वृक्षारोपण अभियान-2025 में रोपित पौधों का जियो-टैगिंग कार्य शीघ्र पूर्ण करने हेतु सीडीओ ने दिए निर्देश
एम. ए. हक
पर्यावरण संरक्षण एवं गंगा स्वच्छता से जुड़े बिंदुओं पर हुई विस्तृत चर्चा
कुशीनगर: दिनांक 27 अक्टूबर 2025 को मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी की अध्यक्षता में आज जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की संयुक्त समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई बैठक में वृक्षारोपण महाअभियान-2025 के अंतर्गत अब तक की प्रगति, पौधों की जीवितता, संरक्षण, देखभाल और जियो-टैगिंग कार्य की समीक्षा की गई बैठक में बताया गया कि वर्ष 2025 के वृक्षारोपण महाअभियान के तहत जिले में कुल 39,72,500 पौधे रोपित किए गए हैं, जिनमें से वन विभाग द्वारा 10,49,600 तथा अन्य 23 विभागों द्वारा 29,22,900 पौधे लगाए गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने विभागवार समीक्षा करते हुए पाया कि गृह विभाग, राजस्व, ऊर्जा, नगर विकास, कृषि, लोक निर्माण, माध्यमिक शिक्षा, पंचायती राज आदि लगभग 13 विभागों द्वारा रोपित पौधों का जियो-टैगिंग कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ है। इस पर सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि पौधों का जियो-टैगिंग कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए, ताकि निगरानी एवं मूल्यांकन की प्रक्रिया सुचारू रूप से हो सके। प्रत्येक विभाग यह सुनिश्चित करे कि लगाए गए पौधों की देखभाल, सुरक्षा और जीवितता दर में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए बैठक में जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की भी समीक्षा की गई इसमें गंगा ग्राम सेना समिति का गठन, वेटलैण्ड (आर्द्रभूमि) का चिन्हांकन, ग्रीन चौपाल के नियमित संचालन, तथा जैव विविधता समिति के गठन पर विस्तृत चर्चा की गई। सीडीओ ने कहा कि इन समितियों के सक्रिय संचालन से न केवल पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी, बल्कि जनसहभागिता से स्थायी विकास की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकेंगे बैठक के दौरान गंगा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए विभिन्न विभागों की सामूहिक भागीदारी और समन्वय को आवश्यक बताया गया उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर डीएफओ वरुण सिंह, डीसी मनरेगा राकेश कुमार, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी सहित वन विभाग, नगर विकास, पंचायतीराज, कृषि, शिक्षा, और सिंचाई विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment