सहायक श्रमायुक्त ने जिला स्तरीय श्रमिक सुविधा केंद्र का किया शुभारम्भ

लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट 
कुशीनगर: दिनांक 11 अगस्त 2023 को
एक्शन एड एसोसिएशन के द्वारा संचालित श्रमिक सुविधा केंद्र असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए मिल।का पत्थर साबित होगा विजय प्रताप यादव सहायक श्रमायुक्त कुशीनगर असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए इस तरह का माडल बनाने का प्रयास भारत के 6 राज्यों के 12 जनपदों में किया जा रहा है। मनीषा भाटिया कार्यक्रम अधिकारी एक्शन एड लखनऊ आज असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए के समस्त प्रकार के अधिकारों, सेवाओं, सुविधाओं और सरकारी योजनाओं तक पहुंच बनाने के लिए रविन्द्र नगर सोहरौना स्थित रिलायंस पेट्रोल पम्प के निकट मेन रोड  के पूरब साइड मकान नंबर- 199,  वार्ड नंबर 21, महंथ दिग्विजयनाथ नगर, पडरौना, कुशीनगर में जिला स्तरीय श्रमिक सुविधा केंद्र का सुभारम्भ सहायक श्रमायुक्त  कुशीनगर ने सैकड़ों श्रमिकों की उपस्थिति में फीता काटकर किया और उन्हों ने कहा की यह केंद्र श्रमिकों के लिए मील का पत्थर साबित होगा क्यों कि यह केंद समाज में छूते हुए श्रमिकों को भी ढुढ कर योजनाओं से जोड़ने का कार्य करेगा तथा उनकी समस्याओं को समाधान करने में मदद करेगा मनीषा भाटिया कार्यक्रम अधिकारी एक्शन एड लखनऊ ने कहा कि असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए इस तरह का माडल बनाने का प्रयास भारत के 6 राज्यों के 12 जनपदों में किया जा रहा है। रामवृक्ष गिरि श्रमिक सुविधा केंद्र समन्वयक ने एक्शन एड के 20 वर्षों में किए गए कार्यों  और माडल को बताया कि एक्शन एड  वर्ष 2002 में मुसहर की पहचान, फिर भूख से मौत फ्री समाज, आऊट ऑफ स्कूल बच्चों के स्कूल में पहुंच और ठहराव, महिलाओं के सुरक्षा और संरक्षण, कोविड केयर सेंटर स्थापना तथा अब असंगठित क्षेत्र के मजदूर के सुरक्षा, संरक्षण, प्रशिक्षण, संगठन निर्माण और मार्गदर्शन के लिए श्रमिक सुविधा केंद्र की स्थापना कार्य किया है। इस केंद्र पर मिलने वाली जानकारी और सुविधाएं निम्नवत मिलेंगी।
1- असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को एक छत के नीचे समस्त प्रकार की सेवाओ, सुविधाओ, सरकारी योजनाओ और कानूनों की जानकारी एवं मार्गदर्शन|
2- प्रवासन करने वाले मजदूरों को सुरक्षित प्रवासन के लिए जानकारी और मार्गदर्शन|
3- संकट ग्रस्त परिस्थितियों मे संबधित विभाग और संस्थाओ के साथ मिल कर संकट ग्रस्त श्रमिकों मे बचाव कार्य|
4- जीविकोपार्जन से जुड़ी सरकारी योजनाओ और कानूनों के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण का आयोजन एवं आवेदन करने के लिए मार्गदर्शन|
5- बंधुआ मजदूरी, बाल मजदूरी, न्यूनतम मजदूरी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जंजात से संबधित कानूनों एवं योजनाओ के बारे मे जानकारी|
6- गावं मे समय-समय पर ई-श्रम पंजियन,श्रम पंजियन, BOCW की योजनाओ, मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा, खादय सुरक्षा, आवास, भूमि, उत्तराधिकार/वरासत, घरौनी, और अन्य सरकारी योजनाओ तक पहुच के लिए जन जागरूकता अभियान का संचालन|
7- सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी सरकारी योजनाए जैसे:- राशनकार्ड, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन आदि की जानकारी एवं आवेदन करने के लिए मार्गदर्शन व सहयोग|
8- असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए चिकित्सा, रोजगार, शिक्षा, संरक्षर और सामाजिक न्याय से जोड़ने मे सहयोग एवं मार्गदर्शन|
9- महिला कानूनों की जानकारी एवं मार्गदर्शन|
10- उत्पीड़न के शिकार श्रमिक एवं उनके परिवारों को उचित सहयोग एवं मार्गदर्शन|
 केंद्र खुलने का समय सोमवार से शनिवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा और  संपर्क मोबाइल  नंबर  7398143292 पर 
 संपर्क करने का समय – सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक होगा।
इस अवसर पर दिनेश प्रसाद, राजू प्रसाद, रामबहाल सिंह, सकीना खातून, सुभावती देवी, रामजीत प्रसाद,  नवरंग कुमार, जुबैदा, रामावती देवी,   नीरा देवी, अखिलेश गौतम, नंदलाल प्रसाद, रामानन्द और कैलाश प्रसाद आदि सैकड़ों श्रमिक उपस्थित रहे।
रामवृक्ष गिरि
सामाजिक कार्यकर्ता/ श्रमिक सुविधा केंद्र
समन्वयक, एक्शन एड एसोशिएशन कुशीनगर।

Comments