धनहा पुलिस ने 585बोतल शराब बरामद किया
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट बिहार: पश्चिमी चम्पारण दिनांक 21 दिसंबर 2025 को धनहा थाना क्षेत्र के तमकुहा गांव से रविवार की दोपहर पुलिस ने 585 बोतल शराब बरामद किया है। साथ ही शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि, गुप्त सूचना मिली कि, तमकुहा गांव निवासी रामसकल सिंह के घर शराब रखा गया है। जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए रामशकल सिंह के घर छापेमारी किया गया छापेमारी के दौरान रामशकल सिंह के घर से 13 कार्टून में 102 लीटर शराब बरामद किया गया वही शराब कारोबारी रामशकल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया उन्होंने बताया कि शराब को जप्त करते हुए रामशकल सिंह पर एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया गया।