ग्राम पंचायतों में स्थापित होंगे डिजिटल बाल एवं किशोर पुस्तकालय
एम. ए. हक
स्थानीय साहित्य और गुणवत्तापूर्ण पुस्तकों को दी जाएगी प्राथमिकता
कुशीनगर: दिनांक 11 नवंबर 2025 को जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार प्रियदर्शी ने बताया कि ग्राम पंचायतों में डिजिटल (बाल एवं किशोर) पुस्तकालय स्थापित किया जाना है। पुस्तक चयन दिशा-निर्देश के अनुसार 50 प्रतिशत पुस्तकें नेशनल बुक ट्रस्ट से एवं 50 प्रतिशत अन्य प्रकाशकों से क्रय किया जाना है। जिसके अन्तर्गत प्राथमिकता स्थानीय साहित्यकार, स्वतंत्रता सेनानी, राष्ट्र नायक, क्षेत्रीय लेखक व इतिहासकार महिला-बाल साहित्य आदि पर आधारित पुस्तकें, प्रतियोगी परीक्षाओं, चयन में विषयवस्तु की गुणवत्ता, सरल भाषा व सामर्थ्य को प्राथमिकता दी जायेगी उन्होंने प्रकाशकों/वितरकों से अनुरोध किया है कि विज्ञप्ति प्रकाशन से 7 दिवस के भीतर भेजें, उपलब्ध पुस्तकों की सूची प्रतियोगी परीक्षा हेतु अलग सूची, विषयवार, भाषावार विवरण, मूल्य सूची एवं लेखक/प्रकाशक विवरण ईमेल dproku-up@nic.in कार्यालय जिला पंचायत राज अधिकारी, विकास भवन रविन्द्रनगर कुशीनगर पर प्रेषित करें, विलम्ब से प्राप्त आवेदकों पर विचार नहीं किया जायेगा। साथ ही विद्यार्थियों से अनुरोध किया है कि वांछित पुस्तक/पाठ्य सामग्री की सूची उपरोक्त ईमेल पर भेज सकते हैं।
Comments
Post a Comment