शॉर्ट सर्किट से लगी आग दुकान जलकर हुई राख लाखों का हुआ नुकसान

अब्दुल्लाह उमर की रिपोर्ट
बिहार: प0 चम्पारण बेतिया दिनांक 21 मार्च 2021 को पश्चिमी चंपारण के गोपालपुर थाना के अंतर्गत बैसाखवा चौक पर बीती रात एक सिलाई की दुकान जलकर राख हो गई है। मिली सूचना के अनुसार बैसाखवा चौक पर स्मार्ट टेलर के नाम से एक सिलाई की दुकान है जो कि स्टेट बैंक से थोड़ी दूरी पर है। दुकान के मालिक इश्तियाक अहमद का कहना है। कि मेरा घर झुमका है जो कि यहां से लगभग 6 ,7 किलोमीटर की दूरी पर है। बीती रात को लगभग 11:00 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई मेरी दुकान में लाखों का कपड़ा जल गया है। कुछ कपड़ा सिला हुआ था और कुछ बगैर सिला हुआ भी था टेबल कुर्सियां सिलाई मशीन आदि बहुत सारी चीजें जो जरूरत की थी साथ में जल गई मेरे पास दुकान के हिसाब में अब कुछ बच्चा भी नहीं है जानकारी मिलते ही रात में ही आकर हम लोगों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया।

Comments

Popular posts from this blog

राजकुमार साहनी को गन्ना वाली ट्राले ने कुचला मौके पर हुई मौत

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ