बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री कोरोना पॉजिटिव इलाज के दौरान हुई मौत

डॉ० गौहर अंसारी की रिपोर्ट
बिहार-तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी का आज सुबह 4:30 बजे पारस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. वे कोरोना से पीड़ित थे. उन्हें लंग्स में निमोनिया की शिकायत थी. 4 दिन पूर्व ही उन्हें छाती में तेज दर्द की शिकायत पर मुंगेर सिटी क्रिटिकल हॉस्पिटल लाया गया था. जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना जाने की सलाह दी थी. डॉक्टरों की सलाह पर पारस अस्पताल में इलाज के लिए वे भर्ती थे. सोमवार के 4:30 बजे वे कोरोना से जंग हार गए. उनका निधन हो गया.मेवालाल चौधरी लगातार दूसरी बार विधायक बने थे. उनका जन्म 4 जनवरी 1953 को हुआ था. वे 68 वर्ष के थे. अचानक उनकी मौत के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. लोगों को सहसा विश्वास नहीं हो रहा कि वे अब इस दुनिया में नहीं रहे. तारापुर विधानसभा क्षेत्र के उनके चाहने वाले एवं परिवार के लोग गमजदा हैं. उनके दो पुत्र विदेश में रहते हैं. वे भी गमजदा हैं।

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल