०सी०-।, कुशीनगर, किरन गोंड़, अ...

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: जनपद के नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के लक्ष्मीपुर में स्थित एफसीआई गोदाम के ठीक सामने शनिवार दोपहर लगभग तीन बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए इस हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्थानीय थानाक्षेत्र के नेबुआ गावँ निवासी बृजेश पुत्र रामानन्द (34वर्ष) अपने पत्नी प्रियंका देवी (27वर्ष) के साथ नौरंगिया से घर जा रहे थे तभी कप्तानगंज थानाक्षेत्र के नारायण भड़सर गांव निवासी एक ही बाइक पर सवार विनय पुत्र मिथिलेस, सतेंद्र पुत्र रामबरन और चिनकू पुत्र पृथ्वी के द्वारा ओवरटेक करते समय आपस मे टकरा कर अनियंत्रित हो गए, ठीक उसी समय नौरंगिया से खड्डा को तरफ जा रहे तेज गति के अज्ञात वाहन ने नियंत्रण खोते हुए दोनों बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग सहायता के लिए दौड़ पड़े स्था...

ज़िक्रे पंजतन पाक कॉन्फ्रेंस उर्से मुकद्दस 9 मई को मनायी जायेगी

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: जनपद के कप्तानगंज तहसील के अंतर्गत 9 मई दिन शनिवार बाद नमाज़ ईशा जिक्रे पंजतन पाक कान्फ्रेंस का इनेकाद किया गया है जिस में सरपरस्ती हजरत अल्लामा व मौलाना महबूब आलम प्रिंसिपल मदरसा मोहम्मदिया कप्तानगंज जेरे सदारत हजरत अल्लामा व मौलाना मतलूब कादरी प्रिंसिपल दारुल उलूम अशाअतुल उलूम परतावल महाराजगंज ,ताली ए कुरान कारी अमानुलहक साहब गोरखपुर, व हाफिज मोहम्मद सलीम कुरैशी साहब मंसूरगंज, जेरे क्यादत हजरत मौलाना मोहम्मद आजम कादरी साहब प्रिंसिपल मदरसा हाजा, जेरे निजामत मसरूर रजवी खड्डा बाजार कुशीनगर खतीबे नौजवान हजरत अल्लामा व मौलाना खुर्शीदुल इस्लाम साहब परतावल महराजगंज खतीबे लाजवाब हजरत मौलाना फैजान रजा बरकाती देवरिया। खुषुषी खेताब हजरत अल्लामा व मौलाना नुरुल हसन नुरी साहब सुल्तान पुर, उस्तादुल असादजा अहादिसे कसीरा हज़रत अल्लामा व मौलाना शेर मोहम्मद क़ादरी महराजगंज,शायरे इस्लाम इकबाल फैजी पडरौना ,हजरत मौलाना फजलुर्रहमान मिस्बाही, नियाजुद्दीन वारसी साहब, आमिर उर्फ पट्टू हाशमी अली शेर साहब,मिर्जा सजेब बेग राम प्यारे जायसवाल, ग्राम प्रधान आदित्य...

तेज आंधी-बारिश से सड़क पर गिरा विशाल पेड़ घुघली नौरंगिया मार्ग पर आवागमन बाधित

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट जनपद कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में तेज आंधी-बारिश के कारण एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया यह घटना घुघली -नौरंगिया मार्ग के क्रांति चौराहा पर हुई  पेड़ गिरने से पास का बिजली का तार टूट गया इसके चलते बिजली के तार सड़क पर गिर गया मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना संबंधित विभाग और प्रशासन को दी ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र पेड़ हटवाने और विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है ताकि आवागमन सामान्य हो खबर लिखे जाने तक सड़क पर पेड़ गिरा रहा।

गो सम्मान दिवस पर गूंजा, जय नंदी जय गोपालगो हत्या बंद करे सरकार

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: जनपद में भारतवर्ष में गोहत्या पूर्णरूप से प्रतिबंधित करने गो माता को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए आज महामहिम राष्ट्रपति महोदय, माननीय प्रधानमंत्री महोदय, महामहिम राज्यपाल महोदय, माननीय मुख्यमंत्री महोदय को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी महोदय पडरौना को सौंपा गया भारतवर्ष  के 5410 तहसीलों में 27 अप्रैल 2026 का दिन (गो सम्मान दिवस)के रूप में मनाया गया इसी क्रम में पडरौना तहसील अंतर्गत गायत्री मंदिर पडरौना से टिम गो रक्षा दल द्वारा गो सम्मान संकीर्तन यात्रा के रूप में रैली निकाली गई रैली में संत समाज संकीर्तन करते हुए आगे बढ़ा गौ माता की जयकार जय नंदी जय गोपाल, गो हत्या बंद करे सरकार"के नारों से मन भक्तिमय हो गया रैली के तहसील पहुंचने पर पूर्व सांसद प्रत्याशी पंडित वेद प्रकाश मिश्र ने उपजिलाधिकारी महोदय पडरौना को ज्ञापन सौंपा रैली में गो सम्मान आह्वान अभियान के तहसील प्रभारी शुभम चौहान, आशीष शुक्ला, प्रयाग मिश्रा, दीनबंधु मद्धेशिया, कार्तिकेय गुप्ता, आशीष, राधाचरण दास, नितिन मिश्रा, बबलू कुशवाहा, आकाश जायसवाल विनय कुशवाहा ,किशन मिश्रा, ...

सुपुर्द - ए - ख़ाक हुये ऐo केo नदवी मदनी

Image
एम. ए. हक  कुशीनगर: जनपद कुशीनगर तथा देवरिया के उलमाओ व आम जनता मे गम का माहौल चल रहा है क्योकि एक बहुत ही बड़े और नेक आलिमे दिन को खोया गया है, जिसकी भरपाई शायद ही हो पाये उनके न रहने का गम हम सभी को हमेशा खलता रहेगा कौमी नायब सदर मुस्लिम पॉलिटिकल कौन्सिल ऑफ़ इंडिया और मदरसा रहमनिया इस्लामियाँ सेमरा व उमर फारूक कसया के संस्थापक और वर्तमान मे जामिया रहमनिया इस्लामियाँ के नाजिम व धर्म गुरु मैलाना अहमद कमाल अबदुर्र रहमान नदवी मदनी का (24/04/2026)को इंतकाल (मृत्यु )हो गयी है l   इन्ना लिल्लाहे व इन्ना अलैहे राजऊन आपको बताते चले कि मौलाना का जन्म  सेमरा हर्दो पडरौना कुशीनगर उत्तर प्रदेश मे हुआ उनकी प्रारम्भिक शिक्षा अलग अलग जगहों पर उत्तर प्रदेश मे ही हुआ  l लेकिन ज़ब उन्होने प्रदेश मे प्रथम स्थान हासिल किये तो उच्चय शिक्षा के लिये अपना मुल्क छोड़ना पड़ा और उन्होने मुल्के सऊदी अरब का रुख किया और उन्होने वहा पर अपनी तालीमी मयार जारी रखी और एक बहुत बड़े आलिम -ऐ - दिन बन कर उभरे और सबसे बड़ी बात ये है कि सऊदी अरब सरकार हर तरह से सुविधा मुहै...