Posts

Showing posts with the label शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश

जी एफ कालेज के छात्र ने डीएम को सौंपा गंभीर ज्ञापन

Image
एम. ए. हक कॉलेज प्रशासन पर भेदभाव और भ्रष्टाचार के आरोप शाहजहांपुर: जी एफ कॉलेज‌ के खिलाफ छात्रों का आक्रोश कम होने का नाम नहीं ले रहा है आये दिन काॅलेज प्रशासन द्वारा छात्रों का शोषण करने की सूचनाएं बढ़ती जा रही है‌‌। इसी क्रम में बीते दिन जी एफ कॉलेज‌  के छात्र रजत मिश्रा ने जिलाधिकारी को एक गंभीर ज्ञापन सौंपकर कॉलेज प्रशासन पर भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। ज्ञापन के अनुसार, रजत मिश्रा ने कॉलेज से बीएससी और पीजीडीसीए की पढ़ाई पूरी की है और इस सत्र में एमए समाजशास्त्र में प्रवेश लेना चाहते हैं। उनका कहना है कि कॉलेज में अन्य छात्रों का प्रवेश और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है, लेकिन उनके मामले में जानबूझकर टाल-मटोल किया जा रहा है। रजत ने आरोप लगाया कि स्व-वित्त पोषित प्रवेश काउंटर से उन्हें हिन्दी विभागाध्यक्ष के पास भेजा गया, जहां से प्राचार्य के पास जाने को कहा गया। प्राचार्य से बड़ी मुश्किल से मिलने के बाद भी उन्हें आज-कल कहकर टाल दिया गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि प्राचार्य ने उनके प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग करत...

बरेली मोड़ शाहजहान पुर में सपा के प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जनसभा

Image
डा0अलाउद्दीन अंसारी की रिपोर्ट शाहजहाँपुर: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बरेली मोड़ शाहजहाँ पुर में पार्टी प्रत्याशी के लिए जन सभा को सम्बोधित कर रहे थे, भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि गर्मी निकालने वालों की पहले चरण के चुनाव में गर्मी शान्त हो गई,शनिवार को जन सभा को सम्बन्धित करते हुए कहा कि जनता का समर्थन भारी भीड़ के साथ देखने को मिला है,उन्होंने कहा कि समाज वादी पार्टी को जिताएं,उत्तर प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

भारतीय किसान मजदूर यूनियन(राष्ट्रवादी)ने सपा प्रत्याशी रोशन लाल वर्मा को समर्थन किया

Image
डा0अलाउद्दीन अंसारी की रिपोर्ट शाहजहाँपुर, जनपद के तिलहर चीनी मिल ग्राउण्ड के पास भारतीय किसान मजदूर यूनियन (राष्ट्रवादी) कार्यालय पर संगठन के संस्थापक श्री ओमप्रकाश के निर्देशानुसार एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई, बैठक में सर्वसम्मति से तिलहर विधान सभा के सपा प्रत्याशी श्री रोशन लाल वर्मा को अपना समर्थन किया!बैठक में तराई प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव सिंह खिंडा प्रदेश संयोजक/जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, मण्डल अध्यक्ष रविन्द्र सिंह, जिला प्रभारी शिशु पाल सिंह जिला प्रवक्ता सुखपाल सिंह यादव, तिलहर तहसील अध्यक्ष प्रमोद कुमार वर्मा, सदर तहसील अध्यक्ष रामनरेश यादव, पुवायां तहसील अध्यक्ष भरत सिंह, उपाध्यक्ष महेश सिंह, आदि लोग बैठक में उपस्थित रहे।

बाजार में ग्रीन पटाखे को ही बेचा जाए- डीएम

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट शाहजहाँपुर : जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन तथा पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी द्वारा नगर पालिका परिषद अकबरपुर के अंतर्गत गायत्री मंदिर के बगल खाली स्थान में लगे पटाखे की दुकान तथा जे.के. जेटली शाहजहांपुर में लगे पटाखे की दुकानों का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान टीन सेड के अंदर दुकानें लगी थी अग्निरोधक सामग्री कुछ दुकानों पर उपलब्ध थी निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा बाकी दुकानों को निर्देश दिया गया कि अग्नि रोधक सामग्री की समुचित व्यवस्था की जाए साथ ही साथ उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि बाजार में ग्रीन पटाखे को ही बेचा जाए ज्यादा आवाज देने वाले पटाखों का बिक्री न किया जाए इस दौरान मौके पर क्षेत्राधिकारी अकबरपुर तथा पुलिस टीम उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज

Image
वाहिद की रिपोर्ट शाहजहांपुर: जनपद के थाना रोजा क्षेत्र के ग्राम असालिया में सुबह 9:00 बजे एक 12 वर्ष के बच्चे को जेसीबी ने कुचला बच्चे की हुई दर्दनाक मौत।

यूनियन के मण्डल प्रभारी ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर किया कार्यवाही की मांग

Image
डॉ0 अलाउद्दीन अंसारी की रिपोर्ट जनपद में गैर पंजीकृत ई रिक्शा एजेन्सी के दबंग संचालको के ऊपर कार्यवाही के लिये किया मांग शाजहाँपुर: जनपद में न्यू जनता ऑटो एवं ई रिक्शा चालक यूनियन के लोगो ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर गैर पंजीकृत ई रिक्शा एजेंसियों की जांच करवाने की मांग किया था उनकी मांग पर जांच हुई उससे नराज होकर जलालाबाद में खान ई रिक्शा सर्बिस के संचालक द्वारा गली गलोज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी है। यूनियन के मण्डल प्रभारी श्री पवन कुमार शर्मा ने जिलाधिकारी से शिकायत किया है। कि हमारे साथी महफूज अली खां यूनियन के जिलाध्यक्ष है। खान ई रिक्शा एजेन्सी के दबंग संचालक तहसीन व जुल्फिकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाय और जनपद में अन रजिस्ट्रड चल रही ई रिक्शा एजेंसियों की जांच कर कार्यवाही की जाय व इन एजेंसियों द्वारा बेचे जा रहे ई रिक्शा इनका रजिस्ट्रेशन परिवहन विभाग में नही होगा जिससे राजस्व की हानि होती है। जिस पर रोक लगाई जाय यातायात व्यवस्था को मद्दे नजर रखते हुए अगर इन पर रोक न लगी तो जाम की समस्या बद से बत्तर हो जायेगी मण्डल प्रभारी के साथ डॉ0 मो...

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का शाहजहाँपुर में जोड़दार स्वागत

Image
हुस्नबानो की रिपोर्ट शाहजहाँपुर: दिनांक 15 अगस्त 2021 को जनपद शाहजहाँपुर में लखनऊ हरदोई से आते समय समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद् माननीय श्री नरेश उत्तम पटेल जी का जनपद शाहजहांपुर पाउडर पर रिसीव करते समय गर्मजोशी के साथ सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान व सपा महासचिव रणंजय सिंह यादव, सपा महानगर अध्यक्ष कपिल वर्मा, संजीव वर्मा, विजय सिंह ने 51 किलो की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया व मोमेंटो देकर और पार्टी की पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया और जनपद शाहजहांपुर के कई स्थानों पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोशो खरोश के साथ उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया उसके बाद शाहजहांपुर बिजलीपुरा स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल जी पहुंचे इस मौके पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद नरेश उत्तम पटेल ने कहा आज मैं 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर आप सबको और पूरे प्रदेश वासियों को समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं उन्होंने कहा 15 अगस्त हम सबके जीवन का ऐतिहासिक दिन है। और शाहजहांपुर तो शही...

AIMIM पार्टी ने बडी धुम धाम से मनाया आज़ादी का जश्न

Image
हुस्बानो की रिपोर्ट शाहजहाँपुर: दिनांक 15 अगस्त 2021 को  शाहजहांपुर AIMIM पार्टी ने बडी धुम धाम से मनाया आज़ादी का जशन इस अवसर आये AIMIM पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे और जिलाध्यक्ष अब्दुल नदीम खां ने कहा आजादी के लीये देशवासीयों ने बडी कुर्बानीया दि हैं। तब जाकर देश को  आजादी मिली कितने ही लोग हसते हसते फासी पर झूल गये शाहजहांपुर वासीयो और जिलाध्यक्ष ने इस अवसर पर मुस्लिमो से सम्बोधित होकर कहा कि अगर तरक्की करना है। तो अपने बच्चों को पढाही की तरफ रूझान दिलाना होगा दो टाईम का खाना ना खाके एक टाइम का खाना खाओ लेकिन अपने बच्चों को तालीम दो उनको डाकटर इंजीनियर बनाओ किसी भी राजनीतिक दलों को तुमहारी तरक्की से दिल चस्पी नही है। लेकिन असदउद्दीन ओवैसी जैसे लीडर को कौम की फिक्र है।और अपनी पार्टी के ज़रिए कौम का मुस्तकबिल सुधारने की कोशिश करते हैं। और हम को भारत के संविधान ने सारे देशवासीयों  को उनका हक संविधान के अनुसार लेने का अशवासन दिया लेकिन किसी को कानून अपने हाथो मे लेने की इजाजत नही दी है। इस प्रोग्राम का संचालन श्री सरताज ...

महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री उ0 प्र0 को जिलाधिकारी शाहजहांपुर के माध्यम से सौपा ज्ञापन

Image
सवांददाता इरशाद हुसैन की रिपोर्ट शाहजहाँपुर : जनपद के महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उ0 प्रदेश के जिलाध्यक्ष पदमा रस्तोगी एवं जिला प्रभारी विशव मोहन भारद्वाज ने संयुक्त रूप से मांग पत्र में सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी नियमित करने, बी0 एल0 ओ0 की डियूटी न लेने आंगनबाड़ी को सुपरवाइजर पद पर पदोन्नति करने सेवानिवृत्त पर पेंशन /ग्रेच्युटी आदि लाभ तथा रिटायर अवधि 65वर्ष करने समस्त धन वसूली बन्द करने एल0 आई0 सी बीमा योजना में 65वर्ष उम्र करने आदि समस्याओं को निराकरण करने के लिए मांगपत्र जिलाधिकारी शाहजहांपुर को दिया।

सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियन(सीटू)शहजहाँपुर ने मांग पत्र जिलाधिकारी को दिया

Image
सवांददाता इरशाद हुसैन की रिपोर्ट शहजहाँपुर: राष्ट्रीय फेडरेशन व प्रदेश फेडरेशन के आवाहन पर सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियन(सीटू)के महामंत्री पवन कुमार शर्मा महामहिम राज्यपाल उ0 प्र0 शासन लखनऊ को जिलाधिकारी शाहजहांपुर के द्वारा पेट्रोल, डीजल,गैस आदि पर बढ़ी कीमत वापस लेने श्रमिक विरोधी लेबर कोड वापस लेनेएवं रक्षा, रेल, सेल, कोल, बैंक, बीमा, बी0 एस0 एन0 एल0 इत्यादि का निजीकरण बन्द करने ,कर्मचारियों की  छटनी व वेतन कटौती बन्द करने, युवाओं को रोजगार देने, मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा देने, किसानों पर थोपे गए कृषि कानून वापस लेने तथा व्हीकल ऐक्ट2019पर संशोधन करने का मांग पत्र दिनांक 09 अगस्त 2021 को दिया है।

मोहम्मद आमिर पुत्र इकरार मंसुरी अचानक हुआ लापता

Image
हुस्नबानो की रिपोर्ट शाहजहाँपुर: जनपद के थाना सदर बाजार शाहजहाँपुर के मोहल्ला मामुडी निवासी 13 वर्षिय मोहमद आमीर पुत्र इकरार मंसुरी दिनांक 13 अगस्त 2021 के सुबह से अचानक गायब होने का सदर बाजार थाने में गुम सुदी की रिपोर्ट दर्ज करने का प्रार्थना-पत्र पीड़ित शाहबाज ने दिया है। कि मेरा चचेरा भाई मोहमद आमीर सुबह साईकिल से बाडू जई गया था और वापस घर नहीं आया आमीर औरेंज कलर का कुर्ता पाजामा और काली टोपी पहना है। उसकी लम्बाई लग भग 4 से 5 फिट बताया गया है।उसका रंग गेहूंआ है। रिस्तेदारी आदि जगहों में काफ़ी तलास करने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है।

कब्रिस्तान में बरगद के पेड़ से एक युवक ने फांसी लगाकर दी अपनी जान

Image
डॉ0 अलाउद्दीन अंसारी की रिपोर्ट शाहजहांपुर: जनपद के मोहल्ला मामूड़ी के शाहनवाज खान ने थाने में तहरीर दी है। कि रँगीनचौपाल निवासी इरफान को मेरे भाई जुनैद खान ने विदेश भेजने के नाम पर 80 हजार रुपया लिया था इरफान भाई को विदेश सऊदी अरब भेजने के लिए ताल मटोल कर अलग समय देता रहा दिनांक 12 जुलाई को इरफान 30 हजार रुपये के लिए भाई पर दबाव बना रहा था भाई जुनेद खान परेशान होकर ईदगाह इस्थित कब्रिस्तान में बरगद के पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थाना सदर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। इंस्पेक्टर अशोक पाल ने बताया कि आरोपी जल्द ही पुलिस के गिरफ्त में होंगे इस तरह के कई मामले सामने आए हैं। ठगों के जाल में फंसकर कई लोंगो ने अपनी जिंदगी खत्म कर लिए हैं।

शाहजहांपुर में जब से नगर निगम बना तब से भ्रष्टाचार चरम सीमा पर

Image
हुस्नबसनो की रिपोर्ट  शाहजहाँपुर: दिनांक 25 मार्च 2021 को जनपद के शाहजहांपुर में जब से नगर निगम बना है। तब से भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक भ्रष्टाचार में संलिप्त दिखाई देते हैं। जिन की शिकायतें उच्च अधिकारियों तक हो रही हैं। उन्हीं शिकायतों को ध्यान में रखकर स्वराज एक्सप्रेस एवं इंटेलिजेंस न्यूज़ सर्विस नेटवर्क की संयुक्त टीमों ने स्टिंग ऑपरेशन नगर निगम शाहजहांपुर भ्रष्टाचार का रिश्वत लेते हुए का खुलासा किया जिसमें बाकायदा नगर निगम का बाबू मशकूर रिश्वत लेते हुए उच्च अधिकारियों को रिश्वत का पैसा पहुंचाने की बात कर रहा है। बताते चलें पूरा मामला निवासी मोहल्ला अंटा की मैरूननिसा पत्नी स्वर्गीय हनीफ अंसारी का है। उनके अनुसार मकान की विरासत का मामला है 09 दिसंबर को विरासत फाइल मशकूर बाबू को रिसीव हुई नगर निगम 09 दिसम्बर से पहले से कई चक्कर लगा लगा के परेशान होगई जब यह पूरा मामला स्वराज एक्सप्रेस एवं इंटेलिजेंस न्यूज़ सर्विस नेटवर्क की टीम के संज्ञान में आया संयुक्त टीमों ने मिल कर योजनाबद्ध तरीके से भ्रष्टाचार में लिप्त बाबू मशहूर पैसे लेटे हुए ...

शाहजहाँपुर सपा की मासिक बैठक की गई सम्पन्य

Image
डॉक्टर अलाउद्दीन अंसारी की रिपोर्ट  शाहजहाँपुर: जनपद में आज दिनांक 6 मार्च 2021 को शाहजहांपुर बिजलीपुरा स्थित सपा के जिला कार्यालय पर सपा की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष श्री तनवीर खान की अध्यक्षता में संपन्न हुई आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संबंध में चर्चा की गई और हाल में लखनऊ में 20 फरवरी को शामिल हुए डॉ.श्री राम सिंह कुशवाहा जी की पत्नी श्रीमती सलोना कुशवाहा डॉ. श्री रीत राम कुशवाहा जी का पार्टी के नेताओं व पदाधिकारियों ने स्वागत किया इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 अखिलेश यादव प्रदेश व देश में भाईचारा कायम कर सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर चल रहे हैं। जबकि भारतीय जनता पार्टी नफरत की राजनीति कर देश व प्रदेश का माहौल खराब करना चाहती है। इस मौके पर एमएलसी अमित यादव उर्फ रिंकू ने कहा कि समाजवादी पार्टी व माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कारवां बहुत तेजी के साथ आगे बढ़ता चला जा रहा है। जो 2022 में विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनाकर ही दम लेगा इस मौके पर विधायक कुंव...

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी सट्टा किंग की हुई गिरफ्तारी

Image
हुस्नबनो की रिपोर्ट शाहजहाँपुर: दिनांक 3 मार्च 2021 बड़े दिनों में सट्टा किंग की हुई गिरफ्तारी आज शाहजहाँपुर के थाना कोतवाली की पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी आज पहली बार सट्टा किंग हुआ गिरफ्तार इसका नाम वेद व्यास त्रिपाठी है। इसका अवैध कारोबार उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड तक चल रहा था इसके पास से बहुत से उपकरण मिले जैसे लैपटॉप, कैलकुलेटर, डायरियाँ व लिखी पर्चियां 16 लाख रुपये भी मिले और पुलिस अधीक्षक एस आनन्द जी ने बताया कि सट्टा किंग बेदी को पकड़ने के लिये 25000 रुपये का इनाम भी रखा हुआ था इसको बहुत टाईम के बाद पहली बार गिरफ्तार किया गया है। और धारा 14 ए के अंतर्गत इस के सट्टे से कमाये हुए पैसे से जो प्रापर्टी ख़िरीदी हुई थी वह कब्ज़े में ले ली गयीं है। और अभी कुछ बाकी जाँच के बाद बची हुई ज़ब्त हो जायेगी यह पुराना सट्टा कराने वाला व्यक्ति है। जिसकी वजह से गरीब लोग 1 के 8 - 8 के 100 की लालच में पड़ जाते थे और अपना घर बच्चे बरबाद कर लेते थे।

अनंता परवीन की धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन

Image
डॉक्टर अलाउद्दीन अन्सारी की रिपोर्ट  शाहजहाँपुर: दिनांक 01 मार्च 2021 को जन्मदिन की दी गयी बधाई डॉक्टर अलाउद्दीन अंसारी ने अपनी पोती अनंता परवीन के जन्म दिन पर बड़ी खुशी मनाया उन्होंने उसको लम्बी उम्र होने का आशिर्वाद दिया और सभी मेंहमानों का खूब स्वागत किया उसके जन्मदिन का केक कटवा कर सेलेब्रेट किया इसमे बच्चों ने अनंता परवीन को ढेरो बधाइयाँ दीं और गिफ्ट भी दिये जिसको पाकर अनंता परवीन गदगद हो गयी चेहरा खुशी से खिलउठा अनंता ने भी केक काटकर सभी बच्चों को केक खिलाया और अपने मम्मी पापा दादा,भैय्या को केक खिला कर खुशियाँ मनायी और रिश्तेदारों ने भी मिलकर खुशी के मौके पर अनंता परवीन को ढेरो बधाई दी और गिफ्ट व पैसे दिये उसके बाद सबने मिलकर शाम का खाना खाया इसमे मौजूद रहे डॉक्टर अलाउद्दीन अन्सारी, ज़ुबैर अन्सारी, (हुस्नबनो मम्मी),पापा अशरफ़ अली, आमान भाई, और बहुत से फ्रेंड व मोहल्ला निवासी व रिश्तेदार आदि मौजूद रहे।

पुलिस की सराहनीय कदम दो दिन पूर्व में मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने की प्रयास करने वाला अभयुक्त गिरफ्तार

Image
डॉक्टर अलाउद्दीन अन्सारी की रिपोर्ट  शाहजहाँपुर: दिनांक 24 फरवरी 2021 को पुलिस अधीक्षक एस आनंद और उनकी टीम की कार्य कुशलता को सैल्यूट 2 दिन पूर्व में हुई घटना का क्या वर्कआउट 2 दिन पहले नल पर नहाने गई दो बच्चियां एक बच्ची मृतक दूसरी घायल अवस्था में दुष्कर्म करने में असफल होने वाले वहशी जानवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार एसओजी टीम व थाना काँट की संयुक्त पुलिस टीम को मिली बडी कामयाबी 02 दिन पूर्व थाना काँट क्षेत्र के ग्राम भानपुर में हुई 01 बच्ची की हत्या व 01 बच्ची को अधमरा करने वाले शातिर अभियुक्त अनिल उर्फ चमेली कंजड को किया गिरफ्तार हत्या में प्रयुक्त लोहे की खन्ती, खन्ती का लकडी का बेंट, साइकिल, खूनालूदा कपडे, आदि दिनाँक 22.02.2021 को थाना काँट क्षेत्र के ग्राम भानपुर की रहने वाली 02 बच्चियों उम्र क्रमश: 04 वर्ष व 07 वर्ष के सायं करीब 04 बजे से अचानक गायब होने की सूचना व 04 वर्षीय बच्ची का शव रात्रि करीब 08.30 बजे गाँव से लगभग 1.5 किमी0 दूर सरसों के खेत में लहुलुहान अवस्था में मिलने की सूचना प्राप्त होने पर प्रभारी निरीक्षक थाना काँट मय पुलिस बल फोर्स तत्काल...

गांधी भवन में अधिवक्ताओ का हुआ शपथ ग्रहण समारोह

Image
हुस्नबानो की रिपोर्ट शाहजहाँपुर: उ0 प्र0 दिनांक 09 जनवरी 2021 को शपथ ग्रहण समारोह शाहजहाँपुर के गाँधी भवन में सेंट्रल बार ऐसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह व नवनिर्वाचित अधिवक्ताओ का स्वागत में मुख्य अतिथि श्री सुरेश कुमार खन्ना जी और संचालक महोदय द्वारा प्रोग्राम में बार के वकीलों ने शपथ ली के मै शाहजहाँपुर के सेंट्रल बार के संविधान व सेंट्रलबार की गोपनियता को बरकरार रखेगें इसमे मौजूद रहे श्री सुरेश कुमार खन्ना शाहजहाँपुर के मंत्री साहब, जिलाधिकारी साहब, नगर आयुक्त साहब, सेंट्रलबार अध्यक्ष,अन्ना कुमार सिंह, अंनत त्रिवेदी, मोबीन इदरीसी, वैभव श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।

समाजवादी किसान घेरा गाँव गाँव कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Image
हुस्नबानो की रिपोर्ट शाहजहाँपुर: दिनांक 25 दिसम्बर 2020 को समाजवादी किसान घेरा गाँव गाँव कार्यक्रम का हुआ आयोजन किया गया आज शाहबाज़ नगर के ग्राम पैना बुज़ुर्ग ब्लाक भावल खेड़ा 135 विधानसभा ज़िला शाहजहाँपुर में पूर्व प्रधान साजिद खां के निवास स्थान पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव जी के निर्देश पर गाँव गाँव मे किसान घेरा चौपाल का कार्यक्रम बड़ी ज़ोरदार हुआ इसमे पूर्व चेयरमैन श्री तनवीर खां ने भाजापा पार्टी पर सीधा निशाना ताना उन्होंने कहा कि वर्तमान में चल रही भाजपा पार्टी किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। इस से परेशान किसान मजबूर होकर आन्दोलन करने को मजबूर होगये और ठंड के दिनों में सड़कों पर उतर गये और कुछ आंदोलन कारियो की जाने भी चली गयीं जब भी यह सरकार किसानों की सुनने को तैयार नही और पूंजीवादियो को बढ़ावा देने पर उतारू है। और गरीब किसानों की नही सुन रही और तनवीर खान ने कहा कि जब भी शहर में समाजवादी पार्टी ने किसानों के हितमे 7 दिसम्बर से 21 दिसम्बर तक कि रैली निकाली तो भाजापा सरकार के पुलिस प्रशासन ने घर से या रास्ते से गिरफ्तार करके पुलिसलाइन या कभी दूसरी जगह...

धूमधाम से मनाया गया 15वी साल गिरने पर जन्मदिन दिवस

Image
हुस्नबानो की रिपोर्ट  शाहजहाँपुर: दिनांक 24 दिसम्बर 2020 को आर0 बी0 एम0 न्यूज़ के सह संपादक डॉ0 अलाउद्दीन अंसारी के पोते आमान की 15 वी, साल गिरने पर ढेरो सारे जन्मदिन की बधाइयां घरवालो और रिश्तेदारों दोस्तो ने दी और सबने मिलकर बड़ी हर्ष उल्लास के साथ जन्म दिन मनाया इसमे एक खूबसूरत सा केक काटकर खुशी का इज़हार किया और आमान ने पहले अपने मम्मी पापा दादा बहन मामू को केक खिलाया और सभी आये हुए मेहमानों को भी केक खिला कर खुशियाँ मनायी और घर को सजाने में छोटी बहन अनअमता ने काफी मदद की दोनों भाई बहन आपस मे एक दूसरे के साथ बड़ी खुशी बाटीं और दादा भी खुशी में मग्न हुए मम्मी पापा का तो क्या कहना बड़ी खुशी से झूम उठे और पड़ोस की बूढ़ी दादी भी खुशी में नाची इस तरह सबने मिलकर जन्म दिन के मज़े लिए और आमान की लम्बी उम्र की दुआये माँगी।