कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
कुशीनगर: दिनांक 04 नवंबर 2025 को सांसद खेल महोत्सव 2025 के अंतर्गत आज विधानसभा खड्डा के ग्राम सभा मड़ार विन्दवलिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बरई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया यह आयोजन न सिर्फ बच्चों की प्रतिभा को मंच देता है, बल्कि उनमें अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व कौशल को भी विकसित करता है।
खेल ही वह माध्यम है जो सीमित संसाधनों के बावजूद युवाओं को असीम संभावनाओं से जोड़ता है खेल खुद में पूरे ब्लाक के अध्यापक गण मौजूद रहे तथा ग्राम प्रधान श्री रविन्द्र यादव मौजूद रहे साथ में संभ्रांत गणमान्य भी लोग उपस्थित रहे ब्लाक संसाधन केंद्र के बीओ श्री रजनीश कुमार द्विवेदी जी मौजूद रहे इस ब्लाक में पूरे एक नम्बर की टीम मड़ारबिन्दवलिया रही इस खेल का रेफरी श्री बीरेंद्र कुमार राजभर जी रहे।
Comments
Post a Comment