भारत नेपाल के बीच विवादित बालू खनन को लेकर प्रशासन ने की बैठक

मंजर आलम के साथ राजू प्रसाद साह की रिपोर्ट
बिहार: मैनाटांड़ भंगहा के गदियानी भंगहा के ओरिया नदी में भारत और नेपाल के ग्रामीणों बीच नदी में बालू खनन में चले आ रहे विवाद को सुलझाने को लेकर प्रशासन ने नकरदेई एसएसबी कैंप में एक अहम बैठक की। सीओ रंजन एंव 44 वी बटालियन के उप सेनानायक शैलेश कुमार सिंह ने संयुक्त रुप से बताया कि सबसे पहले नदी में पीलर को देखते हुए सीमा को चिन्हित कर पैमाइश करने की प्रक्रिया की जाएगी। ताकि दोनों देशों के बीच बालू खनन करने लेकर तनाव ना हो। फिलहाल अभी जहां नदी में विवादित खनन स्थल है वहां पर खनन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। बैठक में उप सेनानायक शैलेश कुमार सिंह,सीओ राजीव रंजन,खनन पदाधिकारी प्रणव कुमार प्रभाकर आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

राजकुमार साहनी को गन्ना वाली ट्राले ने कुचला मौके पर हुई मौत

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ