गन्ने के खेत में 5 वर्षीय बालक का मिला क्षत विक्षत शव मिलने से ग्रामीणों में हलचल

प्रमोद साह कि रिपोर्ट
बिहार: पश्चिमी चंपारण बगहा दिनांक 29 अगस्त 2022 को बगहा अनुमंडल के बगहा पुलिस जिला अंतर्गत पटखौली ओपी थाना क्षेत्र के समीप शेरवा गांव के गंडक नहर के किनारे गन्ने के खेत मे मिला 5 वर्षीय बालक का शव क्षेत्र में सनसनी का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगो ने शव मिलने की सूचना पटखौली ओपी थाना को दी मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बगहा अनुमण्डलीय अस्पताल में भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि करीब 5 वर्षीय बालक का शव क्षत विक्षत स्थिती में पाया गया है। अभी पहचान नही हो पाई है। खबर लिखें जाने तक मृत बालक की पहचान नही हो पाई है। पुलिस तलाश में जुटी हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

राजकुमार साहनी को गन्ना वाली ट्राले ने कुचला मौके पर हुई मौत

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ