Koo App की अनोखी पहल, Valentine’s Day पर युवाओं को वोटिंग के लिए अलग अंदाज में कर रहे अपील

एम. ए. हक
युवा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए खास तौर पर चलाई गई मुहिम, ट्रेंडिंग रहा #VoteWalaLove
राजस्थान : 14 फरवरी यानि वैलेंटाइंस डे को ही उत्तर प्रदेश समेत 4 राज्यों में वोट डाले जा रहे हैं. युवाओं के लिए 14 फरवरी की अहमियत का असर इस बार वोट के दिन Koo App पर देखने को मिला. इंडियन माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Koo पर इस दिन #VoteWalaLove से एक खास ट्रेंड चला जिसका थीम था, “पहले इस्तेमाल करें वोट का अधिकार, फिर करें अपने प्यार का इज़हार”. वैलेंटाइन डे को लेकर युवाओंं में एक खास आकर्षण होता है इसी का इस्तेमाल युवाओं को जागरूक करने और वोटिंग से प्यार करने को प्रेरित करने के लिए किया गया.
इस अभियान में गोवा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अपने आधिकारिक Koo हैंडल से #VoteWalaLove का प्रयोग करते हुए कहा कि, “  इस वैलेंटाइंस डे, डेट पर जाने से पहले अपने वोट देने के अधिकार का इस्तेमाल करें! अपने देश के प्यार में पड़ें और एक बुद्धिमान नागरिक बनें.
सुबह से ही कई राजनेताओं और नामचीन हस्तियों ने भी इस हैशटैग के साथ अपनी बात रखी और युवाओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट करने की अपील की. युवाओं ने भी इस अभियान को हाथों-हाथ लिया जिसकी वजह से Koo App पर वैलेंटाइंस डे के दिन #VoteWalaLove ट्रेंड करता रहा.
युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने पर है जोर
5 राज्यों में चल रहे इन चुनावों के लिए Koo ने युवा वोटर्स की अहमियत को देखते हुए इस मुहिम की शुरुआत की है. नए युवा वोटर्स भी मतदान करने के लिए आगे आएं और अपने दोस्तों को भी इसके लिए प्रेरित करें कि आपका पहला प्यार आपका वोट होना चाहिए, इसलिए इस बार मतदान करने जरूर जाएं. जानकारों का कहना है कि Koo App खास तौर पर युवाओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित करना चाहता है. #VoteWalaLove अभियान के जरिए युवाओं को जागरूक करने की ये मुहिम वैलेंटाइन डे पर काफी चर्चा में रही. 
इसके पहले भी वोटर्स को जागरूक करने के लिए Koo App ने #KooVotersCampaign, #PledgeToVote और #VoteWaliSelfie अभियान चलाया था. जिसमें दिग्गज नेताओं, बॉलीवुड सेलेब्रिटीज, जाने माने खिलाड़ियों और अन्य कई प्रभावशाली लोगों ने हिस्सा लिया था. Koo की ये कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा लोग वोट करें और अपने अधिकारों के बारे में समझें. युवाओं का वोटिंग की तरफ रुझान बढ़ाने के लिए Koo ने आज #VoteWalaLove मुहिम की शुरुआत की है. 
चुनावों का देसी एक्शन Koo App पर
इंडियन माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Koo App पर चुनावों का जबरदस्त देसी एक्शन देखने को मिल रहा है. उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी चुनाव से जुड़े अपने सभी अपडेट्स अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के मुकाबले Koo App पर पहले डाल रही है. इसके साथ ही बसपा के महासचिव व सांसद सतीश चंद्र मिश्र, RLD, AIMIM, SBSP, पीस पार्टी, PSP(L) और साथ ही सपा एवं कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता Koo App पर बेहद सक्रिय हैं. पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय समेत, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान, शिरोमणी अकाली दल से सुखबीर बादल, हरसिमरत कौर बादल भी Koo पर बेहद सक्रिय हैं और इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से चुनाव प्रचार में भी लगे हैं. अगर गोवा की बात करें तो गोवा के मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत, दोनों उपमुख्यमंत्री, गोवा फॉरवर्ड पार्टी के अध्यक्ष विजय सरदेसाई समेत कई दिग्गज नेता Koo App पर मौजूद हैं.
आपको बता दें कि देश के 5 राज्यों में चुनाव की प्रक्रिया चल रही है. उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में वोटिंग जारी है. उत्तर प्रदेश में आज दूसरे चरण के लिए मतदान हो रहे हैं और 10 मार्च को उत्तर प्रदेश सहित इन सभी राज्यों के नतीजे आएंगे. चुनावों से पहले Koo App पर चल रही इस मुहिम से युवा वोटर्स को जागरूक करने और ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान में शामिल होने की अपील की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल