रोजगार संगम पोर्टल" पर पंजीकरण के माध्यम से विदेशों में रोजगार के अवसर
एम. ए. हक कुशीनगर: दिनांक 15 दिसंबर 2025 को जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत प्रदेश के युवाओं एवं बेरोजगार अभ्यर्थियों को राष्ट्रीय एवं अर्न्तराष्ट्रीय दोनो स्तरों पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए एक एकीकृत पोर्टल "रोजगार संगम पोर्टल"( rojgaarsangam.up.gov. in ) विकसित किया गया है, पोर्टल पर बेरोजगार अभ्यर्थी कुशल एवं अर्थ-कुशल श्रमिक पंजीकरण करा सकते है। उन्होंने इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी जो अर्न्तराष्ट्रीय स्तर अथवा विदेशों में रोजगार प्राप्त करना चाहते है,से अपेक्षा की है कि वे रोजगार संगम पोर्टल पर समय-समय पर एन०एस०डी०सी० द्वारा विभिन्न ट्रेड एवं सेक्टरों से सम्बन्धित अपलोड किये गये रिक्तियों को अपने शैक्षिक तकनीकी योग्यता, अनुभव इत्यादि के आधार पर ऑनलाइन आवेदन कर चयन की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार विदेशों (इजराइल, रूस, जर्मनी, जापान, खाड़ी देशों इत्यादि) में रोजगार प्राप्त कर सकते है। रोजगार संगम पोर्टल पर आवेदन करने हेतु शैक्षिक योग्यता प्रमाण-पत्र, तकनीकी योग्यता प्रमाण-पत्र, अनुभव प्रमाण-पत्र, पासपोर...