निर्वाचन नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण हेतु राजनैतिक दलों के साथ हुई बैठक
एम. ए. हक
मतदाता सूची को शुद्ध, त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने पर दिया गया जोर
कुशीनगर: दिनांक 29 अक्टूबर 2025 को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में आगामी निर्वाचन की तैयारी के दृष्टिगत निर्वाचन नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न हुई बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी गई और कहा कि एस आई आर का प्रमुख उद्देश्य निर्वाचन नामावलियों को पूर्णतः शुद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए आवश्यक है, वहीं मृतकों अथवा अपात्र व्यक्तियों के नामों को सूची से हटाया जाना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने इस प्रक्रिया में राजनैतिक दलों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु बूथ लेवल एजेंट्री प्रणाली लागू की है। इसके अंतर्गत प्रत्येक राजनैतिक दल अपने बूथ स्तर के एजेंटों की नियुक्ति कर सकेगा, जो मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे अपने एजेंटों को प्रशिक्षित कर मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं अद्यतन कार्य में सहयोग प्रदान करें, ताकि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूट न जाए उन्होंने सभी प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि वे आम जनमानस को भी इस प्रक्रिया से जोड़ें और अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता पंजीकरण हेतु प्रेरित करें साथ ही मतदाता सूची में त्रुटियों अथवा पुनरीक्षण संबंधी सुझाव समय पर प्रस्तुत करें, जिससे आयोग द्वारा निर्धारित समयावधि में संशोधन कार्य पूर्ण कराया जा सके अंत में जिलाधिकारी ने निर्वाचन प्रक्रिया में सभी दलों से सक्रिय सहभागिता का आह्वान करते हुए कहा कि, सशक्त लोकतंत्र की नींव शुद्ध मतदाता सूची पर आधारित होती है, अतः इस कार्य को अत्यंत गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ पूर्ण किया जाए बैठक में अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अपने पार्टी से बूथ लेवल एजेन्ट की नियुक्ति करके दिनांक 04.11.2025 को जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध करा दें। बूथ लेवल अधिकारी द्वारा ईयूरेशन फार्म का वितरण किया जायेगा अपर जिलाधिकारी ने कहा की बूथ लेवल अधिकारी द्वारा ईमूरेशन फार्म को पुनः निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा करने के पश्चात् उसके जॉच हेतु समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को बूथ आवंटित करके जाँच करा ली जाय। मतदाताओं के नाम इत्यादि विवरण पर बूथ लेवल एजेन्ट द्वारा आपत्ति दिया जा सकता है। उन्होंने प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के क्रम में बताया कि कुल 13 प्रकार के अभिलेखों में किसी एक को उपलब्ध कराया जा सकता है। बैठक दौरान निर्वाचन कार्यालय के अधिकारीगण, तथा विभिन्न राजनैतिक दलों - भारतीय जनता पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी एवं अन्य दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment