सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को प्रोत्साहन हेतु शासन की नीति से लाभ उठाने की अपील
एम. ए. हक
निवेश प्रोत्साहन नीति–2022 के तहत पूंजीगत व ब्याज सब्सिडी सहित कई सुविधाएं उपलब्ध
कुशीनगर: दिनांक 20 दिसंबर 2025 को जिलाधिकारी द्वारा दिये गए निर्देश के क्रम में उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन ने बताया कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं अधिक से अधिक निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से शासन द्वारा संचालित उत्तर प्रदेश सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम प्रोत्साहन नीति–2022 की प्रमुख विशेषताओं को जन-जन तक पहुंचाने हेतु अपील की गई है। इस नीति का मुख्य उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों की नवीन इकाइयों की स्थापना को बढ़ावा देना तथा उत्तर प्रदेश को पूंजी निवेश के लिए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक आकर्षक गंतव्य के रूप में विकसित करना है।
नीति की प्रमुख सुविधाएं
पूंजीगत सब्सिडी, सूक्ष्म उद्यम – 25 प्रतिशत, लघु उद्यम – 20 प्रतिशत। मध्यम उद्यम – 15 प्रतिशत। अनुसूचित जाति/जनजाति एवं महिला उद्यमियों को अतिरिक्त 2 प्रतिशत सब्सिडी
पूंजीगत सब्सिडी की अधिकतम सीमा प्रति इकाई ₹4.00 करोड़। केवल सूक्ष्म उद्यमों को 5 वर्ष तक 50 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी, अधिकतम ₹25 लाख तक। स्टाम्प शुल्क में 100 प्रतिशत की छूट। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों में गुणवत्ता सुधार हेतु प्रोत्साहन। पर्यावरणीय आधारभूत संरचना के विकास हेतु प्रोत्साहन पात्रता की शर्तों के क्रम में उन्होंने बताया कि सूक्ष्म इकाई हेतु( पूंजी निवेश ₹2.5 करोड़ एवं वार्षिक कारोबार ₹10 करोड़ तक) लघु इकाई हेतु ( पूंजी निवेश ₹25 करोड़ एवं वार्षिक कारोबार ₹100 करोड़ तक) मध्यम इकाई हेतु (पूंजी निवेश ₹125 करोड़ एवं वार्षिक कारोबार ₹500 करोड़ तक) (नोट— इकाई द्वारा किसी उत्पाद का निर्माण किया जाना आवश्यक है।) आवेदन प्रक्रिया के सम्बंध में उन्होंने बताया कि पूंजीगत सब्सिडी हेतु आवेदन करने के लिए निवेश मित्र पोर्टल https://niveshmitra.up.nic.in/register.aspx पर पंजीकरण किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र, कुशीनगर में भी संपर्क किया जा सकता है। अधिक जानकारी हेतु मोबाइल नंबर 9151803928 पर संपर्क किया जा सकता है। उपायुक्त उद्योग ने जनपद के इच्छुक युवक यवतियों से अनुरोध किया है। कि जनपद में इकाई स्थापित हेतु जिला प्रशासन द्वारा अपेक्षा अनुरूप सहयोग किया जाएगा, ताकि जनपद में अधिक से अधिक इकाइयों को स्थापित कर उद्यमियों को लाभान्वित कर अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराया जा सके।
Comments
Post a Comment