Posts

Showing posts from March, 2026

ग्राम सभा ढोलहा मुसहरी में 11000हजार तार से आये सम्पर्क से घटना स्थल पर हुई दर्दनाक मौत

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: जनपद के नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक अंतर्गत ग्रामसभा ढोलहां मुसहरी में विद्युत विभाग की गंभीर लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। गांव के बीच से गुजर रही 11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने से 35 वर्षीय तौकीर अहमद की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार तौकीर अहमद ढोलहां चौराहे पर किराने की दुकान चलाते थे। रविवार सुबह करीब सात बजे वह अपने घर के बाहर खिड़की पर बैठे बंदर को भगाने के लिए मच्छरदानी का पाइप लेकर खड़े थे, तभी अचानक पाइप ऊपर से गुजर रही 11000 वोल्ट की लाइन से छू गया। तेज करंट लगने से वह मौके पर ही गिर पड़े। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया घटना के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई। मृतक के जनाजे की नमाज स्थानीय मुसहरी मदरसे में अदा की गई, जिसमें उत्तर प्रदेश और बिहार से आए हजारों लोग शामिल हुए। वहीं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते नजर आए ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा कि गा...

कुशीनगर: जनपद के जटहा बाजार थाना क्षेत्र की हिरनही बड़ीघटना में कोर्ट का आया ऐतिहासिक फैसला खबर

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: जनपद के विशुनपुरा ब्लाक के हिरनहीं गाँव के रहने वाले 7 वर्षीय मासूम अंकुश निषाद के हत्यारे को मा विशेष न्यायाधीश पॉक्सो जिला न्यायालय कुशीनगर ने आज मृत्यु दण्ड की सजा से दण्डित करने का ऐतिहासिक निर्णय दिया जो आज तक के इतिहास में बहुत कम समय में हुआ ऐतिहासिक निर्णय है। इस प्रकरण में तत्कालीन एसओ व विवेचक रहे जटहा बाजार श्री आलोक कुमार यादव ने प्रभावी पैरबी किया था हत्याभियुक्त चाचा पिन्टू उर्फ कोयल निवासी हिरनही बीन टोली ने ही इस मासूम के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म  कर हत्या कर दिया था यह कुशीनगर जनपद मे पहली बार हुआ है। जो कोर्ट में चार्जशीट दाखिल होने के मात्र 18 वें दिन में ही सजा निर्धारित की गयी इसके लिये बहुत बहुत धन्यवाद इस मुकदमे के विवेचक थानाध्यक्ष आलोक यादव जी थे।

पडरौना में गैस एजेंसियों पर छापा: जांच में बड़ा खेल उजागर, रेस्टोरें उच्चट में अवैध सिलेंडर उपयोग पकड़ा गया

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: जिले में गैस वितरण व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार पडरौना अभिषेक मिश्रा ने टीम के साथ विभिन्न गैस एजेंसियों और प्रतिष्ठानों की सघन जांच की। इस दौरान क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी राजीव कुमार, पूर्ति निरीक्षक बैजनाथ सिंह और राजस्वकर्मी योगेंद्र गुप्ता भी मौजूद रहे। टीम ने जंगल बेलवा स्थित इंडियन गैस एजेंसी और गायत्री नगर पडरौना की एजेंसी में करीब चार घंटे तक जांच-पड़ताल की जांच के दौरान नगर के मिठाई महल और कैलोरी किचन रेस्टोरेंट में उपयोग हो रहे गैस सिलेंडरों की भी पड़ताल की गई कैलोरी किचन में प्रतिदिन एक कमर्शियल सिलेंडर की खपत सामने आई जबकि 6 मार्च से व्यावसायिक सिलेंडरों की सप्लाई पर रोक लगी हुई है। इसके बावजूद रेस्टोरेंट में लगातार कमर्शियल सिलेंडरों का इस्तेमाल किया जा रहा था। मौके पर चार सिलेंडर उपयोग में पाए गए जांच में यह भी सामने आया कि यह रेस्टोरेंट अनिकेत इंडियन गैस एजेंसी के मालिक उदयभान सिंह से जुड़ा हुआ है। इससे यह संकेत मिलता है कि एजेंसी द्वारा अपने ही प्रतिष्ठान को नियमित रूप से कमर...

केआईपीएस से नवोदय में तीन बच्चों का चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: जनपद के नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के लक्ष्मीपुर में स्थित कुशीनगर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शिक्षा व्यवस्था का परिचय दिया है। इस वर्ष विद्यालय के तीन मेधावी बच्चों क्रमशः नेबुआ राय गंज निवासी दिव्यांश पुत्र महेशचंद गुप्त, परसौनी निवासी अभय कुमार पुत्र दिलीप कुमार और नौरंगिया गांव निवासी विजय लक्ष्मी पुत्री रजनीश कुमार का चयन नवोदय विद्यालय में हुआ है, जिससे विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। वर्ष 2017 से संचालित इस विद्यालय ने कम समय में ही उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। अब तक यहां से 20 से अधिक बच्चों का चयन नवोदय विद्यालय में तथा 10 से अधिक बच्चों का चयन सैनिक विद्यालय में हो चुका है। यह उपलब्धि विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, समर्पित शिक्षकों और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है। बच्चों की इस सफलता से उनके परिवारजनों में खुशी का माहौल है। साथ ही क्षेत्रीय लोग भी विद्यालय की सराहना कर रहे हैं। विद्यालय प्रबंधक आशीष गुप्ता और प्रधानाचार्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई ...

हर घर जल की नैका छपरा में किया गया आयोजन

Image
एम. ए. हक  कुशीनगर: दिनांक 18 मार्च 2026 को जनपद के विकास खण्ड हाटा के ग्राम पंचायत नैका छपरा में जल महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम आतिफ हुसैन जी अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण कुशीनगर के संरक्षण में हुआ जिसमें ग्राम प्रधान रवींद्र यादव नैका छपरा, आदित्य मद्देशिया अभियंता जल निगम ग्रामीण, विष्णु पाण्डेय सीबीटी ( डीपीएमयु) कुशीनगर, मो. शफी आईएसए समन्वयक ( डीपीएमयु) की गरिमामयी उपस्थित रही जल जीवन मिशन हर घर जल के जल महोत्सव कार्यक्रम के सफल क्रियांव्यन हेतु चयनित आईएसए संस्था मानव आवश्यकता सेवा संस्थान गोरखपुर की सभी ने सराहना किया इसी क्रम में आदित्य मद्देशिया अभियंता जल निगम ग्रामीण ने कहा कि जल महोत्सव कार्यक्रम 2026 का आयोजन 8 मार्च से 22 मार्च ( विश्व जल दिवस) तक पूरे देश में किया जा रहा है।

मस्जिद में तरावीह में कुरआन शरीफ सुनाने का मुकद्दस कार्यक्रम की आयोजन

Image
एम. ए. हक कुशीनगर: दिनांक 16 मार्च 2026 को बरेली शरीफ के मशहूर क़ारी हाफिज़ दानिश रज़ा अशरफी साहब ने रमज़ान मुबारक के पवित्र महीने में हुसैनी जामा मस्जिद, गनेसी पट्टी, थाना रबींद नगर, जिला कुशीनगर में तरावीह की नमाज़ में बड़े ही खूबसूरत और दिलकश अंदाज़ में कुरआन शरीफ सुनाने की सआदत हासिल की इस मुबारक मौके पर मस्जिद के सरपरस्त हज़रत मुफ्ती शहबाज़ आलम अशरफी और मस्जिद के बानी डॉक्टर असलम साहब के साथ-साथ गनेसी पट्टी के तमाम लोगों ने बड़ी अकीदत और एहतराम के साथ तरावीह की नमाज़ में शरीक होकर कुरआन पाक की तिलावत सुनी हाफिज़ दानिश रज़ा अशरफी साहब ने बहुत ही प्यारी और दिल में उतर जाने वाली आवाज़ में कुरआन शरीफ की तिलावत की, जिससे नमाज़ियों के दिलों में रूहानी कैफियत पैदा हो गई इस मुबारक महफ़िल में मौजूद तमाम लोगों ने अल्लाह तआला का शुक्र अदा किया और दुआ की कि अल्लाह तआला इस मस्जिद को हमेशा आबाद रखे और सबको कुरआन की बरकतों से मालामाल फरमाए आखिर में मस्जिद की इंतज़ामिया कमेटी और गनेसी पट्टी के लोगों ने हाफिज़ दानिश रज़ा अशरफी साहब का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया और उनके लिए दुआएं कीं।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा उदित नरायण डिग्री कॉलेज सहित विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: दिनांक 14 मार्च 2026 को उ0नि0 नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा" के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा उदित नरायण डिग्री कॉलेज सहित विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली *उ0नि0 नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर भर्ती परीक्षा* के निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 14.03.2026 को जिलाधिकारी कुशीनगर श्री महेन्द्र सिंह तंवर तथा पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम उदित नरायण डिग्री कॉलेज, कुशीनगर का विस्तृत जायजा लिया गया, जहाँ परीक्षा केन्द्र प्रभारी, सुरक्षा प्रभारी एवं कॉलेज प्रशासन से विस्तृत चर्चा की गई। इसके पश्चात जिले के अन्य परीक्षा केन्द्रों का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के प्रमुख बिन्दु:सुरक्षा व्यवस्था: प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर बहुस्तरीय सुरक्षा तैनात की गई है। बाहरी ए...

जल जीवन मिशन हर घर जल महोत्सव की आयोजन

Image
एम. ए. हक  कुशीनगर: जनपद के विकास खण्ड मोतीचक के ग्राम पंचायत सोनिया में जल जीवन मिशन हर घर जल के अन्तर्गत चयनित आईएएस संस्था मानव आवश्यकता सेवा संस्थान गोरखपुर के द्वारा अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण आतिक हुसैन जी के संरक्षण में जल महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान शैलेन्द्र सिंह, सहायक अभियंता जोगीन्द कुमार एवं देवेश कुमार गुप्ता जिला समन्वयक ( डीपीएमयु) विष्णु पाण्डेय सीबीटी ( डीपीएमयु) मो. शफी आईएसए समन्वयक ( डीपीएमयु) व जल निगम ग्रामीण के अन्य कमर्चारी गण की गरिमामयी उपस्थित रही कार्यक्रम के सफल आयोजन व अच्छे कार्य के लिए ग्राम प्रधान शैलेन्द्र सिंह ने संस्था की सराहना की।

वेड इम्पार्ट नेचुरल सोसाइटी गोरखपुर संस्था द्वारा जल महोत्सव कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Image
एम. ए. हक कुशीनगर: जनपद के विकास खण्ड पडरौना के ग्राम सभा पिपरा सुजान में आतिफ हुसैन जी अधिशाषि अभियंता जल निगम ग्रामीण कुशीनगर के कुशल मार्गदर्शन व संरक्षण मे श्री भूपेंद्र सिंह जी माननीय ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत- पिपरा सुजान, एवं श्री विवेक कुमार कुशवाहा सहायक अभियंता जल निगम ग्रामीण कुशीनगर व श्री विशाल त्रिपाठी अवर अभियंता जल निगम ग्रामीण - कुशीनगर के कुशल नेतृत्व और श्री देवेश कुमार गुप्ता जिला समन्वयक (डी.पी.एम.यु.)कुशीनगर व श्री विष्णु पाण्डेय सी.बी.टी (डी.पी.एम.यु.) कुशीनगर एवं मो मोहम्मद शफी आई.एस.ए.- समन्वयक (डी.पी.एम.यु.) कुशीनगर के गरिमामयि उपस्थिति में जल जीवन मिशन 'नमामि गंगे'  हर घर जल कार्यक्रम के सफल क्रियांव्यन हेतु चयनित आई.एस.ए. संस्था वेड इम्पार्ट नेचुरल सोसाइटी गोरखपुर द्वारा जनपद कुशीनगर के विकास खण्ड - पडरौना, ग्राम पंचायत- पिपरा सुजान  में "जल महोत्सव कार्यक्रम" का आयोजन किया इस दौरान वृक्षारोपण, प्रभात फेरी और रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के इसी क्रममें श्री विवेक कुमार कुशवाहा सहायक अभियंता जल निगम ग्...

डीजल/पेट्रोल पम्पों से डिब्बे, कन्टेनर या बोतल में ईंधन की आपूर्ति पूर्णतः प्रतिबंधित

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: जिला पूर्ति अधिकारी कुशीनगर कृष्ण गोपाल पाण्डेय ने जनपद के समस्त डीजल एवं पेट्रोल पम्प संचालकों/वितरकों को निर्देशित किया है कि किसी भी दशा में डिब्बे, कन्टेनर, बोतल अथवा अन्य किसी पात्र में पेट्रोल या डीजल की आपूर्ति न की जाए। प्रत्येक स्थिति में ईंधन की आपूर्ति केवल दो पहिया, चार पहिया अथवा अन्य भारी वाहनों के ईंधन टैंक में ही की जाएगी उन्होंने बताया कि इस संबंध में पूर्व में भी निर्देश जारी किए जा चुके हैं। अतः सभी पम्प संचालक उक्त निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें जिला पूर्ति अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि निरीक्षण या जांच के दौरान यदि किसी पेट्रोल/डीजल पम्प पर डिब्बे, कन्टेनर या बोतल में ईंधन की आपूर्ति किए जाने की पुष्टि होती है, तो संबंधित पम्प संचालक के विरुद्ध लाइसेंसिंग शर्तों एवं मार्केटिंग डिसिप्लीन गाइडलाइन के प्रावधानों के तहत कठोरतम कार्रवाई की जाएगी उन्होंने जनपद के समस्त पेट्रोल पम्प संचालकों से निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया ज...

रायपुर से बेलवा घाट जाने वाले सड़क पर किया जा रहा है गलत तरीके से पक्की निर्माण कार्य

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: जनपद के नेबुआ नौरंगिया रोड रायपुर से बेलवा घाट तक जाने वाले सड़क पर हो रहा है गलत तरीके से गिट्टी का निर्माण जो पुरानी सड़क को चौड़ा किया गया लेकिन गिट्टी बिछाने के समय सड़क को तोड़ा नहीं गया है यह सड़क पर लगभग एक किलोमीटर तक गिट्टी डाली गई है जो बीच में साधन जाने से गिट्टी उखड़ गया है यह सड़क बनते समय ऐसा हो रहा है तो बनने के बाद इसकी  क्या हाल रहेगी यह स्पष्ट हो रहा है कि सड़क कितनी अच्छी बन रही है हम पत्रकारों से सड़क के मुन्शी से दो दिन पहले बात हुई तो बता रहे है की सड़क का मानक यही है इस लिए ऐसा काम किया जा रहा है मेरा मांग है कि ऐसा शासन स्तर पर काम का मानक है तो सड़क को अधिकारी से सड़क की जांच करा दिया जाय दूध का दूध पानी का पानी पता चल जाएगा अगर जांच नहीं होती है तो सड़क का मेटर आगे शासन स्तर से लेकर प्रधान मंत्री स्तर तक इसकी जांच कराई जाएगी सड़क की साक्ष्य मेरे पास मौजूद पड़ा है।