अवैध बालू खनन जोरो पर, प्रशासन मौन

लकमुद्दीन अंसारी प्रदेश प्रभारी की रिपोर्ट
कुशीनगर: जनपद में प्रतिबन्ध के बावजूद रामकोला  क्षेत्र के रामबाग के समीप छोटी गंडक नदी से अवैध बालू खनन जोरों पर है। इस कार्य से जहां कृषि योग्य उपजाऊ भूमि का क्षरण हो रहा है वहीं राजस्व की हानि हो रही है बता दें कि रामकोला थाना क्षेत्र के घरबासी छपरा काशी छपरा आदि नदी घाटों पर अवैध बालू खनन जोरो पर चल रहा है। प्रशासन द्वारा छापामारी के बावजूद खनन माफिया जुगाड़ के दम पर अवैध कार्य को अंजाम दे रहे हैं  इस कार्य से क्षेत्र के दर्जनों गांवो में वाटर लेबल नीचे हो जाने से जल पर संकट है। जिसको लेकर क्षेत्र के किसानों में काफी आक्रोश व्याप्त है  अवैध खनन जोर-शोर से चल रहा है। बालू माफिया पूरी रात ट्रैक्टर ट्राली से इलाके के प्रत्येक गांवों में सफेद बालू भेज रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

राजकुमार साहनी को गन्ना वाली ट्राले ने कुचला मौके पर हुई मौत

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ