मणिपुर में महिलाओं के साथ है। वानियत करने वाले सभी आरोपियों पर हो कड़ी कार्यवाही

लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
कुशीनगर: जनपद के ब्लाक नेबुआ नौरंगिया विकास खण्ड के लक्ष्मीपुर गांव में संचालित रानी लक्ष्मीबाई महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष मीरा देवी ने मणिपुर की घटना की निंदा करती हुई मीडियाकर्मियों को बताई कि दो महिलाओं के साथ हुवे अमानवीय हादसे ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। शोसल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में भीड़ के द्वारा महिलाओं को निर्वस्त्र करके परेड कराया जा रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर हर किसी के अंदर आक्रोश की ज्वालामुखी फूट रही है। इंसानियत और मानवता को शर्मसार कर देने वाले इस वायरल वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुवे इस घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ प्रशासन से कड़ी कार्यवाही करने की मांग कर रहे हैं। दो महिलाओं के साथ हुई इस घटना ने सर्वसमाज को शर्मिंदा कर दिया है। केन्द्र सरकार से इन्होंने मांग किया है कि दिल दहला देने वाली घटना के सभी आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

राजकुमार साहनी को गन्ना वाली ट्राले ने कुचला मौके पर हुई मौत

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ