Posts

Showing posts from July, 2026

मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 05 अगस्त तक बढ़ी

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: सहायक निदेशक मत्स्य, ने अवगत कराया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 05 अगस्त, 2026 कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, सघन मत्स्य पालन हेतु एरेशन सिस्टम की स्थापना योजना, उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष के अंतर्गत मोपेड विद आइस बॉक्स परियोजना, अंतर्देशीय खारे जल क्षेत्रों में मात्स्यिकी विकास हेतु नए तालाब निर्माण एवं प्रथम वर्ष निवेश योजना, उत्तर प्रदेश में मोती संवर्धन योजना तथा विशिष्ट प्रजाति की मत्स्य हैचरी स्थापना योजना के लाभार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इन योजनाओं के लिए विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा 16 जुलाई, 2026 से उपलब्ध है। पूर्व निर्धारित अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026 को बढ़ाकर अब 05 अगस्त, 2026 कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि योजनाओं का विस्तृत विवरण, इकाई लागत, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक अभिलेख एवं विज्ञापन विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध...

कृषि विभाग व ग्राम प्रधान रविन्द्र यादव ग्राम सभा मड़ारबिन्दवलिया की उपस्थिति में हुआ वृक्षारोपण

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: जनपद में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली के लिए वृहद अभियान चलाए जा रहे हैं। जिनमें पंचायत भवनों, तालाबों/अमृत सरोवरों, और स्कूलों के आसपास नीम, पीपल, और फलदार पौधे लगाए जाते हैं। इस क्रम में  एक पेड़ मां के नाम लगा ग्रामीण व बच्चों के साथ पौधा रोपते हुए ग्राम प्रधान रविन्द्र यादव ने कहा कि पर्यावरण का जिस तरह से संतुलन बिगड़ रहा है। उसे देखते हुए बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि खुद तो हम सभी पौधे लगाएंगे ही साथ में पूरी ग्राम पंचायत के लोगों को कार्य के लिए प्रेरित करेंगे। ग्राम प्रधान रविन्द्र यादव ने कहा सांस लेने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत होती है। साथ ही जो पौधे रोपे जाएंगे उनकी सुरक्षा भी करेंगे इस कार्यक्रम के दौरान श्री कृष्ण मुरारी पाण्डेय, रबिंद्र नाथ दूबे, सदस्य साबिर अहमद, जाकिर अंसारी, संजय शर्मा, मोहम्मद यूनुस, सहित अधिकारी व कर्मचारी समेत अन्य लोगों ने पौधरोपण किया।

कुकुत्था नदी तट पर वृहद पौधरोपण: 'एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों ने लगाए पौधे

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कृषि विभाग व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की उपस्थिति में हुआ वृक्षारोपण  कुशीनगर: जनपद में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली के लिए वृहद अभियान चलाए जा रहे हैं। जिनमें पंचायत भवनों, तालाबों/अमृत सरोवरों, और स्कूलों के आसपास नीम, पीपल, और फलदार पौधे लगाए जाते हैं। इस क्रम में  एक पेड़ मां के नाम लगा ग्रामीण व बच्चों के साथ पौधा रोपते हुए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मो आसिफ ने कहा कि पर्यावरण का जिस तरह से संतुलन बिगड़ रहा है। उसे देखते हुए बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि खुद तो हम सभी पौधे लगाएंगे ही साथ में पूरी ग्राम पंचायत के लोगों को कार्य के लिए प्रेरित करेंगे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मो आसिफ ने कहा सांस लेने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत होती है। साथ ही जो पौधे रोपे जाएंगे उनकी सुरक्षा भी करेंगे इस कार्यक्रम के दौरान (नाम) समेत अन्य लोगों ने पौधरोपण किया।

पत्रकारों के विरुद्ध अभद्रता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट जनपद कुशीनगर के थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के एक युवक द्वारा मीडिया/पत्रकार के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी को लेकर संगठन ने संज्ञान लेकर कार्रवाई की मांग किया है।  पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब तहसील ईकाई खड्डा द्वारा थाना प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे को ज्ञापन/तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया गया उन्होंने आश्वासन दिया की शीघ्र उसके ऊपर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण अभियान के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना द्वारा चलाया गया अभियान पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमारके निर्देशन में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित *मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण अभियान के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने व महिलाओं की सुरक्षा के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से जनपद के सभी थानों द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत सभी थानों की एंटीरोमियो टीमों द्वारा बाजारों, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण अभियान के तहत जानकारी दी गई, साथ ही महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई कार्यक्रमों के दौरान प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातक...

भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर की विकास यात्रा को गति प्रदान करते हुए

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: जनपद के रामकोला एवं हाटा विधानसभा क्षेत्रों की लगभग ₹525 करोड़ लागत की 464 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री योगिआदित्यनाथ जी के साथ सहभागी होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ इस गरिमामय अवसर पर कुशीनगर के प्रभारी मंत्री/मा० कारागार मंत्री आदरणीय श्री दारा सिंह चौहान जी, माननीय सांसद श्री रवि किशन जी, माननीय सांसद श्री विजय कुमार दुबे जी, राज्यसभा सांसद आदरणीय श्री आर. पी. एन. सिंह जी, सम्मानित विधायकगण, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दुर्गेश राय जी, विधान परिषद सदस्य मा० श्री रतनपाल सिंह जी तथा बड़ी संख्या में उपस्थित देवतुल्य जनता एवं समर्पित कार्यकर्ता बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। यशस्वी मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। इन विकास परियोजनाओं से क्षेत्र की आधारभूत संरचना और अधिक सुदृढ़ होगी तथा आमजन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन के साथ विकास की नई संभावनाओं का मार्ग प्रशस्त होगा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वा...

पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा शहीद स्मारक पर मृतक आरक्षी को दी गई श्रद्धांजलि

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: दिनांक 11 जुलाई 2026 को पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी दिनेश यादव की असामयिक मृत्यु पर पुलिस परिवार द्वारा गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गई तथा उन्हें अंतिम विदाई दी गई पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर मृतक के शव को पुलिस अधीक्षक श्री केशव कुमार एवं अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा शोक सलामी दी गई इसके बाद सभी ने कंधा देकर मृतक को अंतिम विदाई प्रदान की पुलिस अधीक्षक श्री केशव कुमार ने मृतक आरक्षी के परिजनों से बातचीत कर उन्हें ढाढ़स बंधाया तथा आश्वासन दिया कि इस दुख की घड़ी में पूरा पुलिस परिवार उनके साथ खड़ा है। इस दौरान मौजूद सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की आँखें नम थीं दिवंगत आरक्षी दिनेश यादव को ईश्वर सद्गति प्रदान करें तथा उनके परिजनों व प्रियजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें, यही प्रार्थना है।

विकासखंड पडरौना स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर 'स्कूल चलो अभियान' के प्रभावी

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट जनपद कुशीनगर के विकास खंड पडरौना स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर 'स्कूल चलो अभियान' के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एक भव्य जनजागरूकता रैली, शैक्षिक संगोष्ठी और शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति जागरूक करना और हर बच्चे को विद्यालय से जोड़ना था। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पडरौना, मनीष बुलबुल जायसवाल और विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, अनिल कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह और अमित चौहान भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान छात्रों और शिक्षकों द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसने शिक्षा के महत्व का संदेश दिया मुख्य अतिथि मनीष बुलबुल जायसवाल ने कहा कि राष्ट्र की वास्तविक उन्नति केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से संभव है। वहीं, अनिल कुमार सिंह ने शिक्षकों से नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यह अभियान क...

दोपहर से लाइट नहीं मिली मड़ारबिन्दवलिया ग्राम सभा के नौका टोला गांव में

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट जनपद कुशीनगर के ब्लाक नेबुआ नौरंगिया के कोटवा      हैंडल के अंतर्गत के ग्राम सभा मड़ार बिंदवालिया नौका टोला में आज दिनांक 05-07-20260 दोपहर से लाइट ऑफिस आईटी तार से कटा हुआ है जो लाइनमैन राम वेलास यादव, कोटवा सैंडिल जेई व एस डीओ द्वारा फोन करने पर फोन नही उठा रहे है जिसके चलते हम प्रार्थी द्वारा 1076से फोन कर 1912पर कम्पलेन नोट करा दिया गया है जबकि मेरा एक रूपए का भी बिल बाकी नहीं है अगर हमारी बात इन लोगों के समझ में नहीं आई तो हम मुख्यमंत्री के वहां भी शिकायत कर सकते हैं कोटवा बिजली का कर्मचारी और अधिकारी बहुत घमंडी हैं समय से फोन करने पर फोन नहीं उठता है। मुख्यमंत्री महोदय इन लोगों का समय-समय पर जांच पड़ताल होता रहे तो यह लोग ठीक रहेंगे ये लोग सरकारी नौकरी करने के बावजूद भी जनता से लाइट  ठीक करने के नाम पर पैसा लेते हैं यह साक्ष्य मेरे पास मौजूद है।

पोषण का खजाना है मक्का, पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए अत्यंत उपयुक्त फसल - डॉ. कमलेश कुमार

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: जनपद के पडरौना क्षेत्र के ग्राम सभा लौकरिया के डॉक्टर कमलेश कुमार से प्रेस वार्ता में उत्तर प्रदेश में मक्का फसल की जानकारी लिया गया उन्हों ने कहा पोषण का खजाना है मक्का, पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए अत्यंत उपयुक्त फसल है। मक्का (भुट्टा) को "अनाजों की रानी" कहा जाता है, क्योंकि यह उच्च उत्पादन क्षमता के साथ-साथ उत्कृष्ट पोषण प्रदान करने वाली महत्वपूर्ण खाद्य फसल है। आज के समय में संतुलित आहार की आवश्यकता को देखते हुए मक्का का महत्व लगातार बढ़ रहा है। मक्का में प्रचुर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, ऊर्जा, आहार रेशा (फाइबर), प्रोटीन, विटामिन-बी समूह, फोलिक अम्ल तथा मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, जिंक और आयरन जैसे आवश्यक खनिज पाए जाते हैं। पीले दानों वाली मक्का में कैरोटिनॉयड जैसे एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो आंखों के स्वास्थ्य तथा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए लाभदायक माने जाते हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश की जलवायु, उपजाऊ दोमट मिट्टी तथा पर्याप्त वर्षा मक्का की खेती के लिए अनुकूल मानी जाती है। यही कारण है कि इस क्षेत्र के किसानों को उन्नत स...