उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के भाजपा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी
एम. ए. हक उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी गई है। प्रदेश में 10 फरवरी से शुरू होकर फरवरी-मार्च में सात चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे, जिसकी जानकारी भाजपा उत्तर प्रदेश के ऑफिशियल कू हैंडल से दी गई है। इस पोस्ट के माध्यम से कहा गया है: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के लिए घोषित सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं आएगी बीजेपी ही" उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में चुनाव 403 विधानसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से 7 चरणों में विधानसभा चुनाव होना है। अंतिम चरण के लिए मतदान 7 मार्च को होना है। पहले चरण के तहत 10 फरवरी को वोटिंग होगी। दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, 5वां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और 7 चरण 7 मार्च को संपन्न होगा। इसके साथ ही चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएँगे। 14 मई को कार्यकाल पूरा उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 14 मई 2022 को पूरा हो रहा है। ऐसे में 14 मई से पहले हर हाल में विधानसभा और नई सरकार के गठन की प्रकिया पूरी होनी है। यूपी में चुनाव की शुरुआत प...