बीना कागजात के वाहन चालकों की खैर नहीं, होगी कार्रवाई

प्रमोद साह की रिपोर्ट
बिहार: पश्चिमी चम्पारण बगहा दिनांक 20 दिसम्बर 2022 को बगहा पुलिस जिला अंतर्गत बथुवरिया थाना पुलिस ने असमाजिक तत्वों के विरुद्ध लगाम लगाने व शराब धंधबाजों पर नकेल कसने के लिए लगातार वाहन जांच अभियान शुरु कर दिया है। ताकि वैसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई किया जा सके बथुवरिया थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक बगहा के आदेश के आलोक में नियमित व सुचारु रुप से थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर वाहन जांच चलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि असमाजिक तत्वों पर लगाम लगाने व शराब धंधबाजों के विरुद्ध नकेल कसने के लिए बथुवरिया पुलिस लगातार वाहन जांच अभियान चला रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि चम्पारण तटबंध के मकरी व जैनी टोला मुख्य पथ मे घंटो वाहन जांच अभियान चलाई गई उन्होंने बताया कि वाहन जांच के क्रम में असमाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखते हुए वाहनों की जांच की गई पुलिस के लगातार वाहन जांच अभियान से शराब धंधबाजों, असमाजिक तत्वों व बीना कागजात के वाहन चालकों मे हडकंप मच गया है।

Comments

Popular posts from this blog

राजकुमार साहनी को गन्ना वाली ट्राले ने कुचला मौके पर हुई मौत

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ