बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारियों को लेकर व्यापक समीक्षा बैठक, पारदर्शी व नकलविहीन परीक्षा के निर्देश


एम. ए. हक 
संबंधित विषय के शिक्षक उसी विषय की परीक्षा में कक्ष निरीक्षक नहीं बनेंगे
कुशीनगर: दिनांक 13 फरवरी 2026 को हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय बोर्ड परीक्षा–2026 को सकुशल, पारदर्शी, नकलविहीन एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रभारी जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर, कुशीनगर में जनपद के समस्त परीक्षा केंद्रों के प्रबंधक/प्राचार्यों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई बैठक में परीक्षा संबंधी तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए प्रभारी जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्ट्रांग रूम की व्यवस्था शासन के मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाए प्रश्नपत्र प्राप्त होते ही उन्हें डबल लॉक अलमारी में सुरक्षित रखा जाए तथा डबल लॉक प्रणाली को खोलने एवं बंद करने की प्रक्रिया निर्धारित प्रारूप के अनुसार ही संपादित की जाए प्रश्नपत्रों की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सभी कैमरे सुचारु रूप से कार्यरत रहें तथा उनकी रिकॉर्डिंग और लॉग बुक में अंकित विवरणों का शत-प्रतिशत मिलान किया जाए किसी भी प्रकार की विसंगति पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी प्रभारी जिलाधिकारी ने प्रश्नपत्र खोलने की प्रक्रिया पर स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित समय से पूर्व प्रश्नपत्र न खोले जाएं प्रश्नपत्र खोलते समय सावधानी बरती जाए कि वे क्षतिग्रस्त न हों। किसी भी दशा में गलत प्रश्नपत्र न खोला जाए तथा शेष सामग्री का नियमानुसार सुरक्षित निस्तारण किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व परीक्षार्थियों को ओएमआर शीट भरने की विधि के संबंध में स्पष्ट जानकारी दी जाए, जिससे त्रुटियों की संभावना समाप्त हो सके विद्यालयी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए प्रभारी जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर स्वच्छ एवं कार्यशील शौचालय, पेयजल की समुचित व्यवस्था, पर्याप्त प्रकाश, पंखे एवं विद्युत आपूर्ति की निर्बाध व्यवस्था सुनिश्चित की जाए परीक्षा कक्षों की साफ-सफाई, बैठने की सुव्यवस्थित व्यवस्था तथा आपात स्थिति के लिए वैकल्पिक बिजली व्यवस्था भी उपलब्ध रहे। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि जिस विषय की परीक्षा होगी उस विषय से सम्बंधित अध्यापक की डियूटी कक्ष निरीक्षक के रूप में नही होगी दिव्यांग (विकलांग) परीक्षार्थियों के संबंध में विशेष निर्देश देते हुए प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे परीक्षार्थियों के लिए रैम्प की व्यवस्था, भूतल पर कक्ष आवंटन, पृथक शौचालय सुविधा तथा आवश्यकता अनुसार लेखक (स्क्राइब) की व्यवस्था शासनादेश के अनुरूप सुनिश्चित की जाए। दिव्यांग परीक्षार्थियों के प्रति संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार अपनाया जाए, ताकि वे बिना किसी बाधा के परीक्षा दे सकें उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि परीक्षा से पूर्व सभी परीक्षा केंद्रों पर इनविजीलेटर्स के साथ बैठक कर उनकी जिम्मेदारियां स्पष्ट कर दी जाए परीक्षा केंद्र परिसर में मोबाइल फोन या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। यदि परीक्षा के दौरान किसी के पास मोबाइल पाया जाता है तो संबंधित की जिम्मेदारी तय की जाएगी बैठक के दौरान प्राचार्यगणों द्वारा परीक्षा तैयारियों के संबंध में उठाई गई जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। प्रभारी जिलाधिकारी ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय एवं सजगता के साथ कार्य करते हुए परीक्षा को पूर्णतः शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराएंगे इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने भी सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील केंद्रों की निगरानी एवं परीक्षा अवधि में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामजियावन मौर्य सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं सभी परीक्षा केंद्रों के प्रबंधक/प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

राजकुमार साहनी को गन्ना वाली ट्राले ने कुचला मौके पर हुई मौत

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ