Posts

Showing posts from May, 2026

ज़िक्रे पंजतन पाक कॉन्फ्रेंस उर्से मुकद्दस 9 मई को मनायी जायेगी

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: जनपद के कप्तानगंज तहसील के अंतर्गत 9 मई दिन शनिवार बाद नमाज़ ईशा जिक्रे पंजतन पाक कान्फ्रेंस का इनेकाद किया गया है जिस में सरपरस्ती हजरत अल्लामा व मौलाना महबूब आलम प्रिंसिपल मदरसा मोहम्मदिया कप्तानगंज जेरे सदारत हजरत अल्लामा व मौलाना मतलूब कादरी प्रिंसिपल दारुल उलूम अशाअतुल उलूम परतावल महाराजगंज ,ताली ए कुरान कारी अमानुलहक साहब गोरखपुर, व हाफिज मोहम्मद सलीम कुरैशी साहब मंसूरगंज, जेरे क्यादत हजरत मौलाना मोहम्मद आजम कादरी साहब प्रिंसिपल मदरसा हाजा, जेरे निजामत मसरूर रजवी खड्डा बाजार कुशीनगर खतीबे नौजवान हजरत अल्लामा व मौलाना खुर्शीदुल इस्लाम साहब परतावल महराजगंज खतीबे लाजवाब हजरत मौलाना फैजान रजा बरकाती देवरिया। खुषुषी खेताब हजरत अल्लामा व मौलाना नुरुल हसन नुरी साहब सुल्तान पुर, उस्तादुल असादजा अहादिसे कसीरा हज़रत अल्लामा व मौलाना शेर मोहम्मद क़ादरी महराजगंज,शायरे इस्लाम इकबाल फैजी पडरौना ,हजरत मौलाना फजलुर्रहमान मिस्बाही, नियाजुद्दीन वारसी साहब, आमिर उर्फ पट्टू हाशमी अली शेर साहब,मिर्जा सजेब बेग राम प्यारे जायसवाल, ग्राम प्रधान आदित्य...

तेज आंधी-बारिश से सड़क पर गिरा विशाल पेड़ घुघली नौरंगिया मार्ग पर आवागमन बाधित

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट जनपद कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में तेज आंधी-बारिश के कारण एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया यह घटना घुघली -नौरंगिया मार्ग के क्रांति चौराहा पर हुई  पेड़ गिरने से पास का बिजली का तार टूट गया इसके चलते बिजली के तार सड़क पर गिर गया मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना संबंधित विभाग और प्रशासन को दी ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र पेड़ हटवाने और विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है ताकि आवागमन सामान्य हो खबर लिखे जाने तक सड़क पर पेड़ गिरा रहा।