सरोज गुप्ता ने आगनबाडी सेविका चयन मे हुईं धांधली का बीडीओ को आवेदन देकर किया जांच की मांग

मंजर आलम के साथ रामसेवक प्रसाद की रिपोर्ट
बिहार: मधूबनी प्रखंड के कठार पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 9 मे विगत 20 फरवरी को हुई सेविका चयन मे धाधंली का आरोप लगाते हुवे मेधा सुची की प्रथम अभ्यर्थी सरोज गुप्ता ने मधुबनी बीडीओ विनय सिंह को आवेदन देकर जांचोपरान्त उचित कारवाई करने की मांग की है। सरोज गुप्ता ने अपने आवेदन मे लिखा है कि सेविकि चयन के दौरान मेधा सुची के चौथे नम्बर की अभ्यर्थी के समर्थकों के प्रभाव मे आकर नियम नियमावली को ताक पर रख कर पर्यवेक्षिका के द्वारा विसंगतियों को दरकिनार करते हुवे पोषक क्षेत्र से बाहर निवास करने वाली अभ्यार्थी का बहाली कर दिया गया जबकि सेविका के लिए चयनित हुई चौथे नम्बर की अभ्यार्थी का नाम वार्ड संख्या 8 के मतदाता सुची मे अंकित है और उसका घर भी वार्ड संख्या 8 मे अवस्थित है। इस बाबत बीडीओ विनय सिंह ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है जांच उपरांत वरीय पदाधिकारी को इस संबंध मे लिखा जायेगा।




Comments

Popular posts from this blog

राजकुमार साहनी को गन्ना वाली ट्राले ने कुचला मौके पर हुई मौत

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ