गुरु गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार दिये जाने विषयक शासन के निर्देशानुसार प्रश्नगत पुरस्कार प्राप्त करने की अर्हताएं निम्न प्रकार निर्धारित
एम. ए. हक
कुशीनगर: 06 अगस्त 2022 को जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने बताया कि वर्ष 2022-23 के लिए"गुरु
गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार दिये जाने विषयक शासन के निर्देशानुसार प्रश्नगत पुरस्कार प्राप्त करने की अर्हताएं निम्न प्रकार निर्धारित की गयी है। क भारत का मूल नागरिक हो
खः उत्तर प्रदेश राज्य की सीमा के भीतर पुरस्कार पर विचार किये जाने के वर्ष में सामान्यतया निवास करता रहा हो।
ग. मानवाधिकार, सामाजिक न्याय व राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान रहा हो।
घ: गुरु गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार योजना के अधीन पूर्व में राज्य सरकार द्वारा पुरस्कार न दिया जा चुका हो।
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रदेश में निवासरत व्यक्तियों से कोई व्यक्ति, जिसने मानवाधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय एवं राष्ट्रीय एकीकरण के सर्वोत्कृष्ट कार्य किया हो तथा इस हेतु पूर्णतः समर्पित हो, को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा गुरु गोविन्द जी जन्म दिवस (5 जनवरी) पर गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार प्रदान किये जाने व रुपये एक लाख का नकद पुरस्कार तथा प्रशस्ति दिया जाएगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि इस संदर्भ में मार्गदर्शी सिद्धांत शासन की वेबसाइट https:/shasnadesh.up.nic.in पर भी उपलब्ध है।
Comments
Post a Comment