बगहा में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा गया

प्रमोद साह की रिपोर्ट
बिहार: पश्चिमी चम्पारण बगहा दिनांक 27 जनवरी 2021 को पश्चिमी चंपारण बगहा में सुबह बगहा का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा,कल मगलवार को 6 और बुधवार  को 4 था उत्तर पश्चिमी दिशा से आ रही बर्फीली हवा की वजह से राज्य में तीसरे दिन भी तापमान में गिरावट आई है। मौसम में बदलाव की वजह से बगहा में जनजीवन प्रभावित हुआ है। हवा में चुभन की वजह से लोग घरों में बिना हीटर या अंगीठी के असहज महसूस कर रहे हैं। हालांकि आज दिन के दोपहर में गूनगूणा धूप निकलने से थोड़ी राहत लोगों को मिली है। लेकिन शाम ढलते ही लोग रजाई में दुबक जा रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है। कि इस महीने के अंत तक पारा और नीचे आ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिले आंकड़ों के अनुसार पिछले साल जनवरी में इससे भी अधिक ठंड थी बिहार सरकार ने राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जो रेड अलर्ट से पहले की स्थिति है। यह मौसम में आए बदलाव पर सर्तकता के लिए जारी किया जाता है। जब ठंड या गर्मी खतरनाक स्थिति की ओर बढ़ रही होती है। तो ऑरेंज अलर्ट जारी किया जाता है। खतरनाक स्थिति पर पहुंचने के बाद रेड अलर्ट जारी किया जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

मड़ार बिन्दवलिया के कोट स्थान के सामने भीषण एक्सीडेंट एक बालक की हुई मौत

पूर्व ग्राम प्रधान के लड़के की हुई मौत

सड़क बन रहा है मानक विहीन