पिस्टल की खरीद करते तीन लोगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पिस्टल की खरीद करते तीन लोगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार . RBM NEWS कृष्णा कुमार की रिपोर्ट बिहार: प0 चम्पारण जिला के नौतन पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर मंगलपुर कला पंचायत के बरियारपुर ढाला से शुक्रवार की रात्री पिस्टल की खरीद फरोख्त करते तीन लोगो को गिरफ्तार किया पकडे गये आरोपियों मे गोपालगंज जिला के दुर्ग मटियनिया गांव के मुराद हुसैन, अफसर अली व मझौलिया थाना के नागेन्द्र साह बताये गये है।थानाध्यक्ष अनुज कुमार पांडेय ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिला की बरियारपुर ढाला के पास तीन लोग खडा होकर पिस्टल खरीद फरोख्त की बात कर रहे है। सुचना के आलोक मे पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये तीनों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद शनिवार को जेल भेज दिया है।