Posts

Showing posts with the label बिहार प्रदेश

बथवारिया थाना परिसर में महावीरी पूजा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक हुई सम्पन्न

Image
प्रमोद साह की रिपोर्ट बिहार: बगहा पश्चिमी चंपारण दिनांक 04 अगस्त 2024 को बथवारिया बगहा पुलिस जिला अंतर्गत बथवारिया थाना परिसर में महावीरी पूजा को लेकर थानाध्यक्ष कामेश कुमार के नेतृत्व में महावीरी पूजा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में शांतिपूर्ण और सदवाना के साथ महावीरी पूजा मनाने की बात की पर ग्रामीण से सह मति दिखाई।थानाध्यक्ष कामेश कुमार ने लोगो से आग्रह किया की कही से भी किसी तरह की कोई संदिग्ध परिस्थितियों में देश विरोधी गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस प्रशासन को तुरंत सूचित करें इस बैठक में बीबी बनकाटवा पंचायत मुखिया दरोगा प्रसाद, बसवारिय पंचायत समिति प्रतिनिधि प्रमोद साह, बीबी बनकाटवा पंचायत समिति प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद टेसरहिया बथवारिया पंचायत मुखिया ,पंचायत समिति प्रतिनिधि नुर्हासन मिया एव ग्रामीण ललन पटेल, लाल माहमद गादी समेत कई गण्यमानय लोग सामिल हुए। सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन को अमल करने की बात हुई रात में जुलूस पर रोक होगी साउंड सिस्टम पर प्रतिबंध रहेगा महावीरी पूजा और जुलूस के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है।

3 लाख क्यूसेक पानी, छोड़ा वाल्मीकि बैराज गंडक नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी, प्रशासन हाई अलर्ट

Image
  प्रमोद साह के रिपोर्ट  बगहा पश्चिमी चंपारण 06 जुलाई 2024 बगहा पुलिस जिला के वाल्मीकि नगर गंडक बैराज से शनिवार की शाम 6 बजे लगभग 3 लाख क्यूसेक पानी छोड़ गया है। जिसको लेकर बगहा अनुमंडल पदाधिकारी डॉ अनुपमा सिंह ने सभी विभाग के पदाधिकारी के साथ बाढ़ से पूर्व तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक की एसडीएम ने सभी पदाधिकारी को अलर्ट रहने को कहा है। साथ ही संभावित बाढ़ इलाकों में पदाधिकारी की तैनाती की गई बाढ़ से पूर्व किसी भी तरह की तरह अप्रिय घटना होने या संभावित होने पर प्रशासन को सूचना देने को कहा गया है। जिसके आधार पर प्रशासन बाढ़ बचाव के लिए उचित कार्य करेगा एसडीएम ने बताया कि देवघाट नेपाल से लगभग 5 लाख 34 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिसे संभावित वाल्मीकि बैराज पहुंचने में शनिवार  11 बजे रात्रि में पानी छोड़ा जाएगा जिसको लेकर एसडीएम ने सभी प्रशासनिक पदाधिकारी और प्रखंड पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता और कई पदाधिकारी इस बैठक में मौजूद थे जिन्हें बाढ़ से पूर्व तैयारी को लेकर एसडीएम ने कई दिशा निर्देश दिए हैं । जिसमें तटबंध के निरंतर निरीक्ष...

बगहा एक प्रखंड के प्रखंड कार्यालय के कर्मियों एव जनप्रतिनिधियों ने किया बीडीओ कुमार प्रशांत की विदाई समारोह

Image
प्रमोद साह की रिपोर्ट बिहार: प० चंपारण बगहा दिनांक 27 जुलाई 2023 को बगहा एक प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार प्रशांत के स्थानांतरण के बाद प्रखंड प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की ओर से गुरुवार को विदाई दी गई।इस अवसर पर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभा भवन में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया।जिसमें बीडीओ कुमार प्रशांत को बुके,गुलदस्ता,गमछा,चादर व माला से सम्मानित कर उपहार प्रदान किया गया।मौके पर अधिकारियों ने बीडीओ कुमार प्रशांत के साथ किए गए कार्य व अनुभवों पर चर्चा करते हुए उन्हें परिश्रमी एवं लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सदैव प्रयत्नशील व कर्मठ बताया।उपस्थित लोगों ने उनके सुखद भविष्य की कामना करते हुए तरक्की के लिए शुभकामनाएं बधाई दी।

विद्युत ऊर्जा की चोरी करने वालों पर बिजली बिल वसूली को लेकर बिभाग हुआ सख्त दर्ज होगी प्राथमिकी

Image
रामसेवक प्रसाद की रिपोर्ट बिहार: बगहा दिनांक 21 जुलाई 2023 को प0 चम्पारण विद्युत सहायक अभियंता नीरज कुमार सिंह ने बिजली बिल वसूली को ले विद्युत कर्मियों को सख्त निर्देश दिए हैं। ऐसे विद्युत उपभोक्ता जिनका बकाया राशि के कारण लाइन काटा गया था यदि वे बिजली का कनेक्सन जोड़ कर बिजली का उपयोग कर रहे हों तो उन्हें चिन्हित कर उनपर ऊर्जा चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।लंबे समय से विद्युत बिल नहीं चुकाने वाले उपभोक्ताओं का कनेक्सन काटा जाएगा विद्युत बिल वसूली का लक्ष्य प्राप्ति के लिए डोर टू डोर जाकर मीटर रीडिंग कर बिल वसूली की जाय। बताया कि जुलाई माह में विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य 82 लाख रुपए का था जिसमे बहुत कम मात्र 18 लाख रुपए लगभग वसूली किया जा सका है। इस बावत विद्युत कर्मी प्रियेश कुमार ने बताया कि इस साल रायबारी महूआवा के नजदीक मसान नदी में टॉवर पोल का निर्माण कराया जा चुका है। उसपर विद्युत तार लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिसके कारण अब बरसात में मसान नदी में बाढ़ के बावजूद उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति जारी रहेगी।

गंडक नहर में 60, वर्षीय वृद्ध व्यक्ति गया था हाथ पैर धोने, मगरमच्छ किया हमला

Image
प्रमोद साह की रिपोर्ट बिहार: पश्चिमी चंपारण बगहा दिनांक 13 जुलाई 2023 को बगहा प्रखंड एक के सिंगाडी – पिपरिया पंचायत के डूमरिया गांव के समीप तिरहुत गंडक नहर में हाथ पैर धोने एक 60 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति पर मगरमच्छ ने हमला बोल दिया। तथा अपने कब्जा में लेकर दबोच कर नहर में समाहित हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही  ग्रामीणों में हलचल मच गई। तथा नहर में गांव के लोगो ने खोजबीन शुरु कर दी। घटना की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई। सुचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी व अंचल कार्यालय बगहा एक के अधिकारी पहुंचें, एव एसडीआरएफ के टीम ने शव की खोजबीन में जूट गए।

वन महोत्सव: बसवरिया पंचायत में जन जीवन हरियाली के तहत लगाए गए एक यूनिट पौधे

Image
प्रमोद साह की रिपोर्ट बिहार: पश्चिमी चंपारण बगहा दिनांक 11 जुलाई 2023 को चौतरवा बगहा प्रखंड एक के बसवरिया पंचायत में वन महोत्सव के अवसर पर एक यूनिट दो सौ पौधरोपण कर जन जीवन हरियाली कार्यक्रम की शुभारंभ पंचायत के मुखिया रौशन तिवारी व चौतरवा थाना एएसआई व प्रखंड कार्यालय से आयें पदाधिकारियों ने की मुखिया रौशन तिवारी ने बताया कि वन महोत्सव के उपलक्ष्य में मनरेगा योजना के तहत जन जीवन हरियाली कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि इस दौरान पंचायत में एक यूनिट दो सौ फलदार व छायादार पौधरोपण किया गया पंचायत रोजगार सेवक प्रेमनाथ प्रसाद ने बताया कि वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत जन जीवन हरियाली अभियान की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि इस क्रम में आम,सागवान, मोहगनी,अर्जुन,गुलमोहर समेत विभिन्न प्रकार की पौधरोपण किया गया।रोजगार सेवक ने बताया कि पंचायत में लगभग पांच यूनिट एक हजार पौधरोपण करने का लक्ष्य है। इस अवसर पर कनिय अभियंता सत्येन्द्र नारायण सिंह, उप मुखिया नंदकिशोर यादव ,वार्ड सदस्य समेत दर्जनों की संख्या मे ग्रामीण मौजूद रहे।

अचानक बाढ आने से मसान नदी में डूबने से एक दस वर्षीय बच्ची की हुई मौत

Image
रामसेवक प्रसाद की रिपोर्ट बिहार: दिनांक  01जुलाई 2023 को पश्चिमी चम्पारण बगहा अनुमंडल के अंतर्गत रामनगर प्रखंड स्थित गुदगुदी पंचायत के नवका टोला सिसवाडीह गांव के एक दस वर्षीय बच्ची की मौत मसान नदी में बाढ आ जाने के दौरान डूबने से शनिवार की दोपहर हो गई है। घटना की पुष्टि गुदगुदी पंचायत के मुखिया प्रमोद ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि मृत बच्ची की पहचान नवका टोला सिसवाडीह गांव के जिउत यादव के 10 वर्षीय पुत्री वासुन्दरी कुमारी के रुप में की गई है। उन्होंने बताया कि मसान नदी में बाढ आ जाने के क्रम में डूबने से मौत हो गई मुखिया ने बताया कि घटना की सूचना अंचलाधिकारी रामनगर व डूमरी थानाध्यक्ष को दे दी गई है। डूमरी थानाध्यक्ष राकेश रंजन ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को अपनी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतू अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेजा है। उन्होंने बताया कि मसान नदी में अचानक बाढ आ जाने के दौरान डूबने से बच्ची की मौत घटना स्थल पर ही हो गई है।

पिपराही अंबा कला बैंक ऑफ़ बरोदा शाखा में बैंक लुटेरों ने लुटे 20 लाख रुपए

Image
फैयाज अहमद खान की रिपोर्ट  बिहार: दिनांक 22/6/2023 को शिवहर जिला के अंतर्गत पिपराही में बैंक लुटेरे ने लूटे 20 लाख रूपये लुटे बाइक सवार बदमाशो ने पिस्टल के बल पर बैंक ऑफ बड़ौदा अंबा कला शाखा से लूटे करीब 20 लाख कैश, मुख्य गेट के पास की फायरिंग बाइक सवार 5 की संख्या में हथियार से लैस थे अपराधी, किया खोखा बरामद, पिपराही के अम्बा कला हाई स्कूल में संचालित है। बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा मौके पर पहुंचे एसपी अनंत कुमार राय ने मामले की शुरू की मौके पर एसडीपीओ अनिल कुमार गंगासती प्रभारी अमरेंश कुमार पांडे, थाना अध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता, सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।

आग लगने से तीन घर जलकर राख, लाखों की संपत्ति जलकर हुआ खाक

Image
प्रमोद साह की रिपोर्ट बिहार: पश्चिमी चंपारण बगहा दिनांक 10 मई 2023 को बगहा पुलिस जिला अंतर्गत बथवारिया थाना क्षेत्र के बंगला टोला गांव में बुधवार की दोपहर अचानक आग लग गई आनन फानन में स्थानीय लोगो ने आग बुझाने का प्रयास किया आग की लपटें इतनी तेज थी की देखते ही देखते तीन घर जलकर राख हो गया घर मे रखें सभी सामन जलकर नष्ट हो गया घटना की पुष्टि पंचायत के मुखिया रौशन कुमार तिवारी ने किया है। उन्होंने बताया कि बंगला टोला गांव निवासी अरविंद यादव, राजू यादव, रंजीत यादव तीनो पिता घुरभारी यादव का घर जलकर राख हो गया है। वही पंचायत के मुखिया रौशन कुमार तिवारी व बी.डी.सी प्रतिनिधि प्रमोद साह ने संयुक्त रूप से बताया कि आगलगी की घटना दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। जिसको ध्यान में रखते हुए प्रत्येक थाना में कम से कम दो अग्निशमन की व्यवस्था होना जरूरी है। आज जो आगलगी की घटना हुई है यदि अग्निशमन की वाहन समय से पहुँच जाती तो आग से कुछ बचाव जरूर होता चौतरवा थाना समेत बिभिन्न थाना में विगत दिनों कांग्रेस नेता द्वारा अग्निशमन की मांग किया गया था किंतु अब तक कोई सुनवाई नही की गई।

नौ दिन रुद्र महायज्ञ को लेकर गाजे-बाजे के साथ निकाली 501कलश यात्रा, हजारों की संख्या में लोग हुए शामिल

Image
प्रमोद साह की रिपोर्ट  बिहार: पश्चिमी चंपारण बगहा दिनांक 26 अप्रैल 2023 को बथवरिया प्रखंड बगहा एक के पंचायत राज बसवरिया के बंगला टोला गांव में रुद्र महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। साथ ही महिला-पुरुष पारंपरिक भेशभूषा में भगवान भोलेनाथ का नारा लगा रहे थे।कलश यात्रा में हजारों की संख्या में लोग हुए शामिल कलश यात्रा में शामिल रुद्र महायज्ञ आयोजन समिति के अध्यक्ष राधेश्याम शाही ने बताया कि धनहा के समीप नारायणी नदी  स्थित नदी से गंगाजल भरकर कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु बंगला टोला गांव पहुंचे और यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। उन्होंने कहा कि बंगला टोला गांव में भगवान शंकर का मंदिर बनाया गया है। कार्यक्रम को देखते हुए नौ दिवसीय रूद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया है, जिसमें आस-पास के हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए हैं। आगामी 9 दिनों तक राम लीला का कार्यक्रम चलेगा. वही खेल तमाशा भी रहेगा।इसके लिए बनारस, अयोध्या से साधु-संतों की टोली आई है। वहीं, कई प्रवचन करता भी पहुंचे हैं। जिनके द्वारा प्रवचन का कार्यक्रम लगा...

पतिलार मे हुई आगलगी की घटना में पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि डा0अभिषेक मिश्र एवं सक्रिय लोगों ने पाया आग पर काबू

Image
रामसेवक प्रसाद की रिपोर्ट  बिहर: दिनांक 17 अप्रेल 2023 प0 चम्पारण बगहा एक प्रखंड स्थित पतिलार पंचायत के वार्ड नंबर तीन के महादलित बस्ती में करीब 1 बजे दिन में आग लग गई जिसको स्थानीय सक्रिय लोगो ने आग पर काबू पा लिया है। घटना की जानकारी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अभिषेक मिश्र ने दी उन्होंने बताया कि पतिलार गांव के दीनानाथ राम के मकान में अचानक आग लग गई जिससे पूरे पंचायत में भय का माहौल कायम हो गया। बताते चलें कि दीनानाथ राम का मकान फूस के होने और घनी आबादी होने के कारण बहुत बड़ी घटना होने की संभावना थी। आस पास के सभी मकान कच्चे होने के कारण आग तेजी से फैलने का डर था लेकिन जैसे ही अगलगी की घटना की सूचना स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि डॉ अभिषेक मिश्र को मिली उन्होंने तुरत बिजली कनेक्शन को बंद करवाने का कार्य किया और अग्निशामक को सूचना दी और खुद स्थानीय लोगों के साथ मिलजुल कर आग बुझाने का कार्य किया। वही वार्ड नम्बर 3 के वार्ड सदस्य मोतीलाल राम ने बताया कि दीनानाथ राम अपने पूरे परिवार के साथ परदेश में है मेहनत मजदूरी करने के लिए गए हुए है घर में शॉर्ट सर्किट हो जा...

अचानक आग लगाने से दो घर जलकर राख, लाखों की संपत्ति जलकर खाक

Image
प्रमोद साह की रिपोर्ट बिहार: पक्षिमी चंपारण बगहा दिनांक 16 अप्रैल 2023 को बगहा एक प्रखंड के बसवरिया पंचायत के पूर्वी लगुनाहा (बंगला टोला) हुई आगलगी की घटना में दो घर जलकर राख हो गया है। घटना रविवार की संध्या करीब 7:00 बजे की बताई जा रही है। मौके पर पहुची अग्निशमन की टीम आग बुझाने में जुट गई है। वही खबर लिखे जाने तक आगलगी में दो घर जलने की खबर है। घटना की पुष्टि बसवरिया पंचायत के मुखिया रौशन तिवारी एव पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि प्रमोद साह ने की है। उन्होंने बताया कि आगलगी की घटना बसवरिया पंचायत के वार्ड संख्या 9 में हुई है जिसमे जमुना पासवान के घर मे रखें लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई है। वही आगलगी की सूचना बगहा एक सीओ को दे दी गई है। मौके पर अग्निशमन की टीम पहुँच कर आग बुझाने में जुट गई है।

थाना बथुवरिया के समीप भीषण अगलगी से पांच घर जलकर स्वाहा

Image
रामसेवक प्रसाद की रिपोर्ट ग्रामीणों के सहयोग से पाया गया आग पर काबू सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड के दमकल की गाड़ी जले हुए घरो के आग पर बुझाने पर हो रही मशक्कत बिहार: पश्चिमी चंपारण दिनांक 21 मार्च 2023 को बगहा पुलिस जिला के बथुवरीय थाना के समीप अचानक फुस के घर मे आग लग गई देखते ही देखते आग इतना बिकराल रूप ले लिया जो अपने लपेटे में आसपास के पांच घरो को आग के हवाले कर दिया आग इतना बिकराल था कि उसपर काबू पाना मुश्किल था मगर ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह काबू पा लिया गया लेकिन इन सभी घरो में रखा सभी सामग्री बुरी तरह जल कर बिनिष्टि हो गया बता दे कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है जहा सूचना पाकर पहुची बगहा फायर ब्रिगेड के दमकल की गाड़ी जले हुए पर आग बुझाने में मस्कत कर रही हैं। आज दुपहर को लगी भीषण आग के हवाले हुवा जिनका घर उनका नाम सिगसन यादव, कन्हिया यादव, भग्रशन यादव, छोटेलाल यादव इत्यादि नाम उलेखनीय है।

बिना कागजात के वाहन चालकों शराब कारोबारियों एवं नशेडियोंकी खैर नहीं – थानाध्यक्ष

Image
रामसेवक प्रसाद की रिपोर्ट  बिहार: प0 चम्पारण दिनांक 12 मार्च 2023 को जिला के बगहा पुलिस जिला अंतर्गत नदी थाना पुलिस ने चौतरवा – धनहा मुख्य मार्ग के नैनाहा ढाला के समीप पुलिस चेक पोस्ट पर रविवार को घंटों वाहन जांच अभियान चलाई। नदी थाना के थानाध्यक्ष प्रभात समीर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक बगहा के आदेश के आलोक में नियमित व सुचारु रुप से सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शराब धंधेबाजों व असमाजिक तत्वों की खैर नहीं, वैसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई तय है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सअनि नंदलाल पासवान के नेतृत्व में हवलदार बरसा मरांडी, सिपाही संतोष कुमार, सदानंद सिंह समेत पुलिस जवानों ने असमाजिक तत्वों, शराब धंधेबाजों एवं बीना कागजात के वाहन चालकों के विरुद्ध सघन वाहन जांच अभियान चलाया उन्होंने बताया कि वाहन जांच के दौरान असमाजिक तत्वों एवं शराब कारोबारियों को चिन्हित करते हुए वाहन जांच अभियान चलाया। वाहन जांच के क्रम में हेलमेट, लाईसेंस, इन्श्योरेंस समेत विभिन्न प्रकार के कागजातों की जांच की गई। तथा बीना कागजात के वाहन चालकों से राजस्व के रुप में ज...

परसौनी के राधे श्याम बाबा उच्च विद्यालय के प्रांगण में टी 20 क्रिकेट लीग बसवरिया पंचायत का फाइनल मैच सप्पु 11 मझौवा ने जीता

Image
प्रमोद साह की रिपोर्ट बिहार: पश्चिमी चंपारण बगहा दिनांक 12 मार्च 2023 को चौतरवा बगहा अनुमंडल अंर्तगत प्रखंड बगहा एक के परसौनी में टी 20 क्रिकेट बसवरिया पंचायत का फाइनल मुकाबला रविवार को रूद्र 11 बसवरिया और सप्पू 11 मझौवा के बीच खेला गया।वही इस फाइनल मुकाबला के मुख्य अतिथि राज्यसभा  सांसद सतीश चन्द्र दुबे व बगहा विधायक राम सिंह रहे।खेल की शुरुआत रूद्र 11 बसवरिया व सप्पू 11 मझौवा टीम के बीच टॉस खेला गया।जिसमें रूद्र 11 बसवरिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया तथा सप्पू 11 मझौवा टीम को बल्लेबाजी करने को आमंत्रित किया ।वही पहले सप्पू 11 मझौवा टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में ऑल आउट होकर 257 रन का लक्ष्य दिया जिसके ज़बाब में रूद्र 11 बसवरिया टीम ने ऑल आउट होकर मात्र 198 रन बनाए।वही इस मैच के मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज सप्पू 11 मझौवा टीम के रमेश कुमार को मोबाईल और सीरीज कप  दिया गया।वही बसवरिया पंचायत के मुखिया रौशन तिवारी के द्वारा प्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया वही विजेता टीम को बसवरि...

बाबा राधेश्याम उच्च विद्यालय परसौनी के परिसर में क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आयोजन

Image
रामसेवक प्रसाद की रिपोर्ट बिहार: प0 चम्पारण दिनांक 02 मार्च 2023 को बगहा अनुमंडल अंतर्गत प्रखंड बगहा एक के परसौनी में टी 20 क्रिकेट लीग टर्नामेन्ट बसवरिया पंचायत के मुखिया रौशन कुमार तिवारी द्वारा टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि बगहा 1 वीडियो कुमार प्रसांत व बीपीआरओ विजय कुमार तथा चौतरवा थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मैच का शुभारंभ किया। वही शुरुआत करते हुए वीडियो ने बैटिंग किया तथा थानाध्यक्ष ने बोलिंग कर खेल की शुरुआत की। खेल की शुरुआत मोतिहारी व नरकटियागंज के बीच टॉस खेला गया जिसमें नरकटियागंज ने पहले टॉस जीत कर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया तथा मोतिहारी की टीम को बैटिंग करने को दिया। फिलहाल खबर लिखे जाने तक प्रथम पाली का खेल जारी है। मौके पर मझौवा पंचायत के मुखिया रूदल मुसहर, पतिलार पंचायत मुखिया प्रतिनिधि अभषेक मिश्र व साथ मे गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

परसौनी राधेश्याम उच्च विद्यालय परिसर में बगहा बीडीओ कुमार प्रशांत ने फीता काट कर क्रिकेट टूर्नामेंट किया शुभारंभ

Image
प्रमोद साह की रिपोर्ट बिहार: पश्चिमी चंपारण मार्च दिनांक 02 मार्च 2023 को चौतरवा बगहा अनुमंडल अंतर्गत प्रखंड बगहा एक के परसौनी में टी 20 क्रिकेट लीग बसवरिया पंचायत के मुखिया रौशन कुमार तिवारी ,उप मुखिया प्रतिनिधि नंदकिशोर यादव ,बी डी सी प्रतिनिधि प्रमोद साह, द्वारा टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि बगहा वीडियो कुमार प्रसांत व बीपीआरओ विजय कुमार तथा चौतरवा थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मैच का शुभारंभ किया। वही शुरुआत करते हुए वीडियो ने बैटिंग किया तथा थानाध्यक्ष ने बोलिंग कर खेल की शुरुआत की। खेल की शुरुआत मोतिहारी व नरकटियागंज के बीच टॉस खेला गया जिसमें नरकटियागंज ने पहले टॉस जीत कर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया तथा मोतीहारी की टीम को बेटिंग करने को दिया।वही मोतीहारी की टीम ने पहले बेटिंग करते हुए 20 ओवर में 188 रन बनाए। जिसके ज़बाब में नरकटीयागंज टीम 18 ओवर में 189 रन बनाकर बिजई हुई।वही नरकटियागंज  टीम खिलाड़ी रोहित कुमार मैन ऑफ द मैच चुना गया है। और इस मैच के एंपायर अजय यादव और...

प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाई 3 बच्चे की मां, ग्रामीणों ने धुनाई कर पुलिस को सौंपा

Image
राजू प्रसाद साह की रिपोर्ट  बिहार: बेतिया मझौलिया में मानवता को तार-तार कर देने वाली खबर सामने आई है जहां वासना की भूखी तीन बच्चों की मां को एक अविवाहित युवक से प्यार हो गया। दोनों का प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि अविवाहित युवक अपनी प्रेमिका 3 बच्चे की मां से मिलने देर रात्रि उसके घर में जा घुसा फिर क्या था उस समय महंगा पड़ गया जब उसके ससुर ने देख लिया ससुर ने आसपास के ग्रामीणों की मदद से दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में घर से बाहर निकाला ग्रामीणों ने इस दौरान पतोहू और उसके आशिक की जमकर धुनाई की तथा पतोहू का बाल काट दिया। इस संदर्भ में पतोहू के ससुर जौकटिया वार्ड नंबर 10 निवासी स्वर्गीय नत्थू महतो के पुत्र अनुराग महतो ने थाना में एक आवेदन दिया है। आवेदन में उल्लेख है कि बीती रात्रि वह अपने दरवाजे पर बैठा हुआ था तो 9:00 बजे के आसपास एक व्यक्ति उसके पतोहू के घर में घुसा और दरवाजा बंद कर लिया गया। यह देख कर उसने ग्रामीणों को बुलाया और धक्का देकर दरवाजा खोला तो दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया। घर में घुसे आशिक की पहचान जौकटिया चौक निवासी के रूप में की गई है। बताते...

तीन सारण स्नातक 3 सारण शिक्षक निर्वाचन हेतु 31 मार्च को मतदान तथा 5 अप्रैल को होगी मतों की गणना

Image
फैयाज अहमद खान की रिपोर्ट  बिहार: बेतिया जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के प्रेस नोट द्वारा बिहार विधान परिषद के 03-सारण स्नातक एवं सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन 2023 की घोषणा कर दी गयी है। सारण स्नातक एवं सारण शिक्षक निर्वाचन के अवसर पर 31 मार्च को मतदान तथा 05 अप्रैल को मतो की गणना होगी। मतदान का समय प्रातः 08.00 बजे से अपराह्न 04.00 बजे तक निर्धारित है। उन्होंने कहा कि 06 मार्च को अधिसूचना जारी होगी नामांकन करने की अंतिम तिथि 13 मार्च, नामांकन पत्रों की जांच करने की तिथि 14 मार्च तथा 16 मार्च को उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि निर्धारित है। जिलाधिकारी समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के प्रतिनिधिगणों को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने बताया कि 03-सारण स्नातक हेतु कुल मतदाताओं की कुल संख्या-13622 है, जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या-10593 तथा महिला मतदाताओं की संख्या-3029 है। इसी तरह 03-सारण शिक्षक हेतु कुल मतदाताओं की संख्या-1538 है, जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या-1349 तथा...

चौतरवा में आरोग्यम हेल्थ केयर को नारायणी प्रेस क्लब के अध्यक्ष ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बाद फीता काटकर किया उद्घाटन

Image
प्रमोद साह की रिपोर्ट बिहार: पश्चिमी चंपारण बगहा दिनांक 28 फरवरी 2023 को बगहा प्रखंड एक के चौतरवा मेन चौक के बगल में मंगलवार को आरोग्यम हेल्थ केयर का उद्घाटन नारायणी प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुशील मिश्रा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बाद फीता काटकर किया गया।वही इस मौके पर चौतरवा थानाध्यक्ष सुरेश कुमार के साथ सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित हुए।उद्घाटन के बाद मौजूद डॉक्टरों द्वारा दूर दूर से आये दर्जनों मरीजों का निशुल्क जांच किया गया है।बता दें कि आरोग्यम हेल्थ केयर चौतरवा में अलग अलग बीमारियों के स्पेशलिस्ट डॉक्टर सप्ताहिक बैठेंगे,जिनमें हड्डी एवं नस रोग,फालिस के स्पेसलिस्ट,तथा किसी भी प्रकार के पेट व गाइनी सम्बंधी बीमारी के स्पेसलिस्ट शामिल हैं।डॉक्टर एडी दुबे ने बताया कि चौतरवा जैसे सुदूर जगह पर इस प्रकार के हॉस्पिटल खुलने से क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा होगा,खासकर गरीब तबके के लोग जो पैसे की अभाव में अपना इलाज बाहर नही करा पाते हैं उनके लिए यह आरोग्यम हेल्थ केयर वरदान साबित होगा।नारायणी प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुशील मिश्रा व संस्थापक सह महासचिव ठाकुर संजय कुमार...