Posts

Showing posts from April, 2026

गो सम्मान दिवस पर गूंजा, जय नंदी जय गोपालगो हत्या बंद करे सरकार

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: जनपद में भारतवर्ष में गोहत्या पूर्णरूप से प्रतिबंधित करने गो माता को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए आज महामहिम राष्ट्रपति महोदय, माननीय प्रधानमंत्री महोदय, महामहिम राज्यपाल महोदय, माननीय मुख्यमंत्री महोदय को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी महोदय पडरौना को सौंपा गया भारतवर्ष  के 5410 तहसीलों में 27 अप्रैल 2026 का दिन (गो सम्मान दिवस)के रूप में मनाया गया इसी क्रम में पडरौना तहसील अंतर्गत गायत्री मंदिर पडरौना से टिम गो रक्षा दल द्वारा गो सम्मान संकीर्तन यात्रा के रूप में रैली निकाली गई रैली में संत समाज संकीर्तन करते हुए आगे बढ़ा गौ माता की जयकार जय नंदी जय गोपाल, गो हत्या बंद करे सरकार"के नारों से मन भक्तिमय हो गया रैली के तहसील पहुंचने पर पूर्व सांसद प्रत्याशी पंडित वेद प्रकाश मिश्र ने उपजिलाधिकारी महोदय पडरौना को ज्ञापन सौंपा रैली में गो सम्मान आह्वान अभियान के तहसील प्रभारी शुभम चौहान, आशीष शुक्ला, प्रयाग मिश्रा, दीनबंधु मद्धेशिया, कार्तिकेय गुप्ता, आशीष, राधाचरण दास, नितिन मिश्रा, बबलू कुशवाहा, आकाश जायसवाल विनय कुशवाहा ,किशन मिश्रा, ...

सुपुर्द - ए - ख़ाक हुये ऐo केo नदवी मदनी

Image
एम. ए. हक  कुशीनगर: जनपद कुशीनगर तथा देवरिया के उलमाओ व आम जनता मे गम का माहौल चल रहा है क्योकि एक बहुत ही बड़े और नेक आलिमे दिन को खोया गया है, जिसकी भरपाई शायद ही हो पाये उनके न रहने का गम हम सभी को हमेशा खलता रहेगा कौमी नायब सदर मुस्लिम पॉलिटिकल कौन्सिल ऑफ़ इंडिया और मदरसा रहमनिया इस्लामियाँ सेमरा व उमर फारूक कसया के संस्थापक और वर्तमान मे जामिया रहमनिया इस्लामियाँ के नाजिम व धर्म गुरु मैलाना अहमद कमाल अबदुर्र रहमान नदवी मदनी का (24/04/2026)को इंतकाल (मृत्यु )हो गयी है l   इन्ना लिल्लाहे व इन्ना अलैहे राजऊन आपको बताते चले कि मौलाना का जन्म  सेमरा हर्दो पडरौना कुशीनगर उत्तर प्रदेश मे हुआ उनकी प्रारम्भिक शिक्षा अलग अलग जगहों पर उत्तर प्रदेश मे ही हुआ  l लेकिन ज़ब उन्होने प्रदेश मे प्रथम स्थान हासिल किये तो उच्चय शिक्षा के लिये अपना मुल्क छोड़ना पड़ा और उन्होने मुल्के सऊदी अरब का रुख किया और उन्होने वहा पर अपनी तालीमी मयार जारी रखी और एक बहुत बड़े आलिम -ऐ - दिन बन कर उभरे और सबसे बड़ी बात ये है कि सऊदी अरब सरकार हर तरह से सुविधा मुहै...

मेधावियों छात्रों ने लहराया परचम, वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, छात्रों में उत्साह

Image
              आंचल कुशवाहा 86 %          विवेक चौहान कक्षा 10 89% हाईस्कूल टॉपर                        दीपक गुप्ता 90%                      पन्नेलाल विश्वकर्मा 91%                      अनिक शाहू 93%                         गिरिजेश यादव 94.17                  सोनिका मिश्रा 80% इण्टरमीडिएट                   खुशबू चौरसिया 81%                        तान्या गोविन्द राव 81% लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: जनपद में माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर-प्रदेश ...

डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहती है - शिवन्या

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्कु कुशीनगर: जनपद के नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के परसौनी में स्थित सरस्वती इंटरमीडिएट कालेज से यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले में 91.20% नम्बर पाकर चौथा स्थान हासिल कर शिवन्या ने अपने परिवार, विद्यालय व पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। साधारण परिवार से आने वाली शिवन्या की यह सफलता कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है। शिवन्या के पिता एक किसान हैं, जबकि उनकी माता गृहणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने बच्चों की शिक्षा को हमेशा प्राथमिकता दी। शिवन्या दो भाइयों और तीन बहनों में दूसरे नंबर पर हैं। उनकी बड़ी बहन बीटेक की पढ़ाई कर रही हैं, जो परिवार में शिक्षा के प्रति जागरूकता को दर्शाता है। अपनी इस उपलब्धि पर शिवन्या बेहद खुश हैं और इसका श्रेय अपने माता-पिता व शिक्षकों को देती हैं। उनका सपना डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है। शिवन्या का कहना है कि वह आगे चलकर जरूरतमंद लोगों का इलाज करना चाहती हैं, ताकि गरीब और असहाय वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें शिवन्या की इस सफलता से गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लोग उनके उज्ज्वल भविष्य की ...

अग्निपीड़ितों में सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ने बांटी राहत सामग्री

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: जनपद के नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के सिसवा गोईती गांव के सबया आबादकारी टोला में गत मंगलवार को हुए भीषण अग्निकांड के बाद पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए शासन-प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ सामाजिक संगठनों के द्वारा भी लगातार सहयोग किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष हरीश कुमार मल्ल ने गांव पहुंचकर अग्निपीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की तथा हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेश सिंह सैथवर, विनय कुमार मल्ल, पूर्व प्रधान गोईती बुजुर्ग साबिर अंसारी आदि सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने राहत सामग्री वितरण को सराहनीय बताते हुए सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

अग्निपीड़ितों को विधायक खड्डा ने बांटी राहत सामग्री, पीड़ितों ने की पक्का मकान की मांग

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: जनपद के नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के अंतर्गत सिसवा गोइती गांव के सबया अबादकारी टोला में हाल ही में हुई भीषण आगजनी की घटना के बाद स्थानीय विधायक ने मौके पर पहुंचकर अग्निपीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें राहत सामग्री का वितरण किया। इस दौरान विधायक ने पीड़ितों का हालचाल जाना तथा हर संभव मदद का आश्वासन दिया विधायक द्वारा वितरित राहत सामग्री में खाद्यान्न, कपड़े, तिरपाल एवं दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं शामिल थीं, जिससे पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत मिल सके। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि आग से हुए नुकसान का सही आंकलन कर जल्द से जल्द पीड़ितों को मुआवजा उपलब्ध कराया जाए वहीं, पीड़ित परिवारों ने विधायक के समक्ष अपनी समस्याएं रखते हुए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की ग्रामीणों ने विशेष रूप से मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान उपलब्ध कराने की अपील की, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से होने वाले भारी नुकसान से बचा जा सके गांव के कई परिवार पूरी तरह से बेघर हो गए हैं, जिससे उनके सा...

सबया आबादकारी टोला में अज्ञात कारणों से लगी आग में रिहायशी झोपडी सहित लाखो का कीमती सामान जलकर खाक

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सबया आबादकारी गांव में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दोपहर बाद अचानक अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में ग्रामीणों के लाखों रुपये के कीमती सामान जलकर राख हो गए ग्रामीणों के अनुसार, पुरुवा हवा के साथ आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला घरों में रखे अनाज, कपड़े, फर्नीचर और अन्य जरूरी सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए आग लगने की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची ग्रामीणों के अथक प्रयास और दमकल कर्मियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक यूनुस, मुस्तुफा, इस्लाम, नसरू, नूरुद्दीन, तैयब, हैबत, साकिर, हिदायत, मंसूर और मुन्ना आदि का सब कुछ जलकर खाक हो चुका था। दो बकरियों के जलकर मरने और एक महिला का झुलसने की भी चर्चा जोरों ...

सीबीएसई बोर्ड में एसबीडी सीनियर सेकेंड्री स्कूल का शानदार प्रदर्शन, श्रुति सिंह 92%अंक अर्जित कर बनीं टॉपर

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: जनपद के पडरौना स्थित एसबीडी सीनियर सेकेंड्री स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष घोषित परीक्षा परिणाम में श्रुति सिंह ने 92% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया वहीं अक्सा ने 91.4% तथा आदित्य राज ने 91.2% अंक प्राप्त कर क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया सिफा परवीन ने 87%, प्रियांशी गुप्ता ने 86%, आयुष जायसवाल ने 85.8% तथा सिम्मी कुमारी ने 84.6% अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया विद्यालय के प्रबंध निदेशक एन.पी. कुशवाहा ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासित शैक्षणिक वातावरण का परिचायक है। उन्होंने कहा कि छात्रों ने अपनी मेहनत और लगन से यह साबित किया है कि सही मार्गदर्शन मिलने पर कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं होता प्रधानाचार्य प्रदीप चौबे ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने सभी सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल ...

सड़क हादसे में दो व्यक्तियों की मौत

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कोटवा-घुघली मार्ग पर सोमवार आधी रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई क्रांति चौराहा के पास लोनिया पट्टी मुख्य मार्ग पर दोनों युवक घुघली की ओर जा रहे थे, तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई हादसा इतना खतरनाक था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया स्थानीय लोगों को शक है कि सिर्फ बाइक फिसलने से हादसा नहीं हुआ, बल्कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर भी हो सकती है। मृतकों की पहचान रायपुर खास निवासी 25 वर्षीय सूरज शर्मा उर्फ बेचू शर्मा  शर्मा स्व0सुबाष शर्मा उम्र 18 वर्षीय साहिल शर्मा उर्फ पुत्र स्व 0राम संवारे शर्मा के रूप में हुई है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे इस हादसे से पूरे गांव में मातम पसरा है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दे और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे।

थाना रामकोला क्षेत्रान्तर्गत युवती व उसकी माँ के ऊपर तेजाब फेकने की घटना का 10 घंटे के अन्दर खुलासा, 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: दिनांक 10.04.2026 को समय लगभग 03.30 बजे डायल 112 के जरिए थाना रामकोला पर सूचना प्राप्त हुई कि एक युवती काजल यादव पुत्री प्रभुनाथ यादव उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी ग्राम मोरवन टोला इमलिया थाना रामकोला के उपर सोते समय 02 व्यक्ति, ज्वलनशील द्रव्य डालकर भाग गये है। जिससे युवती व उसकी माता लीलावती गंभीर रुप से झुलस गयी है। उक्त सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी रामकोला व क्षेत्राधिकारी खड्डा मौके पर पहुंचे तो ज्ञात हुआ की गंभीर रुप से घायल युवती व उसकी माँ को उसके परिजन द्वारा पहले जिला अस्पताल ले जाया गया वहाँ से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया जहाँ पर ईलाज के दौरान युवती की दु:खद मृत्यु हो गयी । इस सूचना की गंभीरता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु 05 पुलिस टीमे लगायी गयी। घायल युवती के भाई अभिषेक यादव की तहरीर के आधार पर थाना रामकोला पर मु0अ0सं0-162/2026 धारा-124(1)/103(1) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया ...

अरुण कुमार गुप्ता का समीक्षा अधिकारी पद पर चयन

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: जनपद के खड्डा विकास खंड के अंतर्गत ग्राम लखुआ निवासी अरुण कुमार गुप्ता का चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित परीक्षा में समीक्षा अधिकारी (RO) के पद पर हुआ है। उनकी नियुक्ति उत्तर प्रदेश सचिवालय, लखनऊ में होगी शैक्षणिक योग्यता और करियर शिक्षा: अरुण कुमार गुप्ता ने मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MMMUT), गोरखपुर से एम.टेक (M.Tech) की उपाधि प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त उन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय से बी.एड (B.Ed) की डिग्री ली है और वे नेट (NET) क्वालीफाई भी हैं। तैयारी उन्होंने दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की अनुभव: वर्तमान में वे 'वैदिक आई.ए.एस.', मालवीय नगर, गोरखपुर में कोचिंग पढ़ा रहे थे। वे शुरू से ही एक प्रतिभाशाली छात्र रहे हैं। पारिवारिक पृष्ठभूमि • भाई: उनके छोटे भाई डॉ. आलोक कुमार गुप्ता, ए.आर.एस. (ARS) के पद पर भारत सरकार में कृषि वैज्ञानिक के रूप में कार्यरत हैं। • पिता: उनके पिता ओम प्रकाश गुप्ता गन्ना विभाग में सहायक निदेशक के पद से सेवानिवृत्त हैं और गन्ना विकास सलाहकार र...

हनुमान जी के मंदिर को ट स्थान पर बन्दर ने अपना दम धोड़ दिया

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: जनपद के ब्लाक नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के ग्राम सभा मड़ारबिन्दवलिया के  कोट स्थान पर एकल बन्दर ने हनुमान मंदिर में अन्दर जाके हनुमान जी के पास अपना दम तोड़ दिया इस मंदिर के पूजारी मिथिलेश पांडे सिद्धि बाबा समाज सेवी अनिल दुबे मयंक मालवीय इन्द्र कुमार दूबे अनुज दुबे मनीष रौनियार पुलिस चौकी इंचार्ज विद्या  भास्कर शुक्ला दिवान जी ओमकेश सर सीपी मिश्रा पारस नाथ किशोर चौहान गुड्डू यादव बिरजा यादव बन विभाग उमा शंकर खरवार समस्त ग्रामवाशी

थाना विशुनपुरा पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी को किया गया गिरफ्तार-

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: जनपद में वांछित अभियुक्तों/वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 09.04.2026 को थाना विशुनपुरा पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। मु0नं0 व धारा- मु0नं0 541/25 धारा 323,504  भा0द0वि0 गिरफ्तार वारंटी- केदार पुत्र शिवपूजन कुशवाहा साकिन विशुनपुरा बरियापट्टी थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर  गिरफ्तार करने वाली टीम- 1. थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर  2. उ0नि0 अश्वनी कुमार राय थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर 3. का0 दीपक मौर्य थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर

थाना खड्डा पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त 13 बोटा अवैध शीसम की लकडी व एक अदद ट्रेक्टर मय ट्राली के साथ किया गिरफ्तार

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चालाये जा रहे अभियान के क्रम में  दिनांक 08.04.2026 को थाना खड्डा पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त को 13 बोटा अवैध शीसम की लकडी व एक अदद ट्रेक्टर मय ट्राली के साथ गिरफ्तार कर नियामानुसार मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही  की जा रही है।  पंजीकृत अभियोगः- मु0अ0सं0 073/26 धारा 4/10 वन अधिनियम व  3/28 उत्तरप्रदेश अभिवहन अधिनियम 1978  गिरफ्तार अभियुक्तः- दिलशाद पुत्र जहांगीर ग्राम जखिनिया थाना खड्डा जनपद कुशीनगर  बरामदगी का विवरण- 1. 13 बोटा अवैध शीसम की लकडी  2. एक अदद ट्रेक्टर मय ट्राली पावर ट्रेक बिना नम्बर की  गिरफ्तार करने वाली टीमः- 1- थानाध्य़क्ष श्री संदीप सिंह थाना खड्डा जनपद कुशीनगर 2- उ0नि0 आशीष सिंह थाना खड्डा जनपद कुशीनगर 3- उ0नि0 रोहित सिंह थाना खड्डा जनपद कुशीनगर

मोटर साइकिल चोर गिरोह की पुलिस ने किया गिरफ्तार

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट जनपद के थाना सेवरही पुलिस द्वारा चोरी के 06 अदद मोटरसाइकिल के साथ 03 नफर शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार- कुशीनगर: दिनांक 09 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज श्री जयंत यादव के नेतृत्व में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 09.04.2026 को थाना सेवरही पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 80/2026 धारा 2(30),317(2) बीएनएस से संबंधित चोरी के 06 अदद मोटरसाइकिल के साथ 03 नफर शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । *घटना के अनावरण में यक्ष एप की भूमिका-* प्राप्त सूचना पर चोरी अनावरण हेतु टीमें गठित की गईं। यक्ष एप के माध्यम से क्षेत्र के CCTV कैमरों की जानकारी प्राप्त की गई। CCTV फुटेज विश्लेषण से संदिग्धों की फोटो निकाली गई। संघन चेकिंग के दौरान फुटेज में दिखे संदिग्धों से मिलते-जुलते तीन व्यक्ति ठकरहा क्षेत्र में दिखाई दिए, जो पुलिस देखते ही भागने का...

गुमशुदा छह लड़कियों की सुरक्षित की गयी बरामदगी

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन में गठित पुलिस टीमों द्वारा गुमशुदा छह लड़कियों की गयी सुरक्षित बरामदगी कुशीनगर: दिनांक 08 अप्रैल 2026 को थाना कसया पर सूचना प्राप्त हुई कि छह लड़कियां अपने घर से बिना किसी को सूचित किए निकल गई है। इनमें से एक लड़की ने अपने मित्र को बताया था कि वे सभी लखनऊ जा रही हैं और स्वयं कमाकर अपने पैरों पर खड़ी होंगी इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना कसया पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई पुलिस अधीक्षक, कुशीनगर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में तत्काल गुमशुदा लड़कियों की खोजबीन हेतु विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया गठित टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण, तकनीकी सहायता, विभिन्न जिलों में समन्वय और गहन तलाशी अभियान चलाया जिसके क्रम में आज दिनांक 09 अप्रैल 2026 को सभी 06 लड़कियों को जनपद बस्ती के गौर स्टेशन से सकुशल और सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। सभी लड़कियों को नियमानुसार सकुशल उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। पूरे प्रक...

फायरिंग करने वाला हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट थाना कप्तानगंज क्षेत्रान्तर्गत किसान चौक के पास दो स्थानों पर फायरिंग करने वाला हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल, मोटरसाईकिल व अवैध शस्त्र बरामद कुशीनगर: पुलिस अधीक्षक  श्री केशव कुमार के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी कसया श्री कुन्दन कुमार सिंह के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है।  दिनांक 06/7.04.2026 की रात्रि में थाना कप्तानगंज क्षेत्रान्तर्गत किसान चौक के पास दो स्थानों पर फायरिंग की घटना कारित की गयी थी। जिसके संबंध में थाना कप्तानगंज पर मु0अ0सं0-98/2026 धारा-109 BNS व मु0अ0स0-99/2026-धारा-109/352 BNS पंजीकृत किया गया है। घटना के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु विभिन्न पुलिस टीमों का गठन कर चेकिंग की जा रही थी। इसी क्रम में आज दिनांक 07/08.04.2026 की रात्रि में थाना कप्तानगंज, थाना कसया व स्वाट की संयुक्त पुलिस टीमों द्वारा थाना कप्तानगंज क्षेत्रान्तर्गत हसनगंज भिवरा रोड के समीप घेराबंदी कर चेकिंग की जा रही थी। चेकिं...

प्राथमिक विद्यालय श्रीनगर में मनाया गया बार्षिकोत्सव

Image
 लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: जनपद के नेबुआ नौरंगिया ब्लाक अन्तर्गत आज वार्षिकोत्सव कार्यक्रम एवं विदाई समारोह प्रा वि श्रीनगर में धूम -धाम से मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि हरगोविंद रौनियार जी (जिला मंत्री भाजपा कुशीनगर) थे विशिष्ट अतिथि के रूप में हमारे बहुत ही प्रिय भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता फतेहबहादुर दुबे जी एवं प्रिय अनुज नवीन दुबे जी मंडल मंत्री भाजपा साथ ही साथ सामाजिक कार्यकर्ता छोटेलाल यादव जी एवं श्रीनिवास जी उपस्थित रहे, कार्यक्रम की प्रारंभ मंत्रोच्चारण पूर्वक सरस्वती वंदना से किया गया तत्क्रम में कक्षा 5 के सभी बच्चों को मेडल प्रशस्ति पत्र पुरस्कार देकर सम्मान पूर्वज विदाई किया गया मुख्य अतिथियों के द्वारा सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं तथा शिक्षा के क्षेत्र में डीबीटी,mdm, स्पोर्ट्स,  डेक्स बेंच, बाला पेंटिंग से सुसज्जित विद्यालय की प्रशंसा किया गया एवं अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया, इसमें समस्त विद्यालय परिवार एवं मित्रों का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ सभी लोगों को आभार कि आपने व्यस्ततम समय में इतना समय दिया उमाशंकर पांडेय (प्र...

जनसेवक पवन दुबे के द्वारा नारी शक्ति महोत्सव का किया गया भव्य आयोजन

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट इस कार्यक्रम में महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया कुशीनगर: जनपद के नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के नौरंगिया में स्थित सरस्वती देवी महाविद्यालय के परिसर में जनसेवक पवन दुबे के द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नारी शक्ति महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया था। आगन्तुक सभी महिलाओं और अतिथियों को जनसेवक पवन दुबे और उनकी धर्मपत्नी स्वेतलाना दुबे के द्वारा पुष्प वर्षा करके और उपहार देकर स्वागत और सम्मानित किया गया उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुवे उन्होंने कहा कि हमे महिलाओं के नैतिक उत्थान पर विशेष जोर देना चाहिए क्योकि समाज में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके आत्मसम्मान, शिक्षा और जागरूकता के बिना किसी भी समाज का समुचित विकास संभव नहीं है। महिलाओं को केवल घरेलू जिम्मेदारियों तक सीमित न रखकर उन्हें रोजगार से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर, हस्तशिल्प एवं अन्य छोटे-छोटे उद्योगों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बना...

हरे पेड़ों की अवैध कटान पर वन विभाग की कार्रवाईजुर्माना लगते ही मचा हड़कंप

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: जनपद के नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के अंतर्गत सिरसिया वीरभान गांव के सरेह में जामुन के हरे पेड़ों की अवैध कटान की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंची जहा पर टीम के जांच-पड़ताल में पेड़ों की कटान की पुष्टि हुई वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ जुर्माना लगाया इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय वन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में पेड़ों की अवैध कटान अक्सर होती रही है, पर सटीक कार्यवाही नही होने से वन माफियाओ का मनोबल बढ़ा हुवा है। वन क्षेत्राधिकारी अमृतचन्द ने बताई कि "हरे पेड़ों की कटान पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

ग्राम सभा मड़ारबिन्दवलिया में कोट स्थान में यात्रिय विश्राम भवन का शिलान्यास सांसद व विधायक ने किया

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: जनपद के विधानसभा क्षेत्र खड्डा के ग्राम सभा मडार बिंदवलिया में कोटेश्वरी माता स्थान में पर्यटन विकास योजनांतर्गत यात्री हाल निर्माण कार्य का भूमिपूजन/शिलान्यास लोकप्रिय सांसद मा० विजय कुमार दुबे जी के साथ कर कार्यक्रम को संबोधित किया यह निर्माण कार्य श्रद्धालुओं एवं यात्रियों के लिए सुविधाजनक व्यवस्था उपलब्ध कराने के साथ-साथ क्षेत्र के धार्मिक पर्यटन को भी नई गति प्रदान करेगा उक्त अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नेबुआ नौरंगिया शेषनाथ यादव जी,पार्टी पदाधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामवासी उपस्थित रहे।

ग्राम सभा कौवासार में अंत्येष्टि का सासंद व विधायक ने भूमि पूजन व शिलान्यास किया

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: जनपद के विधानसभा क्षेत्र खड्डा के ग्राम सभा कौवासार में अंत्येष्टि स्थल के विकास कार्य के शिलान्यास/भूमिपूजन कार्यक्रम में पूजन-अर्चन कर लोकप्रिय सांसद मा० विजय कुमार दुबे जी के साथ शिलान्यास किया एवं उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। यह कार्य क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। क्षेत्रवासियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए निरंतर कार्य करना हमारी प्राथमिकता है। उक्त अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नेबुआ नौरंगिया श्री शेषनाथ यादव जी, पार्टी पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता गण सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: दिनांक 04 अप्रैल 2026 को थाना कसया व ए0एन0टी0एफ0 थाना बाराबंकी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 02 सक्रिय तस्कर गिरफ्तार, उनके कब्जे से 2.505  कि0ग्रा0 अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 05 करोड रुपये) व 11,040 /- नकद रूपये बरामद किया गया पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कसया श्री कुन्दन कुमार सिंह के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 02 सक्रिय तस्कर 1.विनोद साहनी पुत्र स्व0 खेदू साहनी निवासी गुदरा थाना मझौलिया जनपद पश्चिमी चम्पारण (बिहार) 2. राहुल कुमार पुत्र धनुकधारी दांगी निवासी गिद्धौर थाना गिद्धौर जनपद चतरा (झारखण्ड) को गिरफ्तार कर, उनके कब्जे से 2.505  कि0ग्रा0 अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 05 करोड रुपये) व 11,040/- नगद रूपये बरामद किया गया । बरमदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना कसया पर मु0अ0सं0 197/2026 धारा 8/21/29 एन.डी.पी.एस. एक्ट, 1985 पंजीकृ...

स्कूली वाहनों की सुरक्षा हेतु विशेष अभियान 01 से 15 अप्रैल तक-ऑनलाइन पोर्टल/एप का शुभारम्भ

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट वाहनों की फिटनेस, चालक विवरण एवं सुरक्षा मानकों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग होगी, सभी विद्यालयों को विवरण अपलोड करना अनिवार्य कुशीनगर: जनपद के विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने तथा स्कूली वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से अपर मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार स्कूली वाहनों के लिए विशेष ऑनलाइन पोर्टल/एप का शुभारम्भ किया गया है। इसके अंतर्गत दिनांक 01 अप्रैल 2026 से 15 अप्रैल 2026 तक स्कूली वाहनों की फिटनेस एवं सुरक्षा मानकों के सत्यापन हेतु विशेष अभियान संचालित किया जाएगा सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त पोर्टल 01 अप्रैल 2026 से प्रभावी हो जाएगा तथा इसका लिंक जनपद के सभी विद्यालयों को उपलब्ध करा दिया जाएगा। सभी विद्यालय प्रबंधन को पोर्टल पर लॉगिन कर अपने विद्यालय से संबंधित स्कूली वाहनों का विवरण अनिवार्य रूप से अपलोड करना होगा पोर्टल पर वाहन संख्या दर्ज करते ही परिवहन विभाग के VAHAN-4.0 से वाहन से संबंधित आवश्यक अभिलेख जैसे फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्र...

बड़ी नहर पे शील्ट हटाने को लेकर जिला पंचायत सदस्यो ने एसडीएम खड्डा के समक्ष दिया अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: जनपद के खड्डा विधानसभा इलाके के जिला पंचायत सदस्य कुछ पंचायतों में विकास कार्य को लेकर उप जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या का समाधान के लिए मांग किया था। लेकिन असवासन के बाद कोई समस्या का समाधान नहीं हुआ। जिला पंचायत सदस्य ने अपने ज्ञापन में यह भी कहा था कि समस्या का समाधान नहीं होने की स्थिति में मैं अपने समर्थकों के साथ अनिश्चय कलीन अनशन पर बैठ जाऊंगा। 23 दिनों बाद समस्या का समाधान नहीं होने पर बुधवार को जिला पंचायत सदस्य ने अपने दर्जनों समर्थकों और ग्रामीणों साथ अनिश्चय कलीन अनशन पर बैठकर विरोध जतया। बुधवार को खड्डा पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर नौ के जिला पंचायत सदस्य विश्वविजय सिंह अपने समर्थकों व ग्रामीणों के अनिश्चय कलीन अनशन पर बैठकर समस्या का समाधान और अतिक्रमण हटवाने का मांग किया।