Koo App की अनोखी पहल, Valentine’s Day पर युवाओं को वोटिंग के लिए अलग अंदाज में कर रहे अपील
एम. ए. हक युवा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए खास तौर पर चलाई गई मुहिम, ट्रेंडिंग रहा #VoteWalaLove राजस्थान : 14 फरवरी यानि वैलेंटाइंस डे को ही उत्तर प्रदेश समेत 4 राज्यों में वोट डाले जा रहे हैं. युवाओं के लिए 14 फरवरी की अहमियत का असर इस बार वोट के दिन Koo App पर देखने को मिला. इंडियन माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Koo पर इस दिन #VoteWalaLove से एक खास ट्रेंड चला जिसका थीम था, “पहले इस्तेमाल करें वोट का अधिकार, फिर करें अपने प्यार का इज़हार”. वैलेंटाइन डे को लेकर युवाओंं में एक खास आकर्षण होता है इसी का इस्तेमाल युवाओं को जागरूक करने और वोटिंग से प्यार करने को प्रेरित करने के लिए किया गया. इस अभियान में गोवा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अपने आधिकारिक Koo हैंडल से #VoteWalaLove का प्रयोग करते हुए कहा कि, “ इस वैलेंटाइंस डे, डेट पर जाने से पहले अपने वोट देने के अधिकार का इस्तेमाल करें! अपने देश के प्यार में पड़ें और एक बुद्धिमान नागरिक बनें. सुबह से ही कई राजनेताओं और नामचीन हस्तियों ने भी इस हैशटैग के साथ अपनी बात रखी और युवाओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में ...