सरदार पटेल हिंदू इंटर कॉलेज में छात्र सम्मेलन का किया गया आयोजन



एम. ए. हक 

शाजहांपुर: उत्तर प्रदेश एसपी कॉलेज में पूरा छात्र सम्मेलन हुआ आयोजित 

सरदार पटेल हिंदू इंटर कॉलेज में पूरा छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया सम्मेलन का शुभारंभ सरदार पटेल के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। अपने संबोधन में प्रधानाचार्य संजय कुमार कपूर ने कहा कि विद्यालय में शिक्षकों से हमें जो ज्ञान मिलता है वह आजीवन काम आता है आचार व्यवहार की शिक्षा हमेशा अविस्मरणीय रहती है। उन्होंने कहा कि हमें अपने विद्यालय से सदैव जुड़े रहना चाहिए। वरिष्ठ शिक्षक संजय कुमार अग्निहोत्री ने कहा कि सरदार पटेल हिंदू इंटर कॉलेज के पढ़े हुए छात्र विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दे रहे हैं जो हमारे लिए गौरव की बात है। इतिहास प्रवक्ता राम सिंह ने कहा कि शिक्षित व्यक्ति अपने जीवन में न दूसरों का अपमान करता है और न अपना अपमान सहन करता है उन्होंने का शिक्षा व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का आधार है इसलिए हमें हर हालत में उत्तम शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए और नशीले पदार्थों के सेवन से सदैव दूर रहना चाहिए। सम्मेलन को पूर्व छात्र विशाल सक्सेना, अंकुर कटियार रजत मिश्रा आदि ने संबोधित किया सम्मेलन का संचालन कला शिक्षक विशाल चंद्र ने किया राम सिंह, प्रभारी मीडिया एसपी कॉलेज, शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश।

Comments

Popular posts from this blog

राजकुमार साहनी को गन्ना वाली ट्राले ने कुचला मौके पर हुई मौत

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ