मां नारायणी सामाजिक कुंभ का आयोजन समिति की बैठक

लकमुद्दीन अंसारी प्रदेश प्रभारी की रिपोर्ट
कुंभ स्थल पर संरक्षक राम नयन दास की अध्यक्षता में संपन्न
जनपद कुशीनगर के ब्लॉक खड्डा के अंतर्गत बैठक हुई जिसमें मौनी अमावस्या पर छितौनी बगहा रेल पुल स्थित नारायणी तट पर आयोजित होने वाले मां नारायणी सामाजिक कुंभ के आयोजन पर चर्चा हुई 19,20 व 21 जनवरी 2023 को आयोजित होने वाले सामाजिक कुंभ को भव्य व दिव्य बनाने के लिए रणनीति पर विचार हुआ बैठक को संबोधित करते हुए संयोजक मनोज कुमार पांडे ने कहा कि मां नारायणी तट पर आयोजित होने वाले सामाजिक कुंभ में धार्मिक, सामाजिक विषयों पर चर्चा के साथ नारायणी के महत्व को बताया जायेगा जिसमें विद्वानों,संत जनों व क्षेत्रीय लोगों की सहभागिता होगी डा सत्येंद्र गिरी ने ने कहा कि अपने संस्कृति में नारायणी का विशेष महत्व है मौनी अमावस्या के स्नान कर श्रद्धालु पुण्य का भागी बनते हैं इस प्रकार का आयोजन समाज को एक नया दिशा देगा इस अवसर पर बलराम दास, गिरजा गिरी, प्रवीण गुंजन,आनन्द तिवारी, विकास सिंह, सुनिल यादव, भुआल गोंड, प्रभाकर पाण्डेय, अर्जुन साहनी, राकेश निषाद, अमर जायसवाल, नरेन्द्र चौरसिया, करन यादव, मनीष शर्मा, रोशनलाल भारती, अनुराग सिंह, सुभाष सुहाना, मनोज, शंभू चौहान, मनोज सिंह, मनीष चौहान सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

राजकुमार साहनी को गन्ना वाली ट्राले ने कुचला मौके पर हुई मौत

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ