Posts

Showing posts with the label प0 चम्पारण बिहार

शांति माहौल के बीच नवरात्रि पर्व पर निकली कलश यात्रा

Image
प्रमोद साह की रिपोर्ट बिहार: पश्चिमी चंपारण बगहा दिनांक 15 अक्तूबर 2023 को बगहा पुलिस जिले के अंतर्गत चौतरवा थाना क्षेत्र में शारदीय नवरात्र को लेकर रविवार को चौतरवा थाना क्षेत्र के सभी मंदिर एव कलश स्थापना का जलभरी यात्रा गंडकी नारायणी नदी के पावन तट से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश में जल भर कर महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने दुर्गा पूजा के अलग अलग मंदिर कमेटी कलश स्थापना के अध्यक्ष के नेतृत्व में जय माता दी उद्घोष से वातावरण को गुंजायमान कर दिया नवरात्र के पहले दिन या देवी सर्व भूतेषू मातृ रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम: मंत्र के साथ मां शैलपुत्री की पूजा आरंभ हुई।इसको लेकर थाना क्षेत्र के अधिकतर मंदिरों व घरों में कलश स्थापना के चलते भक्तिमय माहौल बना रहा। भक्तों ने दुर्गा सप्तशती के मंत्रों के उच्चारण कर मां दुर्गा की आराधना की। दुर्गा मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापन कर दुर्गा मां का पूजन कार्यक्रम शुरू किया गया।चौतरवा थानाध्यक्ष स पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि जलभरी यात्रा को लेकर पुलिस प्रशा...

अद्भुत बच्ची को एक महिला ने दिया जन्म

Image
रामसेवक प्रसाद की रिपोर्ट  अद्भुत बच्ची को देखने की उत्सुकता जगी लोगों मे बिहार: प0 चम्पारण दिनांक 29 जुलाई 2023 मझौलिया प० चम्पारण स्थानीय ग्रीन लाइफ हॉस्पिटल में बैठनिया भानाचक पंचायत की एक महिला ने एक अद्भुत बच्ची को जन्म दिया है।फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। बताते चलें कि उक्त बच्ची का चेहरा विचित्र ढंग का है। तथा सिर के पीछे दो जगह बड़ा बड़ा मांस का लोथड़ा जो देखने में सिर जैसा प्रतीत होता है। उक्त विचित्र बच्ची को देखने के लिए लोगों में उत्सुकता बनी हुई है। ग्रीन लाइफ हॉस्पिटल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ साबरीन परवीन के अनुसार महिला का प्रसव समान्य ठंग से हुआ है। कोई इसे भगवान का चमत्कार मान रहा है। तो कोई इसे मेडिकल साइंस के अनुसार अर्ध विकसित मान रहा है।

दिनेश कुमार राय ने किया पदभार ग्रहण कर नये जिलाधिकारी बोले विकास मेरी पहली प्राथमिकता

Image
रामसेवक प्रसाद की रिपोर्ट मेरी पहचान अप्रैल 11, 2023 बिहार: पश्चिम चंपारण दिनांक 11 अप्रैल 2023 को नए डीएम दिनेश कुमार राय ने आज मंगलवार की शाम बेतिया समाहरणालय पहुंच कर पदभार ग्रहण किया। नव पदस्थापित जिलाधिकारी को निवर्तमान जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने पदभार ग्रहण कराया जिलाधिकारी द्वारा पदभार ग्रहण करने के उपरांत उपस्थित पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए जिले में क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं/कार्यक्रमों से संबंधित जानकारी ली गयी। उन्होंने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ जिले के हर तबके तक पहुंचाने के लिए सभी को कार्य करना होगा उन्होंने कहा कि पश्चिम चम्पारण जिले की ऐतिहासिक धरती पर आकर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। जिले के विकास के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को पूरी ईमानादारी एवं तत्परतापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा ताकि यह जिला और तीव्र गति से विकास के पथ पर अग्रसर हो सके उन्होंने कहा कि विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि निवर्तमान जिलाधिकारी द्वारा जो भी विकास के कार्य किये गये हैं उनको तीव्र गति से लक्ष्य तक पहुंचाया जाय...