बथुवरिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर किया 96 पीस अंग्रेजी शराब बरामद

प्रमोद साह की रिपोर्ट
बिहार: पश्चिमी चम्पारण बगहा दिनांक 22 दिसम्बर 2022 बगहा पुलिस जिला अंतर्गत बथुवरिया थाना पुलिस ने मंगलवार की शाम छापेमारी अभियान चला कर दो कार्टून अंग्रेजी शराब के साथ ही एक कारोबारी को धर दबोचा है। बथुवरिया थानाध्यक्ष अमीत कुमार पांडेय ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि उतर प्रदेश से दियारा क्षेत्र होते हुए शराब की एक बडी खेप थाना क्षेत्र के चन्द्राहा रुपवलिया गांव में आने वाली है। उन्होंने बताया कि सुचना के आलोक में पुलिस ने अपनी जाल जगह – जगह सीमावर्ती क्षेत्रों में जाल बिछा दी। उन्होंने बताया कि चन्द्राहा रुपवलिया गांव के समीप शायरी देवी स्थान सरेह मे दो कार्टून अंग्रेजी शराब एटपीएम के साथ कारोबारी को गिरफ्तार किया गया थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद अंग्रेजी शराब 96 पीस एटपीएम है। तथा गिरफ्तार धंधबाज की पहचान चन्द्राहा – रुपवलिया गांव के अखिलेश यादव के रुप में की गई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार शराब धंधबाज के विरुद्ध बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए शराब कारोबारी को बुधवार को न्यायिक हिरासत में बगहा भेजा गया।

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल

बड़ी नहर पे शील्ट हटाने को लेकर जिला पंचायत सदस्यो ने एसडीएम खड्डा के समक्ष दिया अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन