Posts

मझौलिया में दो धंधेबाज पुलिस के हत्थे चढ़े रुपए की ठगी के मामले में

Image
राजू प्रसाद साह की रिपोर्ट बिहार: बेतिया जिला पश्चिमी चंपारण क्षेत्र अंतर्गत मझौलिया थाना क्षेत्र में जाली नोट के दो धंधेबाज को मजबूर लिया पुलिस को मझौलिया पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया वही एक धंधेबाज पुलिस की वर्दी में आया था वह वहां से भागने में सफल रहा जिसे पुलिस तलाश कर रही है बाइक सहित लूट के ₹58000 हजार रुपया पुलिस को काफी सफलता मिली है इसकी जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर सह थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने दी उन्होंने बताया कि रमपुरवा महानवा वार्ड नंबर 6 निवासी कन्हैया कुमार पिता विश्वनाथ पटेल के आवेदन के आलोक में थाना कांड संख्या 178/22 दिनांक 9/3/2022 धारा 356,379 भा. द. वि कांड के प्राथमिकी अभियुक्त महावीर कुमार पिता रामनाथ साह तथा बिट्टू कुमार पिता राम जी साह ग्राम कि तिरहुतिया टोला वार्ड नंबर 11 निवासी थाना चनपटिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया इनके पास से बाइक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 22 ए एस 4756 शहीद ₹58000 हजार रुपए नगद बरामद हुई है कांड के अनुसंधान करता एसआई अशोक साह ने बताया कि दोनों आरोपित जाली नोट का कारोबार करते हैं इस छापेमारी दल में प्रशिक्षु दरोगा रा...

पंजाब में चला स्वच्छता अभियान, आप की झाड़ू ने बनाया कीर्तिमान

Image
एम. ए. हक पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना के साथ ही गुरुवार को ऐतिहासिक नतीजे सामने आते नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में जबर्दस्त ढंग से स्वच्छता अभियान चला दिया है और पार्टी के चुनाव चिह्न रूपी झाड़ू ने जमकर सफाई करते हुए बड़ा कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। 117 विधानसभा सीटों वाले पंजाब में 90 से ज्यादा सीटों पर मतगणना में आगे चल रही आप ने स्पष्ट रूप से जनता के मन की बात को साफ कर दिया है। जल्द ही पूरी तरह नतीजे सामने आ जाएंगे और सोशल मीडिया पर #PunjabDaMann हैशटैग ट्रेंड करने लगा है। दो अर्थों वाले इस हैशटैग का पहला मतलब पंजाब का मन है तो दूसरा पंजाब के भगवंत मान भी है। इस वर्ष कोरोना वायरस महामारी के चलते पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया की जबर्दस्त ढंग से भूमिका सामने आई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद सोशल मीडिया पर बेहतरीन ढंग से प्रचार हुआ और परिणाम साफ है कि आप ने इसका जमकर फायदा उठाया और बाजी मार ली। अब देश के पहले बहुभाषी माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म कू ऐप पर #PunjabDaMann ट्रेंड के साथ जबर्दस्त प्रतिक्रियाएं साम...

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बना धन उगाही का अड्डा, विभागीय अधिकारी मौन नही होती कोई कार्यवाही

Image
लकमुद्दीन अंसारी प्रदेश प्रभारी की रिपोर्ट स्लग -अवैध वसूली का अड्डा बना भूमिहारी पट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रसव महिला के परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एनएम पर पैसा लेने का लगाया आरोप और साथ ही जबरदस्ती प्रसव कराने से महिला का कमर हुआ फैक्चर परिजनों का आरोप कुशीनगर: जनपद के विकाश खण्ड नेबुआ नौरंगिया के प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूमिहारी पट्टी इन दिनों अवैध वसूली के लिए लगातार सुर्खियों में रह रहा है। यहां पर आए दिन मरीजों से अवैध वसूली के मामले सामने आते रहे हैं। हर बार कार्रवाई की बात कही जाती है। लेकिन कार्रवाई के नाम पर अस्पताल प्रबंधन एवं सिविल सर्जन भी चुप्पी साध लेते हैं। बिवो -इससे पूर्व में भी इस अस्पताल में कार्यरत एएनएम द्वारा प्रसव के दौरान अवैध वसूली करने की बात सामने आई है। लेकिन इसके जिम्मेदार लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई चाहे प्रसूता के स्वजनों से बेहतर सेवा के लिए हो या फिर इलाज के लिए अस्पताल गए मरीज, सभी से सुविधा शुल्क के नाम पर मोटी रकम वसूली जाती है। स्वास्थ्य विभाग इन सभी बातों को नजर अंदाज करते हुए कार्रवाई के नाम पर अपना प...

शानदार जीत पर सितारों ने की यूपी के सीएम योगी की तारीफ, ‘जाल में नहीं फंसे मतदाता'

Image
एम. ए. हक उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद, कई प्रमुख हस्तियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी को बधाई देने के लिए देश के पहले बहुभाषी माइक्रो-ब्लॉगिंग मंच कू ऐप का सहारा लिया है। चांदनी बार' और 'फैशन' जैसी फिल्में बनाने वाले मधुर भंडारकर ने अपने आधिकारिक कू हैंडल से पोस्ट किया: "चुनाव में आपकी शानदार जीत के लिए बधाई @myogiadityanath जी! यूपी का भविष्य उज्ज्वल और गौरव की आशा के साथ चमक रहा है।" मशहूर फिल्म निर्देशक सुभाष घई ने छोटे या झूठे मुद्दों के जाल में नहीं पड़ने के लिए मतदाताओं को बधाई दी। अपनी कू पोस्ट में घई ने लिखा, "चुनाव परिणाम आज सब कुछ कहते हैं। मतदाता जाग गए हैं और छोटे या झूठे मुद्दों के किसी भी राजनीतिक जाल में फंसने से इनकार कर दिया है। वे अपने राज्यों में सुशासन लाने के लिए अपने हितों से ऊपर उठ गए हैं। सभी राज्यों में मतदाताओं और विजेताओं को बधाई। जय हिंद। स्टैंड-अप कॉमेडियन विकास गिरी ने कू पर उन सभी राजनीतिक दलों के बारे में एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया, जो पांच राज...

रचा स्वर्णिम इतिहास; 37 सालों बाद उत्तर प्रदेश की सत्ता में लगातार दूसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की जीत

Image
एम. ए. हक विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में भभकती हुई आग की लपटें अब जाकर कुछ कम होती दिखाई दे रही है। तमाम पार्टियों के चुनावी परिणाम से पहले ही अपनी जीत के विजय स्तंभ गाढ़ने की परिभाषा को भाजपा ने उखाड़ फेंका है। बीते पांच वर्षों में जहाँ विकास कार्य करने के बजाए विपरीत पार्टियाँ भाजपा की टांग खिंचाई करने में व्यस्त थीं, भाजपा जनता का दिल जीतने के अवसरों पर दिन-रात काम करती रही, जिसका परिणाम आज पूरे प्रदेश के सामने है, जो कि अपने आप में एक ऐतिहासिक जीत है। प्रदेश में पांच वर्ष पूर्व मचे गुंडाराज का हाहाकार हो या सदियों से न्याय के लिए चींखती विरासतों को उनका अधिकार दिलाने की जिद, शायद ही ऐसा कोई क्षेत्र होगा, जिसमें हर हद तक काम करने की ललक भाजपा सरकार में नाकाम रही हो। इसी का सबब है कि 37 वर्षों के इतिहास में पहली बार कोई पार्टी प्रचंड बहुमतों के साथ दोबारा सत्ता में आने में कामियाब हो सकी है। इस बात को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी स्वीकारा है, जिसकी शुभकामनाएँ मनोहर लाल के साथ ही कई नेताओं ने स्वदेसी मंच, कू पर भर-भरकर दी हैं। पोस्ट के मा...

आंत्रप्रेन्योरशिप संबंधित ज्ञान और कौशल के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण समय की मांग है - अतुल मलिकराम

Image
एम. ए. हक आंत्रप्रेन्योरशिप के सफल आगाज़ ने भारत की अर्थव्यवस्था के परिदृश्य को काफी हद तक बदल दिया है। आंत्रप्रेन्योर्स समाज में नवाचार लाने और वृद्धिशील सुधारों के साथ विश्व का नेतृत्व करते हैं। युवा प्रधान भारत में संबंधित आयु वर्ग की आबादी सबसे अधिक है। लेकिन इससे परे, एक सफल आंत्रप्रेन्योर की यात्रा सही मायने में बचपन से ही शुरू हो जाती है, जहाँ व्यक्ति विशेष के मन-मस्तिष्क में कुछ नया करने के विचार पनपने लगते हैं। इसलिए, बचपन से ही छात्रों में आंत्रप्रेन्योरशिप संबंधित लक्ष्यों के बीज अंकुरित करने का यह सबसे उपयुक्त समय है। राष्ट्रीय नीति नियोजक स्कूली शिक्षा को एक बच्चे के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं, क्योंकि यही वह चरण है, जो उसमें कौशल विकास और दक्षताओं का सृजन करता है। यह उसे अपना करियर चुनने और व्यवसाय की दुनिया में स्वतंत्र रूप से कदम रखने में सक्षम बनाता है। इस प्रकार भारत की शिक्षा प्रणाली में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के अंतर्गत आंत्रप्रेन्योर कौशल की नींव गढ़ना सर्वोपरि है। आज के समय में, स्टार्टअप्स समाज के विकास में प्रखरता से उभरकर सामने आए हैं। तो ...

दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक चालक की हुई मौत

Image
राजू प्रसाद साह की रिपोर्ट बिहार: बेतिया जिला पश्चिमी चंपारण क्षेत्र अंतर्गत मझौलिया थाना क्षेत्र क्षेत्र के  मुख्य मार्ग एनएच 727 बेतिया मोतिहारी मुख्य मार्ग के नानोसती चौक के समीप आमने-सामने हुई दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा बाइक चालक को गंभीर चोट आने के क्रम में पीएमसीएच पटना रेफर किया गया पूरी घटना की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि दोनों छतिग्रस्त बाइकों को पुलिस संरक्षण में रखा गया है तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेजा गया मित्र के जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की गई मृत चालक की पहचान योगापट्टी थाना क्षेत्र के ननकार निवासी मनोज ठाकुर के रूप में की गई है वह अपने ससुराल रामनगर बंद कर जा रहा था तभी अचानक रामनगर बनकट के पहले नानोसती चौक पर बाइक दुर्घटना का शिकार हो गया और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।