जंगल को वीरान करने में लगे हुवे है वन माफिया

लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
सोहगीबरवां के जंगलों में अंधाधुंध हो रही है वेशकीमती पेडों की कटान, जिम्मेदार बेखबर
कुशीनगर: सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग के उत्तरी चौक रेंज में आए दिन वन विभाग के जिम्मेदारों के उदासीनता के चलते वन माफिया जंगल को वीरान करने पर तुले हुए हैं। एक तरफ पर्यावरण संरक्षण के लिए जहां पौधरोपण करने पर विशेष रूप से जोर दिया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर जंगल में पेड़ों की लगातार हो रही अबैध कटानो पर अंकुश नही लग पा रहा है। लगातार हो रहे कटान से घने जंगल भी वीरान हो रहे हैं। वन माफिया बेशकीमती पेड़ों का चुनाव करके उसका सफाया कर दे रहे हैं। स्थानीय और आस पास के ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब चार दशक पूर्व बेशकीमती पेड़ों की बहुलता वन रेंज की पहचान हुआ करती थी। परन्तु पेड़ों के व्यापक पैमाने पर हो रहे कटान ने वनों के अस्तित्व पर ही अनेको सवाल खड़ा कर दिया है। अवैध कटान से वनों की सघनता खत्म हो रही है। इसे रोक पाने में वन विभाग सहित अन्य और जिम्मेदार नाकाम साबित हो रहे हैं। जंगलों में स्थित साखू व सागौन जैसे वेशकीमती पेड़ों पर माफियाओं की कुल्हाड़ी बेरोक-टोक के चल रही है। वन माफिया दिन के उजाले में ही पेड़ों को धराशाई करके उसके बोटा बनाकर सीमावर्ती गांवों में पहुंचा रहे हैं। जहां से समय पाकर उसे आसानी से नेपाल तथा अन्य और जगहों पर पहुँचा दिया जा रहा है। ऐसा नहीं कि अवैध कटान की जानकारी विभागीय अधिकारियों को नहीं है। मगर उनके द्वारा कोई भी सटीक और कठोर कार्यवाही नही करने से वन माफियाओं के हौसले आये दिन और भी बुलंद होते जा रहे है। इस सम्बन्ध मे उत्तरी चौक रेन्जर मोहन सिंह का कहना है। कि वनकर्मी लगातार गस्त कर रहे हैं। सटीक  सूचना मिलने पर पकड़कर कार्यवाही भी की जाती है। वेशकीमती लकडियों के कटान की जानकारी नही है। यदि इस कटान मे कोई वन कर्मी संलिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

मड़ार बिन्दवलिया के कोट स्थान के सामने भीषण एक्सीडेंट एक बालक की हुई मौत

पूर्व ग्राम प्रधान के लड़के की हुई मौत

सड़क बन रहा है मानक विहीन