वर्षा के आगलगी की घटना में दो झोपड़ियां जलकर खाक। एक गाय झुलसी

रामसेवक प्रसाद की रिपोर्ट
बिहार: दिनांक 28 सितम्बर 2022 को
प0 चम्पारण बगहा पुलिस जिला अंतर्गत चौतरवा थाना क्षेत्र के लगुनाहा चौतरवा पंचायत के अहिरवालिया गांव में आग लगी की घटना में दो झोपड़ियां जल कर खाक हो गई है। खबर की पुष्टि पंचायत की मुखिया शैल देवी ने की है। वही उन्होंने बताया कि अचानक अगलगी की घटना में जीउत राम व उनके पुत्र प्रमोद राम की दो झोपड़ियां जल कर खाक हो गई है। जिसमें प्रमोद राम की एक गाय आग से झुलस गई वही घटना में आभूषण ,वस्त्र व फर्नीचर समेत लाखों की संपति जल कर खाक हो गई घटना के कारणों का पता नही चल सका है। पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि आनंद शाही ने अग्नि पीड़ित का हाल जाना साथ ही उन्हें सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन भी दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

राजकुमार साहनी को गन्ना वाली ट्राले ने कुचला मौके पर हुई मौत

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ