मां गीतांजलि हॉस्पिटल, रामकोला में प्रसूता की मृत्यु के प्रकरण की जांच रिपोर्ट प्रस्तुत
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
जांच रिपोर्ट के आधार पर हॉस्पिटल का पंजीकरण हुआ निरस्त
मां गीतांजलि हॉस्पिटल, रामकोला में इलाज के दौरान प्रसूता पूनम देवी पत्नी महेन्द्र कुशवाहा, निवासी—सोहरौना, थाना रामकोला की मृत्यु के संबंध में की गई जांच की रिपोर्ट मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा आज जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के समक्ष प्रस्तुत की गई जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय संयुक्त जांच समिति- डा. अवधेश प्रसाद, उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, डा. शेष कुमार विश्वकर्मा, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला,एवं डा. आनन्द प्रकाश गुप्ता, बाल रोग विशेषज्ञ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला द्वारा उक्त घटना की विस्तृत जांच कर अपनी जांच आख्या 28 नवंबर 2025 को प्रस्तुत की है। जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में अस्पताल संचालक अरविन्द कुमार शर्मा, डॉ. मीरा शर्मा (इंचार्ज), सर्जन डॉ. विकास मंडलोई तथा आशा कार्यकर्ता मजहरून्निशा के विरुद्ध गंभीर लापरवाही पाए जाने की पुष्टि की है। समिति ने अपनी संस्तुति में कहा है कि- अध्यक्ष, जिला रजिस्ट्रीकरण प्राधिकरण की अनुमति के उपरांत मां गीतांजलि हॉस्पिटल, रामकोला का पंजीकरण निरस्त किया जाना उचित होगा, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो साथ ही, संबंधित दोषियों के विरुद्ध क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट–2010 के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई किए जाने की भी अनुशंसा की गई है।
Comments
Post a Comment