छात्र नेता रजत मिश्रा के नेतृत्व में जिलाधिकारी द्वारा महामहिम राष्ट्रपति को सौपा ज्ञापन
एम. ए. हक छात्रो से अवैध वसूली करना विश्वविद्यालय प्रशासन के लिए निन्दा का विषय है: छात्र नेता रजत मिश्रा, आज़ादी के 75 वर्ष होने पर हमने इस बार भले ही आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया हो परंतु शिक्षा के क्षेत्र मे कल्याणकारी राज्य की स्थापना हम अभी भी बहुत पिछड़े हुए हैं। छात्र जिनको भारत का भाग्य विधाता कहा जाता है वहीं इन्ही भाग्यविधाताओ के साथ कई प्रकार का शोषण भी सदियों से देखा जा रहा है। इन दिनों महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली मण्डल की जो एक समय प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी थी, आज सवालो के घेरे मे आरोपित हो रही है। ताज़ा मामला जिले के छात्र नेता रजत मिश्रा ने उठाया व देश के महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा जिसमें कुछ समस्याओं को मुख्य रूप से वर्णित करा कि विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों मे परीक्षा करवाने की व्यवस्था पूरी तरह त्रुटिपूर्ण है जिससे छात्रों की कक्षाएं संचालित नहीं हो पाती। छात्रों से संकलित सर्वे के हिसाब से छ: महीने के सेमेस्टर में केवल ठीक से 2 महीने की शिक्षण कार्य हो पाता है। महाविद्या...